Move to Jagran APP

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल को आइसीसी ने गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया

आइसीसी ने श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल को गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 05:07 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 10:31 AM (IST)
श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल को आइसीसी ने गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया
श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल को आइसीसी ने गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया

 नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने श्रीलंका टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांडीमल को गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाया है। उन पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में गेंद से बदलाव का आरोप है। चांडीमल को आइसीसी की आचार संहिता 2.2.9 के उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। इसके तहत गेंद की स्थिति को बदलने का आरोप लगता है। आपको बता दें कि इस वर्ष मार्च में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरून बेनक्रॉफ्ट के खिलाफ भी इसी के तहत आरोप लगाए गए थे। 

loksabha election banner

दरअसल ये मामला तब शुरू हुआ जब वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंका के खिलाड़ियों ने मैदान पर उतरने से मना कर दिया। अंपायरों को लगा कि गेंद की स्थिति ठीक नहीं है और उन्होंने गेंद को बदल दिया। इससे नाखुश होकर श्रीलंका के खिलाड़ियों ने मैदान पर 90 मिनट की देरी के कदम रखा। इसके लिए अंपायरों ने श्रीलंका के खिलाडि़यों को गेंद को खराब तरीके से चमकाने के कारण पांच रन पेनल्टी और गेंद को बदलने का फैसला किया था। 

तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले कप्तान को अंपायरों के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया था साथ ही टीम मैनेजमेंट भी मैच अधिकारियों से चर्चा करते नजर आए और खेल देर से शुरू हुई। इस मैच के फील्ड अंपायर अलीमदार और इयान गाउल्ड दूसरे दिन खेल के आखिर में इस्तेमाल की गई गेंद की स्थिति से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने श्रीलंका की टीम से कहा कि वो इस गेंद के साथ आगे का खेल जारी नहीं रख सकते। 

इस मामले पर एक वक्त ऐसा लग रहा था कि मैच आगे नहीं खेला जा सकेगा लेकिन श्रीलंका टीम के खिलाड़ी गेंद बदलने और आगे खेलने के लिए तैयार हो गए। हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि वो गेंद के छेड़छाड़ के आरोप का विरोध करेंगे। 

इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में केवल एक बार टीम के मैदान पर उतरने से मना करने के बाद मैच आगे नहीं खेला गया था। पाकिस्तान पर 2006 में ओवल में अंपायर बिली डाक्ट्रोव और डेरेल हेयर ने गेंद से छेड़छाड़ के लिए पांच पेनल्टी रन का जुर्माना लगाया था। अंपायर के इस फैसले से नाराज पाकिस्तान की टीम ने मैदान पर उतरने से मना कर दिया था और बाद में इंग्लैंड की टीम को मैच का विजेता घोषित कर दिया गया था। वहीं इस वर्ष भी गेंद से छेड़छाड़ के मामले में ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट पर बैन लगाया गया था। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.