IPL auction 2021 में मैक्सवेल या मौरिस नहीं यह खिलाड़ी बिकेगा सबसे महंगा, आशीष नेहरा ने बताया नाम
IPL auction 2021 टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने बताया कि कौन खिलाड़ी इस सीजन के लिए होने वाली मिनी निलामी में सबसे महंगा बिक सकता है। आइपीएल के 14वें सीजन के लिए मिनी नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021 सीजन के लिए 18 फरवरी को चेन्नई में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस बार होने वाली नीलामी में कहा जा रहा है कि ग्लेन मैक्सवेल या फिर क्रिस मौरिस जैसे खिलाड़ी सबसे महंगे बिक सकते हैं, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की राय इसे लेकर कुछ और है। आशीष नेहरा ने बताया कि इस बार जो खिलाड़ी सबसे महंगा बिकेगा वो बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन होंगे।
आशीष नेहरा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्डेट में कहा कि, एक बार फिर से आइपीएल के 14वें सीजन के लिए नीलामी होने जा रही है और इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन मेरे हिसाब से एक नाम जो सबसे टॉप पर है वो इस नीलामी में सबसे महंगे बिक सकते हैं। वो हैं बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व ऑलराउंडर शाकिब अल हसन। वो टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम को अपनी ऑलराउंडर क्षमता की जगह से कमाल का बैलेंस देते हैं और इसकी वजह से उनकी मांग होगी।
वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल सबसे महंगे बिकने जा रहेे हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा कि, मुझे लगता है कि, ग्लेन मैक्सवेल जी हां ग्लेन मैक्सवेल इस मिनी नीलामी के सबसे एक्सपेंसिव खिलाड़ी साबित होंगे। आइपीएल के सबसे मंहगे खिलाड़ियों में से एक मैक्सवेल पिछले कुछ सीजन में इस लीग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
मैक्सवेल का आइपीएल में सबसे अच्छा प्रदर्शन साल 2016 में रहा था जब उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 552 रन बनाए थे। वहीं पिछले दो सीजन यानी 2019 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 169 रन जबकि 2020 सीजन में पंजाब के लिए 108 रन बनाए थे। पंजाब ने पिछले सीजन के लिए उन्हें 10.75 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उनके खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया था।