Move to Jagran APP

यहां विराट व सचिन को पीछे छोड़कर महेंद्र सिंह धौनी निकले आगे

महेंद्र सिंह धौनी भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 27 Jul 2018 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 05:22 PM (IST)
यहां विराट व सचिन को पीछे छोड़कर महेंद्र सिंह धौनी निकले आगे
यहां विराट व सचिन को पीछे छोड़कर महेंद्र सिंह धौनी निकले आगे

 नई दिल्ली, जेएनएन। इंग्लैंड में टी20 और वनडे सीरीज में प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की काफी आलोचना की गई लेकिन इन सबसे बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। एक सर्वे के मुताबिक धौनी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और तूफानी बल्लेबाज विराट कोहली से आगे हैं। 

loksabha election banner

एक साइट ने सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर सर्वे किया जिसमें धौनी को पांचवां जबकि सचिन व विराट को छठा और आठवां स्थान मिला। इस सूची में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर लियोन मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी जगह बनाई है। वहीं इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम ने भी भारत से सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई है। इस सर्वे की माने तो धौनी इस वक्त देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। 

इस सर्वे को वेबसाइट Yougov.co.uk ने करवाया था जिसमें धौनी से ज्यादा पसंद किए जाने वालों की सूची में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। ये वेबसाइट साल में एक बार दुनिया के सबसे प्रशंसित व्यक्ति के बारे में ये सर्वे करवाती है। ये सर्वे इस वर्ष की शुरुआत में करवाया गया था। जिस वक्त ये सर्वे हुआ उस वक्त भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेल रही थी और धौनी टीम का हिस्सा नहीं थे। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.