देखें, फैन ने क्रिस गेल को किया कॉपी, धुरंधर क्रिकेटर ने दिया ये मजेदार जवाब
क्रिस गेल ने सपना चौधरी के गाने 'तेरी आख्या का यो काजल' पर डांस नहीं किया था। यह विडियो एडिट किया हुआ था।
नई दिल्ली, जेएनएन। वेस्टइंडीज़ के धुआंधार खिलाड़ी क्रिस गेल एक तेज़-तर्रार क्रिकेटर के साथ-साथ मौज मस्ती में रहने वाले शख्स भी हैं। गेल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। गेल के फैंस भी अपने इस चहेते खिलाड़ी को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। इस बार ऐसे ही एक फैन ने गेल को कॉपी करते हुए एक डांस वीडियो पोस्ट किया और फिर गेल ने इस पर मजाकिया अंदाज़ में मजेदार कमेंट किया।
विक्की कुमार नाम के शख्स ने एक विडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह क्रिस गेल की तरह डांस करने की कोशिश कर रहे थे। विडियो पोस्ट करते हुए विक्की ने गेल को टैग किया और बताया कि वह उन्हें कॉपी करने की कोशिश में हैं।
@henrygayle Trying to match you strong man :) pic.twitter.com/wgrSzIjtNU
— A VICKY KUMAR (@ImVickyKumar) June 2, 2018
इस ट्वीट को देखकर गेल ने जवाब देते हुए लिखा, 'बहुत शानदार, अंतिम संस्कार कब है?' क्रिस गेल का इस तरह से मजे लेना उनके फैंस को काफी अच्छा लगा। लोग गेल के कॉमेंट पर तरह-तरह के रिप्लाई कर रहे हैं।
You killed it! When is the funeral? 👍🏿 https://t.co/DtX5z5oDgN
— Chris Gayle (@henrygayle) June 3, 2018
आपको बता दें कि असल में क्रिस गेल ने सपना चौधरी के गाने 'तेरी आख्या का यो काजल' पर डांस नहीं किया था। यह विडियो एडिट किया हुआ था। उन्होंने असल में सनी लियोनी के गाने 'लैला मैं लैला' पर डांस किया था, लेकिन सपना चौधरी वाला एडिट वर्जन ज्यादा वायरल हुआ था।