धक-धक गर्ल माधूरी दीक्षित की तरह डांस स्टेप्स किए भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने, देखें वीडियो
Veda Krishnamurthy did dance steps like Dhak Dhak girl Madhuri Dixit भारतीय महिला क्रिकेटर ने डांस करते हुए कमाल का वीडियो शेयर किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोविड 19 महामारी के दौरान चल रहे लॉकडाउन के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के महिला हों या पुरुष क्रिकेटर सब एक से बढ़कर एक कमाल के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कई भारतीय पुरुष क्रिकेटर्स् तो इस मामले में बाजी मारते नजर आ रहे हैं तो अब महिला क्रिकेटर भी पीछे नहीं हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्ज ने अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब का सेशन रखा तो वहीं अब महिला टीम की एक अन्य खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो डांस के मूव्स करती नजर आ रही हैं।
वेदा कृष्णमूर्ति ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने कुछ ही डांस मूव्स किए हैं, लेकिन वो काफी शानदार है। ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की तरह से उसे करने की कोशिश की है। जो वीडियो उन्होंने शेयर की है उसका कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है कि लॉकडाउन मूव्स कुछ ऐसा हो सकता है।
कमाल की बात ये है कि सोशल मीडीया पर उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि वेदा का ये रूप पहली बार क्रिकेट फैंस के सामने आया है। एक क्रिकेट फैन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि आप जबरदस्त डांस कर रही हैं और आपको इस क्षेत्र में ट्राई करना चाहिए। वहीं कई फैंस उनकी जमकर तारीफ करते नजर आए।
आपको बता दें कि कोरोना महामारी का प्रकोप भारत में दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है और इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या शनिवार तक 8500 से ज्यादा हो गई थी तो वहीं इसकी वजह से भारत में 240 लोगों की मौत हो चुकी है।