रक्षाबंधन के पर्व पर गंभीर ने किया कुछ ऐसा, हर भारतीय बोला वाह, क्या बात है
गंभीर अपनी इन नई बहनों अबीना अहर और सिमरन शेख से राखी भी बंधवाई।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर मैदान के अंदर और मैदान के बाहर सुर्खियों में रहते है। मैदान के अंदर अपनी टीम को मैच जीताना हो या मैदान के बाहर लोगों के दिल दोनों ही काम में गंभीर हिट है। वैसे भी मैगान के बाहर वह लगतार भ्रष्टाचार का मुद्दा हो या फौज का, वह अपनी बेबाक राय सबके सामने रखते हैं। शहीदों और सैनिकों के परिवार की वह लगातार मदद के लिए तत्पर रहते हैं। यहां तक की दिल्ली में उन्होंने गरीबों को सस्ता भोजन दिलाने की एक स्कीम भी शुरू कर रखी है।
भारत को 2-2 वर्ल्डकप जिताने में अहम योगदान निभाने वाले गंभीर ने रक्षाबंधन पर एक ऐसा काम किया, जिसकी वजह से उनकी हर जगह वाहवाही हो रही है। दरअसल रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गंभीर ने दो ट्रांसजेंडर्स को बहन बनाया है। यही नहीं गंभीर अपनी इन नई बहनों अबीना अहर और सिमरन शेख से राखी भी बंधवाई। गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। यहीं नहीं उन्होंने उनके साथ तस्वीर भी साझा की।
“It’s not about being a man or a woman. It’s about being a HUMAN.” With proud transgenders Abhina Aher and Simran Shaikh and their Rakhi love on my hand. I’ve accepted them as they are. Will you? #respecttransgenders pic.twitter.com/6gBOqXu6nj — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 25, 2018
वैसे असल में गंभीर की एक बड़ी बहन है, जिनका नाम एकता है। वह गंभीर से दो साल बड़ी है। गंभीर अपनी बहन के काफी करीब माने जाते हैं और कहा जाता है कि वह कभी भी परेशान होते हैं तो अपनी बहन के पास ही जाते है।
साल 2009 में उन्होंने अपनी बहन की शादी की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी क्योंकि उस समय वह शानदार फॉर्म में चल रहे थे और पिछले टेस्ट में उन्होंने शतक भी लगाया था।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें