Move to Jagran APP

IPL 2021 Auction Sold/Unsold players: पहले दौर में ये खिलाड़ी बिके तो ये रहे अनसोल्ड

IPL 2021 Auction Sold/Unsold players चेन्नई में आयोजित हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के चौदहवें सीजन के ऑक्शन के पहले घंटे में कुल 7 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने खरीदा गया जबकि सात ही खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 04:10 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 04:10 PM (IST)
IPL 2021 Auction Sold/Unsold players: पहले दौर में ये खिलाड़ी बिके तो ये रहे अनसोल्ड
IPL 2021 Auction Sold and Unsold players list

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021 Auction Sold/Unsold players List: चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के लिए ऑक्शन जारी है। इस नीलामी के पहले राउंड में कुल 14 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिनमें से आधे खिलाड़ी बिके, जबकि आधे खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। सात खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां मेहरबान हुईं तो वहीं इतने ही खिलाड़ियों पर किसी भी टीम ने बोली लगाना उचित भी नहीं समझा।

loksabha election banner

आइपीएल 2021 के ऑक्शन के पहले घंटे में टूर्नामेंट का इतिहास भी रचा गया, क्योंकि साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये की मोटी रकम में खरीदा। आइपीएल के इतिहास में इतनी रकम किसी भी खिलाड़ी को कभी भी ऑक्शन के जरिए नहीं मिली है। उनसे पहले युवराज सिंह के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था, जिसमें उनको 16 करोड़ रुपये ऑक्शन में मिले थे।

IPL 2021 Auction Sold/Unsold payers Full list

खिलाड़ी - बेस प्राइस - सोल्ड/अनसोल्ड

1. करुण नायर - 50 लाख - अनसोल्ड

2. एलेक्स हेल्स - 1.50 करोड़- अनसोल्ड

3. जेसन रॉय - 2 करोड़ - अनसोल्ड

4. स्टीव स्मिथ - 2 करोड़ - दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में खरीदा

5. एविन लुइस - 1 करोड़ - अनसोल्ड

6. एरोन फिंच - 1 करोड़ - अनसोल्ड

7. हनुमा विहारी - 1 करोड़ - अनसोल्ड

8. ग्लेन मैक्सेवल - 2 करोड़ - आरसीबी ने 14 करोड़ 25 लाख में खरीदा

9. केदार जाधव - 2 करोड़ - अनसोल्ड

10. शाकिब अल हसन - 2 करोड़ - KKR ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा

11. मोइन अली - 2 करोड़ - CSK ने 7 करोड़ में खरीदा

12. शिवम दुबे - 50 लाख - राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ 40 लाख में खरीदा

13. क्रिस मॉरिस - 75 लाख - राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा

14. डेविड मलान - 1.50 करोड़ - पंजाब किंग्स ने बेस प्राइस में खरीदा

IPL 2021 की लाइव कवरेज के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.