Move to Jagran APP

IPL 2019 समाप्त, अब T20 Mumbai League में होगी छक्कों की बरसात

IPL का 12वां सीजन समाप्त हो गया है। अब T20 Mumbai League की बारी है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 09:05 PM (IST)
IPL 2019 समाप्त, अब T20 Mumbai League में होगी छक्कों की बरसात
IPL 2019 समाप्त, अब T20 Mumbai League में होगी छक्कों की बरसात

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL का 12वां सीजन समाप्त हो गया है। अब T20 Mumbai League की बारी है। टी 20 मुंबई लीग के दूसरे सीजन का आयोजन मंगलवार, 14 मई से मुंबई के ही वानखेड़े स्टेडियम में किया जाएगा। T20 Mumbai League में IPL की तरह आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस T20 Mumbai League के ब्रांड एंबेसडर हैं। 

loksabha election banner

इस टी20 लीग में सचिन तेंदुलकर के बेटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर भी इस टूर्नामेंट में कई ब़़डे नामों के साथ खेलते नजर आएंगे। अर्जुन तेंदुलकर को आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब के लिए खेलेंगे। आकाश टाइगर्स ने अर्जुन को T20 Mumbai League के ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी में पांच लाख रुपए में खरीदा।

अर्जुन के अलावा मुंबई की रणजी टीम के नियमित सदस्य श्रेयस अय्यर (नमो बांद्रा ब्लास्टर्स), सूर्य कुमार यादव, आकाश पार्कर (ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नार्थ ईस्ट), शिवम दुबे, सिद्धेश लाड (शिवाजी पार्क लॉयंस) और पृथ्वी शॉ (नार्थ मुंबई पैंथर्स) भी इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे।

जय बिस्टा, धुर्मिल मातकर (सोबो सुपरसोनिक्स), शुभम रंजने, तुषार देशपांडे (आ‌र्क्स अंधेरी), एकनाथ केरकर (नमो बांद्रा ब्लास्टर्स)]के अलावा आदित्य तारे, सरफराज खान (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स), धवल कुलकर्णी और शम्स मुलानी (आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब) जैसे खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.