Move to Jagran APP

BCCI ने किया बड़ा एलान, 2021-22 का घरेलू शेड्यूल जारी; जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने 2021-22 के इंटरनेशनल होम सीजन का एलान कर दिया है। बीसीसीआइ ने ये भी जानकारी दे दी है कि कब भारतीय टीम किस टीम से भिड़ेगी। जून 2022 तक चार देश भारत का दौरा करने वाले हैं।

By Vikash GaurEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 04:14 PM (IST)
BCCI ने किया बड़ा एलान, 2021-22 का घरेलू शेड्यूल जारी; जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच
BCCI ने अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीजन का एलान कर दिया है

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI की सोमवार 20 सितंबर को 9वीं एपेक्स काउंसिल की मीटिंग हुई। इस बैठक में कई निर्णय लिए गए, जिनमें 2021-22 के इंटरनेशनल होम सीजन का एलान भी शामिल है। बीसीसीआइ ने ये भी जानकारी दे दी है कि कब भारतीय टीम किस टीम से भिड़ेगी। जून 2022 तक चार देश भारत का दौरा करने वाले हैं और भारत में जून 2022 तक लगातार क्रिकेट खेली जाएगी।

prime article banner

ICC T20 World Cup 2021 के ठीक बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां नवंबर और दिसंबर में दोनों देशों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम को भारत का दौरा करना है, जहां फरवरी 2022 के महीने में 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज का आयोजन होगा। वहीं, फरवरी-मार्च 2022 में श्रीलंका की टीम भारत आएगी, जो दो टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलेगी। इसके अलावा जून 2022 में साउथ अफ्रीका को भारत दौरे पर आना है। दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। 

India vs New Zealand T20I and Test Series Schedule

पहला T20 - 17 नवंबर 2021 - जयपुर

दूसरा T20 - 19 नवंबर 2021 - रांची

तीसरा T20 - 21 नवंबर 2021 - कोलकाता

पहला टेस्ट - 25 नवंबर 2021 से - कानपुर

दूसरा टेस्ट - 7 दिसंबर 2021 से - मुंबई

India vs West Indies ODI and T20I Series Schedule

पहला ODI - 6 फरवरी 2022 - अहमदाबाद

दूसरा ODI - 9 फरवरी 2022 - जयपुर

तीसरा ODI - 12 फरवरी 2022 - कोलकाता

पहला T20 - 15 फरवरी 2022 - कटक

दूसरा T20 - 18 फरवरी 2022 - विशाखापट्टनम

तीसरा T20 - 20 फरवरी 2022 - त्रिवेंद्रम

India vs Sri Lanka Test and T20I Series Schedule

पहला टेस्ट - 25 फरवरी 2022 से - बेंगलुरु

दूसरा टेस्ट - 5 मार्च 2022 से - मोहाली

पहला T20 - 13 मार्च 2022 - मोहाली

दूसरा T20 - 15 मार्च 2022 - धर्मशाला

तीसरा T20 - 18 मार्च 2022 - लखनऊ 

India vs South Africa T20I Series Schedule

पहला T20 - 9 जून 2022 - चेन्नई

दूसरा T20 - 12 जून 2022 - बेंगलुरु

तीसरा T20 - 14 जून 2022 - नागपुर

चौथा T20 - 17 जून 2022 - राजकोट

पांचवां T20 - 19 जून 2022 - दिल्ली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.