Move to Jagran APP

IPL 2020: मुंबई इंडियंस का सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन है, रिकी पोंटिंग ने बताया उसका नाम

IPL 2020 दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने बताया कि मुंबई इंडियंस टीम का सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 08:14 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 08:14 PM (IST)
IPL 2020: मुंबई इंडियंस का सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन है, रिकी पोंटिंग ने बताया उसका नाम
IPL 2020: मुंबई इंडियंस का सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन है, रिकी पोंटिंग ने बताया उसका नाम

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल ट्रॉफी चार बार जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस में अच्छे खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। इस टीम के हर डिपार्टमेंट में दिग्गज खिलाड़ी भरे हुए हैं और सब एक से बढ़कर एक हैं, लेकिन इन सबमें सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन है यानी सबसे बेस्ट कौन है इसके बारे में बताना जरा मुश्किल काम है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने बताया है कि मुंबई की टीम का सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन है। 

loksabha election banner

दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला लीग मैच 11 अक्टूबर को खेलना है, लेकिन उससे पहले टीम के कोच ने बता दिया है कि उनकी टीम को किस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। पोंटिंग ने कहा कि मुंबई इंडियंस के सबसे खतरनाक खिलाड़ी टीम के कप्तान रोहित शर्मा है। ये बात उन्होंने तब बताई जब उनसे पूछा गया कि मुंबई के सबसे खतरनाक बल्लेबाज कौन है। रोहित शर्मा की पोंटिंग ने जमकर तारीफ की और कहा कि वो इस सीजन में मुंबई इंडियंस के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। 

रिकी पोंटिंग ने कहा कि रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड के सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं। बात चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट की हो या फिर आइपीएल की उनका प्रदर्शन काफी अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। आपको बता दें कि रिकी पोंटिंग मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेल भी चुके हैं और इस टीम के कोच भी रहे हैं। वो रोहित शर्मा को काफी करीब से जानते हैं। रोहित को मुंबई की कप्तानी रिकी पोंटिंग के बाद ही मिली थी और उन्होंने टीम को चार बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया है।

वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने भी साफ कर दिया है कि वो इस सीजन में अपनी टीम के लिए ओपनर की भूमिका निभाएंगे। हालांकि वो पिछले साल भी ऐसा कर चुके हैं, लेकिन ज्यादा सफल नहीं हो पाए थे। इस सीजन यानी आइपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत सीएसके के खिलाफ 19 सितंबर को अबु धाबी में करेगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.