राजस्थान रॉयल्स, पहली पारी
(119 | 63)*
(2 | 4)
(4|0|35|3)
0
19.6
आउट!!! कैच आउट!!! इसी के साथ पंजाब ने मुकाबले को 4 रनों से जीत लिया| ओहो!!! क्या कमाल का ये मुकाबला देखने को मिला| कमज़ोर दिल वालो के लिए नही था आज का ये मैच| कभी पंजाब तो कभी राजस्थान की ओर होता हुआ दिखाई दिया| लेकिन अंतिम गेंद पर विकेट हासिल करते हुए अर्शदीप सिंह ने टीम को जीत के पार पहुँचाया| संजू सैमसन की 119 रनों की पारी का हुआ अंत जिसके साथ राजस्थान की जीत की उम्मीद ने तोड़ा दम| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में ऊँची गई बॉल, फील्डर उसके नीचे पहुँचे और गेंद को अपने पंजो में दबोचते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की||
0
19.5
डॉट बॉल!!! कवर्स की दिशा में गेंद को खेला लेकिन रन के लिए भागे ही नहीं| 1 गेंद 5 रन की दरकार| सुपर ओवर इज़ ऑन!!!
6
19.4
छक्का!!! फुल लेंथ की गेंद को कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| राजस्थान को अब जीत के लिए 2 गेंदों पर 5 रन चाहिए|
1
19.3
आगे डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया| राजस्थान को अब जीत के लिए 3 गेंदों पर 11 रन चाहिए|
1
19.2
फुल लेंथ की गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया| राजस्थान को अब जीत के लिए 4 गेंदों पर 12 रन चाहिए|
0
19.1
ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| राजस्थान को अब जीत के लिए 5 गेंदों पर 13 रन चाहिए|
19 ओवर की समाप्ति : 209 रन | राजस्थान रॉयल्स : 209/6 | रन रेट : 11
0
18.6
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| राजस्थान को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 13 रन चाहिए|
1
18.5
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6
18.4
छक्का!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया लेग साइड की तरफ| हवा में गई गेंद सीफ्हे स्टैंड में और मिला सिक्स| 8 गेंदों पर अब 14 रनों की दरकार|
1
18.3
धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया और गैप से सिंगल हासिल किया| अब 9 गेंदों में 20 रनों की दरकार|
0
18.2
मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|
0
18.1
आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका लगता हुआ राजस्थान की टीम को यहाँ पर| राहुल तेवतिया 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| राइली मेरेडिथ को मिली पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| जहाँ पर राहुल ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 201/6 राजस्थान|
18 ओवर की समाप्ति : 201 रन | राजस्थान रॉयल्स : 201/6 | रन रेट : 11.17
1
17.7
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब मुकाबला पूरी तरह से बराबरी पर आता हुआ| 12 गेंद 21 रनों की दरकार|
1
17.6
गैप में गेंद को ढकेला और एक रन हासिल किया|
0
17.5
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
2
17.4
लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से दो रन हासिल हुए|
4
17.3
चौका!! इसी के साथ संजू सैमसन का शतक!! इस सीज़न का पहला| बतौर कप्तान अपने पहले मैच में शतक जड़ते हुए आगे लाया है|
6
17.2
छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री संजू के बल्ले से आता हुआ| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
4
17.1
चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेला| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बहार, मिला चार रन|
17 ओवर की समाप्ति : 182 रन | राजस्थान रॉयल्स : 182/5 | रन रेट : 10.71
1
16.8
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑन की दिशा में फल टॉस गेंद को खेला| डीप फील्डर द्वारा गेंद को फील्ड किया गया जहाँ से सिंगल का मौका बना| 18 गेंद 40 रनों की दरकार| मुकाबला बेहद रोमांचक होता हुआ|
4
16.7
चौका!!! लॉन्ग ऑन फील्डर से काफी दूर मार दिया| इस जगह पर फील्डर रहता है लेकिन इसे वाइड रखा था जिसकी वजह से गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे काफी जोर से हीव करते हुए बाउंड्री हासिल की|
1
16.6
लेंथ बॉल!!! सामने की तरफ पंच किया| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने भागते हुए उसे फील्ड कर लिया| अबतक कसा हुआ ओवर शमी द्वारा|
0
16.5
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसपर बल्ला तो घुमाया लेकिन चूके| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
0
16.4
जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ सही समय पर ब्लॉक करने में कामयाब हुए|
0
16.3
आउट!!! कैच आउट!!! मोमेंट पर राजस्थान की टीम का बड़ा विकेट गिरता हुआ| मोहम्मद शमी ने किया अपना दूसरा शिकार| रियान पराग 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए बल्लेबाज़| गेंद बल्ले पर सही से आई नही और बल्ले का किनारा लेती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| राहुल ने कोई गलती नही करते हुए पकड़ा कैच| 175/5 राजस्थान|
0
16.2
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कीपर के ऊपर से खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
0
16.1
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16 ओवर की समाप्ति : 175 रन | राजस्थान रॉयल्स : 175/4 | रन रेट : 10.94
1
15.6
ऑन साइड पर गेंद को सीधे बल्ले से खेला और ओवर से 20 रन बटोर लिए| अब 24 गेंद पर 48 रनों की दरकार|
6
15.5
एक और मैक्सिमम!!! इस बार ठीक तरह से बल्ले पर आई गेंद जो कवर्स बाउंड्री के पार जाने के लिए काफी थी| धीरे धीरे मुकाबला अब पंजाब के हाथों से फिसलता हुआ|
6
15.4
छक्का!!! मिस टाइम शॉट था लेकिन सीधा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के बाहर जाकर गिरा| काफी बड़ा ओवर आता हुआ| ऊपर डाली गई गेंद को स्लॉग करने गए थे लेकिन बल्ले का मुंह खुला और उस दौरान गेंद लॉन्ग ऑफ़ की तरफ निकल गई छह रनों के लिए|
0
15.3
नॉट आउट!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए पराग| गेंद टप्पा खाकर टर्न होती हुई बल्लेबाज़ को बिट करती हुई कीपर के हाथ में गई| जहाँ से राहुल ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| स्टंपिंग की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब स्टंप्स को लगाया गया तो बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ के अंदर था| नोट आउट आया थर्ड अम्पायर का इशारा|
1
15.2
लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6
15.1
छक्का!!! संजू को रोकना यहाँ पर पंजाब के लिए काफी मुश्किल लगता हुआ| फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
15 ओवर की समाप्ति : 154 रन | राजस्थान रॉयल्स : 154/4 | रन रेट : 10.27
0
14.6
एक और बार धीमी गति की गेंद से चकमा खाए बल्लेबाज़ और बीट हो गए| इस ओवर से आये 13 रन| अब 30 गेंदों पर 68 रनों की दरकार|
1
14.5
इस बार धीमी गति की गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
6
14.4
छक्का!!! ओहोहो!! कमाल की बल्लेबाज़ी चलती हुई इन दोनों बल्लेबाजों द्वारा| पैरों पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद को बड़े आराम से स्क्वायर लेग की दिशा में फ्लिक कर दिया जहाँ से गेंद स्टैंड्स में जाकर गिरी|
4
14.3
चौका!! धीमी गति की गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से स्लाइस कर दिया| गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1
14.2
फुल लेंथ की गेंद को सामने की तरफ ड्राइव किया और सिंगल हासिल किया|
1
14.1
मिड विकेट की दिशा में गेंद को हीव किया जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
14 ओवर की समाप्ति : 141 रन | राजस्थान रॉयल्स : 141/4 | रन रेट : 10.07
1
13.6
फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
1
13.5
गैप में गेंद को खेला और सिंगल हासिल किया|
6
13.4
छक्का!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया लेग साइड की तरफ| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स||
1
13.3
लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
4
13.2
चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलना चाहते थे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और कीपर के बाँए ओर से गई गेंद फाइन लेग सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
0
13.1
यॉर्कर लाइन की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई| जिसको ड्राइव करने गए बल्लेबाज़| लेकिन गेंद को बल्ले पर नही लगा सके| बॉल गई सीधे कीपर के हाथ में रन नही हुआ|
13 ओवर की समाप्ति : 128 रन | राजस्थान रॉयल्स : 128/4 | रन रेट : 9.85
4
12.6
चौका!!! आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| कवर्स और मिड ऑफ फील्डर के बीच से गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
1
12.5
फुल टॉस गेंद को लेग साइड की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
0
12.4
आउट!! कैच आउट!! सही समय पर टीम को मिली बड़ी विकेट| 23 रन बनाकर दुबे लौट गए पवेलियन| पंजाब के पास वापसी करने का बड़ा मौका| लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर हूडा द्वारा एक हाई प्रेशर कैच पकड़ा गया| ज़रा भी चूक होती तो ये छक्का हो सकता था| लेंथ बॉल को सामने की तरफ मारा| ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद लेकिन मिस टाइम हुई और हवा में चली गई| फील्डर ने दाएं ओर भागते हुए एक अच्छा कैच अपने नाम किया| 119/4 राजस्थान|
1
12.3
मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
1
12.2
लेग साइड पर इस बार गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
4
12.1
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए
12 ओवर की समाप्ति : 117 रन | राजस्थान रॉयल्स : 117/3 | रन रेट : 9.75
1
11.6
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर पंच करते हुए 1 रन निकाला|
1
11.5
ऑफ साइड की ओर जगह बनाकर खेला 1 रन आया|
1
11.4
थर्ड मैन की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|
4
11.3
चौका!!! आगे डाली गई गेंद को पैर ज़मीन में टिकाकर मिड विकेट की दिशा में पूरे पॉवर के साथ शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, गेंद एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
0
11.2
ऑफ स्टंप पर डाली गई गुगली गेंद को कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
1
11.1
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
11 ओवर की समाप्ति : 109 रन | राजस्थान रॉयल्स : 109/3 | रन रेट : 9.91
1
10.6
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
0
10.5
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ का रिव्यु हुआ सफ़ल!! फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फैसला! अतिरिक्त उछाल ने यहाँ पर बल्लेबाज़ को बचा लिया| सही समय पर टीम के कप्तान ने लिया अपना रिव्यु| तेज़ गति से अंदर की तरफ आई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए लेकिन गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई जिसके बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| रिव्यु लिया गया जहाँ रिप्ले में देखने के बाद पता चला कि गेंद काफी हाईट से विकटों के ऊपर से निकल रही थी| राजस्थान के खैमे को मिली बड़ी राहत|
4
10.4
अपर कट!!! चौका और इस बाउंड्री के साथ सैमसन का अर्धशतक पूरा हुआ| पटकी हुई गेंद को कीपर के ऊपर से उठाकर मार दिया| कोई फील्डर नहीं थे वहां पर जिसकी वजह से ये एक आसान सा चौका मिल गया|
2
10.3
गैप में गेंद को हलके हाथों से खेला और दो रन हासिल किया|
6
10.2
छक्का!!! सैमसन मैक्सिमम में डील करते हुए| राजस्थान के 100 रन भी पूरे हुए यहाँ पर| पटकी हुई गेंद को बड़े आराम से फाइन लेग की दिशा में पुल कर दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद बड़ी आसानी से फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई और छह रन दे गई|
1
10.1
विकेट लाइन की गेंद को सामने की तरफ पंच करते हुए सिंगल हासिल किया|
10 ओवर की समाप्ति : 95 रन | राजस्थान रॉयल्स : 95/3 | रन रेट : 9.5
2
9.8
ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 2 रन हासिल किया|
0
9.7
एक डॉट गेंद वो भी अहम समय पर आता हुआ|
1
9.6
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन पर खेलकर सिंगल लिया|
1
9.5
लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
0
9.4
एक और बिंग वाइड!!! एम अश्विन के द्वारा डाली गई| लेग स्टंप के काफी बाहर गुगली गेंद डाल बैठे| जिसको अम्पायर ने वाइड करार दिया|
0
9.3
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1
9.2
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर 1 रन लिया|
1
9.1
फुल टॉस बॉल को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
9 ओवर की समाप्ति : 87 रन | राजस्थान रॉयल्स : 87/3 | रन रेट : 9.67
1
8.6
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को संजू ने थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल हासिल किया|
1
8.5
थर्ड मैन की दिशा में गेंद को गाइड करते हुए सिंगल लिया|
0
8.4
पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां तैनात रन नही हुआ|
1
8.3
कैच ड्रॉप!! दूसरा जीवनदान सैमसन को मिलता हुआ| इस बार 36 रनों पर फील्डर मयंक ने दिया बल्लेबाज़ को लक| इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे सैमसन| लेंथ बॉल को सामने की तरफ उठाकर मार दिया था| लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ़ फील्डर कैच के लिए भागे| मयंक कैच को लपकने गए लेकिन उसी दौरान शाहरुख खान उनकी लाइन में आने लगे शायद उसी वजह से मयंक से ये कैच छूट गया| अब उनकी टीम को कितना महंगा पड़ेगा ये तो आने वाला वक़्त ही बतेयागा|
0
8.2
गुड लेंथ की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| गेल तेज़ी से गेंद पर आये और थ्रो करते हुए सिंगल लेने से रोक दिया|
6
8.1
छक्का!!! हवाई यात्रा पर गई गेंद!!! ना लगा वीज़ा, ना लगा पासपोर्ट| फ्री फण्ड में गेंद का सफ़र शुरू| बल्लेबाज़ की बल्ले बल्ले!!! आगे डाली गई गेंद को बड़े प्यार से सहला दिया| टाइमिंग इतनी बेहतरीन कि गेंद लॉन्ग ड्राइव पर निकल गई|
8 ओवर की समाप्ति : 78 रन | राजस्थान रॉयल्स : 78/3 | रन रेट : 9.75
2
7.6
एक और दुग्गी!!! ओवर की हुई समाप्ति| लेंथ बॉल को बीच बल्ले से गैप में पंच किया और दो रन हासिल किया|
2
7.5
गैप में इस गेंद को ढकेला और दो रन हासिल किये|
4
7.4
चौके के साथ शिवम ने खोला अपना खाता| डीप पॉइंट बाउंड्री पर शमी द्वारा एक बेहतरीन प्रयास हो सकता था लेकिन उन्होंने पैर से गेंद को रोकना चाहा| गेंद उनके जूतों से लगने के बाद भी नहीं रुकी और सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करते हुए बाउंड्री हासिल किया|
0
7.3
बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! काफी बड़ी विकेट यहाँ पर पंजाब के हाथ लगती हुई| जोस बटलर 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जाय रिचर्डसन ने किया अपना पहला शिकार| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की यॉर्कर गेंद को समझ नही पाए बल्लेबाज़| गेंद की गति से पूरी तरह हैरान रह गए बटलर| मिड ऑफ की ओर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद को बल्ले पर नही लगा सके और ऑफ स्टंप्स पर गेंद को खा बैठे| पंजाब धीरे-धीरे मैच पर अपना कब्ज़ा जमती हुई नज़र आ रही है| 70/3 राजस्थान|
1
7.2
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
1
7.1
आगे डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
7 ओवर की समाप्ति : 68 रन | राजस्थान रॉयल्स : 68/2 | रन रेट : 9.71
0
6.7
लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|
0
6.6
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| गुगली थी ये गेंद जिस परख नहीं पाए थे बल्लेबाज़ और बड़ा शॉट लगाने चले गए थे| गेंद काफी ज्यादा टर्न होकर इनर पैड्स पर लगी जिसके बाद अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु नहीं लिया| पुल मारने गए थे बैकफुट पर इस अंदर आती गेंद को और पैड्स पर खा बैठे थे गेंद|
0
6.5
यॉर्कर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर ब्लॉक कर दिया|
0
6.4
फुल लेंथ की गेंद को शॉर्ट कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से गैप हासिल नहीं हुआ|
1
6.3
लेग साइड पर गेंद को गैप में खेला और रन हासिल किया|
4
6.2
चौका!!! फ्री हिट का पूरा फ़ायदा उठाते हुए यहाँ पर जोस बटलर| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
1
6.1
नों बॉल!!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने नों बॉल करार दिय| अगली गेंद फ्री हिट होगी| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए सिंगल लिया|
6 ओवर की समाप्ति : 60 रन | राजस्थान रॉयल्स : 60/2 | रन रेट : 10
1
5.6
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार उसी दिशा में गेंद को खेला लेकिन फील्डर ने उसे कट कर लिया| 11 रन इस ओवर से आये| 6 के बाद 59/2 राजस्थान|
4
5.5
चौका!! बढ़िया टाइमिंग और उससे भी बढ़िया प्लेसमेंट!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई थी गेंद जिसे स्लाइस कर दिया था और गैप हासिल करते हुए टीम के खाते में चार रन डाले|
1
5.4
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई लो फुल टॉस गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला, एक रन के लिए|
0
5.3
स्विंग एंड मिस!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर कोण बनाकर निकाली गई गेंद पर ड्राइव लगाने गए थे बटलर और गेंद की लाइन सुर लेंथ से बीट हुए| कीपर ने बाक़ी का काम पूरा किया|
1
5.2
फुल लेंथ की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
4
5.1
चौका!!! एक और बाउंड्री इस पारी में आती हुई| छोटी लेंथ की गेंद को सामने की तरफ रहकर पुल किया मिड ऑन फील्डर के पास से और गैप हासिल करते हुए चार रन अपने खाते में डाले|
5 ओवर की समाप्ति : 48 रन | राजस्थान रॉयल्स : 48/2 | रन रेट : 9.6
1
4.6
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
1
4.5
हलके हाथों से गेंद को ऑफ़ साइड पर टैप किया और रन हासिल किया|
4
4.4
चौका!!! चार गेंद और चार बाउंड्री बटलर के बल्ले से आती हुई| इस बार कवर्स की दिशा में ड्राइव लगाकर रन हासिल किया| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
4
4.3
रैम शॉट और चौका!! जोस बटलर स्पेशल!!! हैट्रिक बाउंड्री बटलर द्वारा| लेंथ बॉल को ऑफ़ स्टम्प पर जाकर फाइन लेग की तरफ खेला| कोई फील्डर नहीं थे वहां पर जिसकी वजह से गेंद को गैप मिला और नतीजा चौके के रूप में आया|
4
4.2
चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ऑफ साइड पर खेला| गैप में गई गेंद कोई मौका नही किसी भी फील्डर के पास गेंद को रोकने का यहाँ पर| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| जोस द बॉस!!
4
4.1
ओहोहोहो!!! बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
4 ओवर की समाप्ति : 30 रन | राजस्थान रॉयल्स : 30/2 | रन रेट : 7.5
4
3.6
चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कमाल का लेट कट शॉट देखने को मिला है यहाँ पर| महज़ गैप में गेंद को ढकेला और बाउंड्री अपने खाते में डाला|
0
3.5
एक और डॉट बॉल!! गैप हासिल करने चाहते थे लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़|
0
3.4
ओहो!!! कैच ड्रॉप यहाँ पर हुआ और वो भी पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल के द्वारा हुआ| राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को मिला 12 रनों के स्कोर पर जीवनदान| ऑफ स्तुंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर दड्राइव करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर की ओर गई| अपने दाँए ओर डाईव लगाकर कैच को पकड़ने गए राहुल लेकिन बॉल हाथ में लगती हुई ज़मीन पर जा गिरी| बाल बाल बचे संजू यहाँ पर|
1
3.3
फुल लेंथ की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
0
3.2
आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड!!! आत्मनिर्भर अर्शदीप!! 12 रन बनाकर वोहरा लौट गए पवेलियन| पंजाब मुकाबले पर अपनी पकड़ मज़बूत करता हुआ| कैच को पकड़ने के बाद स्तब्ध रह गए गेंदबाज़, एक अलग ही तरह की प्रतिक्रिया दिया| गुड लेंथ की गेंद थी जिसे सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की ओर हवा में मार दिया था| बाउंड्री और शॉट के बीच में गेंदबाज़ आये, सही समय पर अपने दाहिने साइड रियेक्ट किया और कैच को लपक लिया| 25/2 राजस्थान|
0
3.1
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
3 ओवर की समाप्ति : 25 रन | राजस्थान रॉयल्स : 25/1 | रन रेट : 8.33
4
2.6
चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
0
2.5
मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
4
2.4
चौका!!! संजू के बल्ले से आती हुई बाउंड्री| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
0
2.3
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी|
0
2.2
यॉर्कर लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के पास गई गेंद, रन नही आया|
0
2.1
मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद जिसके कारण रन नही हासिल कर पाए|
2 ओवर की समाप्ति : 17 रन | राजस्थान रॉयल्स : 17/1 | रन रेट : 8.5
2
1.7
कैच ड्रॉप!!! 10 रनों पर वोहरा को मिला एक जीवनदान| थर्ड मैन पर मुरुगन अश्विन से हुई चूक और एक आसान सा कैच टपका दिया| हालांकि काफी दूर भागकर गेंद के नीचे तो आ गए थे लेकिन दो बार फम्बल करने के बाद भी तीसरी बार में उसे लपक नहीं पाए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्लाइस करने गए थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे थे| फील्डर ने अपने दाएं ओर भागकर गेंद को लपकना चाहा लेकिन चूक गए|
0
1.6
एक बार फिर से कसी हुई लाइन की गेंद पर गैप नहीं हासिल कर पाए बल्लेबाज़|
4
1.5
चौका!! एक और खराब गेंद रिचर्डसन द्वारा जिसका पूरा फायदा उठाते हुए बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की दिशा में खेला और गैप हासिल करते हुए चार रन अपने खाते में डाले|
0
1.4
एक और डॉट बॉल इस ओवर से आती हुई| बल्लेबाज़ गैप हासिल करने में हुए असफल|
0
1.3
इस बार गेंद को बीच बल्ले से तो खेला लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|
6
1.2
पहला मैक्सिमम| शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
0
1.1
वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1 ओवर की समाप्ति : 5 रन | राजस्थान रॉयल्स : 5/1 | रन रेट : 5
0
0.6
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ खेलना सही समझा|
4
0.5
चौके के साथ सैमसन ने अपने खाते का आगाज़ किया| लेंथ बॉल पर नटराजन शॉट लगाया और स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| कोई फील्डर नहीं था वहां पर जिसके कारण गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
0
0.4
क्या शानदार बैकफुट पंच था सैमसन के बल्ले से लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद| रन का मौका नहीं बन पाया|
0
0.3
आउट!!! कैच आउट!!! काफ़ी बड़ा झटका यहाँ पर राजस्थान की टीम को लगता हुआ| पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी को मिला विकेट| बेन स्टोक्स बिना खाता खोलते हुए पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाना चाहते थे स्टोक्स| गेंद बल्ले पर सही तरह से नही आई और गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया और हवा में ऊँची खिल गई| शमी ने कैच का कॉल किया लेकिन राहुल तेज़ी से भगाकर कैच करने आये और दोनों आपास में टकरा गए| इसी बीच शमी ने तो कैच को पकड़ लिया लेकिन राहुल ज़मीन पर जा गिरे पर इस सब के बीच जो पंजाब के लिए बेहतरीन चीज़ रही वो स्टोक्स का बड़ा विकेट था| 0/1 राजस्थान|
0
0.2
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला रन नही आ सका|
0
0.1
आगे डाली गई गेंद को सामने की ओर स्टोक्स ने खेला| गेंद सीधे नॉन स्ट्राइकर एंड पर विकेट को जा लगी| गेंदबाज़ बॉल को देखकर सोचने लगे कि शायद मैं इस गेंद को अपने हाथ में लगा देता तो पहली विकेट हासिल हो जाती| मगर ऐसा हुआ नही|






