सनराइज़र्स हैदराबाद, पहली पारी
(61 | 44)*
(19 | 8)
(3|0|32|1)
6
19.6
छक्का!!! लेकिन इससे कोई फर्क कोलकाता को नहीं पड़ने वाला| 10 रनों से जीता है ये मुकाबला| रसेल का पॉवर बल्लेबज़ीं में तो नहीं लेकिन गेंदबाजी में ज़रूर दिखा| पुल किया था छोटी गेंद को मिड विकेट की तरफ और फ्लैट सिक्स हासिल किया| जीत के साथ किया है मॉर्गन एंड आर्मी ने इस लीग में अपना आगाज़|
1
19.5
ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला लेकिन अब भी बड़ा शॉट नहीं आ सका जहाँ सिंगल मिला| कोलकाता की जीत यहाँ से पक्की|
1
19.4
एक और सिंगल!! कमाल की गेंदबाज़ी!! 2 पर 18| कोलकाता की जीत पक्की| लगातार बल्लेबाज़ की पहुँच से गेंद को दूर रखते हुए|
1
19.3
सिंगल!!! अब 3 गेंद 19 रनों की दरकार| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन फाइन लेग पर गई गेंद जहाँ से एक ही रन मिला|
0
19.2
ओह!! ये गेंद वाइड हो सकती थी लेकिन बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर एक टप्पे के बाद कीपर की तरफ गई| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद पर बड़े शॉट लगाने के चक्कर में किनारा लगा दिया|
2
19.1
दुग्गी!!! 5 गेंद 20 रनों की दरकार| जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेलते ही दो रन हासिल किया|
19 ओवर की समाप्ति : 166 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 166/5 | रन रेट : 8.74
0
18.6
डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे और रोमांचक ओवर की समाप्ति| 16 रन इस ओवर से आये| अब 6 गेंद 22 रनों की दरकार|
1
18.5
इस बार समझदारी के साथ गेंद को लेग साइड पर खेला और एक रन हासिल हुआ|
6
18.4
छक्का!!! वाह जी वाह!!! वर्ल्ड क्लास गेंदबाज़ को वर्ल्ड क्लास छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!!! यॉर्कर गेंद को खोदकर निकाला और सामने की तरफ महज़ पंच कर दिया| संपर्क इतना बेहतरीन जिसकी वजह से छह रन मिल गए|
2
18.3
मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से दो रन भाग लिया|
6
18.2
छक्का!!! ओहोहो!! पहली ही गेंद और उसपर जड़ दिया है छक्का वो भी सामने की तरफ| झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी|
1
18.1
लेग साइड पर फ्लिक करते हुए गेंद पर सिंगल हासिल किया|
18 ओवर की समाप्ति : 150 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 150/5 | रन रेट : 8.33
0
17.7
आउट!!! कैच आउट!! और साथ ही ये एक डॉट बॉल भी| कमाल का ओवर रसेल का विकेट के साथ हुआ समाप्त| 11 रन बनाकर शंकर भी लौट गए पवेलियन| मॉर्गन के हाथों में गया एक और आसान सा कैच| अब 12 गेंदों पर 38 रनों की दरकार| हैदराबाद को एक जादुई पारी की ज़रुरत| एक बार फिर से ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर कोण बनाकर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से मारने गए लेकिन टाइमिंग सही नहीं जहाँ हवा में खिल गई गेंद और मॉर्गन ने उस कैच को लपका| 150/5 हैदराबाद|
0
17.6
एक और डॉट बॉल!!! अपनी रणनीति के अनुसार गेंदबाज़ी करते हुए रसेल| बल्लेबाज़ की पहुँच से गेंद को दूर रखते हुए जो सही सोच|
2
17.5
दो रन लेकिन इससे कोई दिक्कत नहीं होगी कोलकाता को| ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति की गेंद को शंकर ने कवर्स की तरफ मारा| डीप में फील्डर ने गेंद को कट किया और दो रनों पर सीमित किया|
1
17.4
एक बार फिर से ऑफ़ स्टम्प के बाहर फुल लेंथ की गेंद जिसे सामने की तरफ मारा जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
0
17.3
वाइड!!! राउंड द स्टम्प्स से ऑफ़ स्टम्प के बाहर गेंद को डाला लेकिन काफी बाहर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
1
17.2
कडक शॉट!! लॉन्ग ऑन की तरफ खेला लेकिन यहाँ से भी एक ही रन मिल पायेगा|
1
17.1
मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से सिंगल ही मिल पाया|
17 ओवर की समाप्ति : 144 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 144/4 | रन रेट : 8.47
6
16.6
छक्का!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| 18 गेंदों पर 44 रनों की दरकार|
2
16.5
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए 2 रन लिया|
1
16.4
मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
0
16.3
बाई के रूप में आया 1 रन| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को खेलने गए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| लेकिन गेंद बल्ले पर आई नही सीधे कीपर के दस्तानों को लगती हुई शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई| जहाँ से बाई के रूप में 1 रन बल्लेबाजों ने हासिल किया|
1
16.2
सिंगल!!! इसी के साथ मनीष पांडे ने अपना अर्धशतक पूरा किया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
2
16.1
फुल लेंथ की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद आंद्रे रसेल से हुई मिसफील्ड जिसके कारण दो रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
16 ओवर की समाप्ति : 131 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 131/4 | रन रेट : 8.19
0
15.8
आउट!!! कैच आउट!! 29 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए नबी| कृष्णा की धीमी गति की गेंद ने बल्लेबाज़ को चकमा दिया और उनकी विकेट हासिल की| ऊपर डाली गई गेंद पर बड़े शॉट के लिए गए| बल्ले पर लगने के बाद ऊपर खिल गई गेंद और शॉर्ट कवर्स पर आगे भागते हुए मॉर्गन ने एक आसान सा कैच लपक लिया| कोलकाता को मिली होगी चैन की राहत|
0
15.7
वाइड!!! काफी बड़ा बाउंसर था| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद जिसको लेग अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4
15.6
चौका!! वाह जी वाह!! ये है दिग्गज खिलाड़ी की पहचान!! हेलमेट पर चोट खाने के बाद अगली गेंद बाउंड्री मारी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे कवर्स की दिशा में दे मारा| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीमा रेखा के ठीक आगे टप्पा खाई और वन बाउंस फोर हुआ|
0
15.5
ओह!!! नास्टी ब्लो!!! ये गेंद जाकर सीधा नबी के हेलमेट के नीचे लगी है वो भी गर्दन पर| उफ़!! ये काफी दर्दनाक हो सकता है लेकिन वो फिलहाल तो नॉर्मल लग रहे और दुआ भी यही है कि सब ठीक हो| तेज़ गति से डाली गई शॉर्टपिच गेंद को पुल मारने गए थे लेकिन गति से चकमा खा गए| शायद कुछ ज्यादा ही घूम गए थे जिसकी वजह से गेंद हेलमेट के पीछे के हिस्से के नीचे गर्दन से जा टकराई|
0
15.4
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| नबी उसे स्लाइस करने गए लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
4
15.3
चौका!! जिसकी ज़रुरत थी वो बाउंड्री आती हुई| इस बार लेंथ बॉल को मिड ऑफ़ फील्डर के बाएँ ओर से दे मारा| फील्फर घेरे के अंदर थे उसकी वजह से गेंद लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1
15.2
एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| सिंगल से कुछ नहीं होगा कुछ बड़े शॉट्स चाहिए ही चाहिए|
1
15.1
गैप में गेंद को पंच किया जहाँ से सिंगल हासिल किया|
15 ओवर की समाप्ति : 119 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 119/3 | रन रेट : 7.93
1
14.6
ओवर थ्रो के रूप में आया एक रन| फुल लेंथ की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेला| सिंगल लेना चाहते थे बल्लेबाज़ जिसको देखते हुए मॉर्गन ने बॉल उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंदबाज़ के हाथ से निकलती हुई गेंद मिड ऑन की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 1 रन लिया|
1
14.5
ऑफ साइड की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|
0
14.4
फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलना चाहते थे नबी| लेकिन गेंद पैड्स को लगती हुई शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में 1 रन मिला|
0
14.3
पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|
2
14.2
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल करते हुए 2 रन पूरा किया|
1
14.1
लॉन्ग ऑन की तरफ पुश करते हुए 1 रन लिया|
14 ओवर की समाप्ति : 113 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 113/3 | रन रेट : 8.07
1
13.6
आगे डाली गई गेंद को कदमो का इस्तेमाल करते हुए मनीष ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6
13.5
छक्का!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| मनीष पांडे से उनकी टीम को एक बड़ी उम्मीद जिसे वो जारी रखते हुए| आज अगर उनकी टीम को जीत चाहिए तो मनीष को एक शतक लगाना ही होगा आज| क्या वो इसमें सफ़ल हो पायेंगे? एक बड़ा सवाल!!!
1
13.4
मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
1
13.3
कवर्स की दिशा में पंच करते हुए 1 रन हासिल किया|
1
13.2
लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
1
13.1
ओह!! रन आउट का मौका या बाल बाल बचे नबी, कहना मुश्किल!!! गेंद शाकिब के हाथ से लगने के बाद से विकेट के काफी पास से निकल गई| अगर ये गेंद विकटों से टकरा जाती तो नबी रन आउट हो जाते क्योंकि वो क्रीज़ के थोड़ा बाहर रह गए थे| फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| शाकिब के हाथ से निकली गेंद और मिड ऑन की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने सिंगल पूरा कर लिया|
13 ओवर की समाप्ति : 102 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 102/3 | रन रेट : 7.85
0
12.6
आउट!!! कैच आउट!!! बड़ी मछली जाल में फंसी| जिस विकेट की तलाश कोलकाता को थी कमिंस ने उसका शिकार करते हुए अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिलाया| 92 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 55 रन बनाकर जॉनी लौटे पवेलियन| तीन डॉट बॉल का दबाव इस चौथी गेंद पर विकेट के रूप में दिखा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को रूम बनाकर मारने गए लेकिन सीधा फील्डर राणा के हाथों में मार बैठे| आज राणा जी से कोई ग़लती नहीं हो रही, दिन उनका है| यहाँ से कोलकाता को वापसी का बड़ा मौका बन गया| 102/3 हैदराबाद|
0
12.5
एक और डॉट बॉल!!! पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
0
12.4
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल एक टप्पा खाती हुई कीपर के हाथ में गई|
0
12.3
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
1
12.2
फुल लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में पुश किया जहाँ से सिंगल का मौका ही बन पाया| अबतक कसी हुई गेंदे डालते हुए कमिंस|
1
12.1
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए गैप से सिंगल बटोर लिया|
12 ओवर की समाप्ति : 99 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 99/2 | रन रेट : 8.25
2
11.6
दो रन!!! इसी के साथ हैदराबाद का 100 रन पूरा हुआ| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
1
11.5
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|
1
11.4
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेलकर 1 रन निकाला|
1
11.3
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया|
0
11.2
नॉट आउट!!! कोलकाता का रिव्यु हुआ असफ़ल!!! बाल बाल बच गए बेयरस्टो| ऑफ़ स्पिन थी गेंद जिसे घुटना टिकाकर स्लॉग करने गए थे लेकिन टर्न से बीट हुए और शरीर पर जा लगी गेंद| अपील हुई जिसके बाद अम्पायर ने उसे नकारा| फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु जो उनके पक्ष में नहीं गया| रिव्यु लेने के बाद रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिया गया|
6
11.1
छक्का!!! इसी के साथ जॉनी बेयरस्टो ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
11 ओवर की समाप्ति : 89 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 89/2 | रन रेट : 8.09
1
10.8
डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन चूक गए पॉइंट फील्डर| बल्लेबाज़ ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर फुल लेंथ डाईव लगाकर खुदको क्रीज़ में सुरक्षित पहुंचाया| एक नजदीकी मामला हो सकता था यहाँ पर| पॉइंट की दिशा में गेंद को कट करते हुए रन भाग खड़े हुए थे|
0
10.7
बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा में गेंद को गाइड करना चाहा लेकिन संपर्क बढ़िया नहीं हुआ|
4
10.6
चौका!! एक और बाउंड्री!! गेंदबाज़ की लाइन और लेंथ से खेलते हुए बल्लेबाज़| अपर कट लगाकर गेंद को कीपर के ऊपर से दे मारा और चार रन बटोर लिए|
0
10.5
एक और वाइड इस ओवर से आती हुई!! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद जिसे स्वीप करने गए लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
1
10.4
पुल किया लेग साइड पर गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
0
10.3
शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
4
10.2
चौका!! पुल किया छोटी गेंद को मिड विकेट की दिशा में और संपर्क इतना बढ़िया कि गेंद मिड विकेट बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| पांडे जी तुस्सी छा गए|
0
10.1
वाइड!!! बाउंसर लेकिन लेग स्टम्प की लाइन के बाहर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
10 ओवर की समाप्ति : 78 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 78/2 | रन रेट : 7.8
0
9.6
पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नही हुआ|
4
9.5
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की दिशा में कट किया| गैप में गई गेंद फील्डर पीछे गेंद के भागे लेकिन बॉल को पकड़ने में हुए नाकाम| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
1
9.4
ऑफ साइड की तरफ पंच करते हुए सिंगल लिया|
2
9.3
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
1
9.2
पॉइंट की दिशा में कट किया इस बार रन मिल जाएगा|
0
9.1
पॉइंट की दिशा में खेलकर रन लेना चाहते थे| लेकिन सही समय पर मनीष ने माना किया|
9 ओवर की समाप्ति : 69 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 69/2 | रन रेट : 7.67
0
8.6
विकेट लाइन की गेंद को कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
1
8.5
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्क्वायर कट करते हुए 1 रन पूरा किया|
1
8.4
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
2
8.3
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर खेलते हुए 2 रन तेज़ी से हासिल किया|
1
8.2
मिड ऑफ की ओर जॉनी बेयर्सटो ने खेला और खेलते के साथ 1 रन भागकर पूरा कर लिया|
4
8.1
चौका!!! स्वागत किया कमिंस का यहाँ पर बाउंड्री के साथ जॉनी बेयर्सटो ने यहाँ पर| फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर करार शॉट लगाया| कोई मौका नही किसी भी फील्डर के पास बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
8 ओवर की समाप्ति : 60 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 60/2 | रन रेट : 7.5
1
7.6
सिंगल के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| 15 रन रसेल के इस पहले ओवर से आये| इस गेंद को भी हीव करने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की दिशा में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| खुलकर खेलने का मन बना चुके हैं बल्लेबाज़ जो दिख रहा है| 60/2 हैदराबाद|
4
7.5
चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
0
7.4
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| लेकिन फील्डर के पास टप्पा खाकर गई बॉल, रन नही हो सका|
6
7.3
छक्का!! इस बार पूरी तरह से छोटी गेंद के लिए तैयार थे बल्लेबाज़| जैसे ही गेंद को छोटा देखा उसे मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया और 80 मीटर लम्बा छक्का हासिल कर लिया| अपनी लय दिखाते हुए जॉनी|
0
7.2
एक और बार छोटी लेंथ की गेंद जिसे पुल तो किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ|
4
7.1
चौका!!! टॉप एज लेकर कीपर के सर के ऊपर से निकल गई गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर चार रनों के लिए| बाउंसर से की शुरुआत जिसपर बल्ला फेंका और बाउंड्री हासिल की|
7 ओवर की समाप्ति : 45 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 45/2 | रन रेट : 6.43
0
6.6
डॉट बॉल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बीच बल्ले से गेंद तो लगी लेकिन गैप नही मिल सका बल्लेबाज़ को यहाँ पर|
1
6.5
लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया 1 रन आया|
1
6.4
लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6
6.3
छक्का!!! कदमो का इस्तेमाल करते हुए मनीष ने गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के सर की ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
1
6.2
विकेट लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल निकाला|
1
6.1
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6 ओवर की समाप्ति : 35 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 35/2 | रन रेट : 5.83
1
5.6
सिंगल के साथ हुई एक किफ़ायती ओवर की समाप्ति| सीधे बल्ले से गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला और आँखों ही आँखों में इशारा करते हुए सिंगल भाग लिया| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 36/2 हैदराबाद|
0
5.5
एक और कसी हुई गेंदबाजी जिसकी बदौलत एक डॉट बॉल आई|
0
5.4
मिड ऑन की तरफ इस गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|
1
5.3
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने लेग साइड खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
0
5.2
फ्लिक करने गए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कमिंस की गति से चकमा खाए|
1
5.1
क्विक सिंगल!!! मिड ऑन फील्डर रसेल के पास रन आउट का एक मौका था लेकिन गेंद को लपक नहीं पाए| बल्लेबाज़ पांडे सही समय में क्रीज़ में पहुँच गए| लेंथ गेंद को हलके हाथों से पुश करते हुए रन भाग लिया था|
5 ओवर की समाप्ति : 32 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 32/2 | रन रेट : 6.4
1
4.6
विकेट लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 1 रन लिया| हैदराबाद के लिए ये सफ़ल ओवर जाता हुआ दिखा| इस ओवर से आए 12 रन|
4
4.5
चौका!!! इस बार मनीष के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| आगे डाली गई गेंद को कदमो का इस्तेमाल करते हुए मनीष ने बॉल को मिड ऑन फील्डर की सर के ऊपर से खेला| बॉल सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई मिला चार रन|
0
4.4
ऊपर डाली गई गेंद को मनीष ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिल पाया|
1
4.3
विकेट लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
6
4.2
सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव बेयरस्टो द्वारा| हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का| बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
0
4.1
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
4 ओवर की समाप्ति : 20 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 20/2 | रन रेट : 5
0
3.6
प्ले एंड मिस!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए| कीपर ने अपने दस्तानों में ली गेंद|
0
3.5
पॉइंट फील्डर की दिशा में गेंद को खेला और गैप नहीं हासिल कर पाए| कट शॉट का अच्छा नमूना पेश किया था लेकिन रन नहीं आया|
1
3.4
बेहतरीन फील्डिंग इस बार गिल द्वारा और डायरेक्ट हिट भी लगाई लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ में सुरक्षित पहुँच चुके थे| पॉइंट की दिशा में खेलते हुए जॉनी रन के लिए भाग खड़े हुए थे|
5
3.3
ओहो!!! ओवर थ्रो के रूप में आया 5 रन यहाँ पर| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेलकर सिंगल के लिए भागे बल्लेबाज़| फील्डर अपनी जगह से भागकर गेंद के पास आये और बॉल उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल स्टंप्स से काफी दूर मिड ऑन फील्डर के दाँए ओर से गई सीमा रेखा के बाहर| ओवर थ्रो के रूप में आता हुआ 5 रन|
1
3.2
रन आउट का मौका लेकिन चूक गए कार्तिक!! गेंद को सही समय पर लपक नहीं पाए वरना एक रन आउट का मौका बन सकता था यहाँ पर| क्रीज़ में ही गेंद को टैप करने के बाद रन के लिए भाग खड़े हुए थे दोनों बल्लेबाज़|
2
3.1
मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से दो रन हासिल हुए|
3 ओवर की समाप्ति : 11 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 11/2 | रन रेट : 3.67
1
2.6
लॉन्ग ऑफ पर खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल लिया|
0
2.5
ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से रोका|
0
2.4
ऊपर डाली गई गेंद को पॉइंट की के ऊपर से खेलने का प्रयास| लेकिन गेंद बल्ले पर थोड़ा रूककर आई जिसके कारण बल्ले के ऊपरी हिस्से को लगती हुई गेंद शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में गई| रसेल ने अपने बाँए ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद को पकड़ने में हुए नाकाम| बाल बाल बचे जॉनी बेयर्सटो यहाँ पर|
0
2.3
आगे डाली हुई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
0
2.2
मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
0
2.1
आउट!!! बोल्ड!!! प्ले डाउन!! शाकिब को उनकी पहली ही गेंद पर मिली साहा की विकेट| हैदराबाद की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर जाती हुई| दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ लौट गए पवेलियन| अच्छी गेंद या खराब शॉट सिलेक्शन!! कहना मुश्किल!! रूम बनाकर कट लगाने गए थे लेकिन गेंद शायद रुककर आई और बल्ले के अंदरूनी हिस्से को लगने के बाद ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई| एक बड़ा नुक्सान चेजिंग टीम को होता हुआ| 10/2
2 ओवर की समाप्ति : 10 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 10/2 | रन रेट : 5
0
1.6
डॉट बॉल के साथ हुई प्रसिद्ध के शानदार और सफ़ल ओवर की समाप्ति जो पूरी तरह से प्रसिद्ध हो गई वॉर्नर के विकेट के साथ| इस आखिरी गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
0
1.5
ओहो!!! तेज़ गति से डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल करना चाहा लेकिन अधिक गति से चकमा खा गए|
0
1.4
फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में ड्राइव कर दिया और फील्डर ने उसे फील्ड किया|
0
1.3
आउट!!! कैच आउट!!! काफ़ी बड़ा झटका यहाँ पर हैदराबाद की टीम को लगता हुआ| कोलकाता के सभी खिलाड़ियों ने लिया होगा चैन की सांस क्योंकि पिछले ही ओवर में कमिंस के हाथों वॉर्नर को मिला था जीवनदान| प्रसिद्ध कृष्णा को मिली पहली विकेट| डेविड वॉर्नर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| यहाँ से कोलकाता की टीम काफी मायने में फ्रंटफुट पर आती हुई| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर अतरिक्त उछाल लेती हुई बल्लेबाज़ की ओर आई| ऑन साइड पर खेलने के चक्कर में बल्ले का मुंह पहले बंद कर बैठे जिसकी वजह से बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर के दस्तानों में गई| जहाँ से कार्तिक ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 10/1 हैदराबाद|
0
1.2
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| फील्डर के हाथ में गई बॉल रन नही हुआ|
2
1.1
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया स्क्वायर लेग की ओर| जहाँ से वॉर्नर को 2 रन हासिल हुआ|
1 ओवर की समाप्ति : 8 रन | सनराइज़र्स हैदराबाद : 8/0 | रन रेट : 8
6
0.6
छक्का!!! इसी के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति| साहा के बल्ले से निकलता हुआ पहला मैक्सिमम| फुल लेंथ की गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क और बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला छह रन| कमाल का शॉट, देखकर काफी मज़ा आ गया|
0
0.5
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट किया| टप्पा खाकर बॉल सीधे फील्डर के हाथ में गई, रन नही मिल सका|
1
0.4
कैच ड्रॉप!!! एक आसान सा मौका पॉइंट पर कमिंस ने गंवा दिया| वॉर्नर को शून्य के स्कोर पर मिला एक बड़ा जीवनदान| कोलकाता की पूरी टीम इससे निराश दिखी, ये कैच काफी महंगा पड़ सकता है ये सभी जानते हैं| वॉर्नर के लिए ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति से रखी गेंद जिसे हवा में पॉइंट की तरफ मार बैठे| फील्डर पैट ने आगे की तरफ भागते हुए कैच को लपकना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथों में आकर निकल गई| एक बड़ी चूक जो मैच का पासा पलट सकती है|
1
0.3
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए सिंगल लिया|
0
0.2
कवर्स की ओर पंच किया| लेकिन फील्डर के हाथ में गई बॉल, रन नही हो सका|
0
0.1
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नही बन सका|






