ग्रीम स्मिथ बने साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के नियमित डायरेक्टर, 2022 तक संभालेंगे भार
Cricket South Africa names Graeme Smith New Permanent Director स्मिथ पहले ही अंतरिम निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे लेकिन अब उनके स्थाई तौर पर इस तौर पर इस जिम्मेदारी को दिया गया है
नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रीम स्मिथ को साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने डायरेक्टर बनाने का फैसला किया गया है। स्मिथ को अप्रैल 2022 तक यानी अगले दो साल के लिए इस पद पर नियुक्त करने का फैसाल लिया गया है। स्मिथ पहले ही अंतरिम निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे लेकिन अब उनके स्थाई तौर पर इस तौर पर इस जिम्मेदारी को दिया गया है।
शुक्रवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा की है। ट्विटर पर बोर्ड के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि आज क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रीम स्मिथ को बोर्ड का डायरेक्टर बनाने का फैसला लिया है।
#CSAnews CSA today announced the appointment of @GraemeSmith49 as its Director of Cricket in a e-press conference.
More information to follow. pic.twitter.com/yrfQrrHpt1— Cricket South Africa (@OfficialCSA) April 17, 2020
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार स्मिथ ने कुछ महीने पहले ही बोर्ड के डायरेक्टर का पद संभाला था। वह इस पद पर अस्थाई तौर पर काम कर रहे थे। उन्हें अंतरिम निदेशक बनाया गया था। इस वक्त पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर टीम में मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं।
पूर्व कप्तान स्मिथ को शुक्रवार को एक ऑनलाइन मीटिंग के बाद नियमत निदेशक बनाने पर सहमति बनीं। पिछले साल दिसंबर में ही उनको अंतरिम निदेशक का पद दिया गया था। 39 साल के पूर्व साउथ अफ्रीका कप्तान अब अप्रैल 2022 तक बोर्ड के निदेशक का पद संभालेंगे।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका के कार्यकारी अधिकारी ने जैक्स फॉल ने बताया, "ग्रीम ने पिछले कुछ महीनों में अपनी कड़ी मेहनत, उर्जा, विशेषज्ञता के साथ इस पद के लिए छह महीनो में काफी कुछ किया है। उन्होंने अपनी क्षमता से काफी कुछ कर दिखाया है।"
"यह सच है कि अभी बहुत सारा काम किया जाना बाकी है जैसा कि अब तक के कार्यकाल में नजर आया है। उन्होंने हमारे क्रिकेट के लिए वाकई काफी अच्छा किया है जिससे उम्मीद की किरण नजर आ रही है।"