कोलकाता नाइट राइडर्स, पहली पारी
(2 | 2)*
(8 | 11)
(4|0|27|2)
0
19.6
डॉट बॉल!! और इसी के साथ मुंबई ने 10 रन से कोलकाता को मात दे दी| अंतिम के पांच ओवरों में खेल को बदलते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया| क्या कमाल का फाईट बैक देखने को मिला है डिफेंडिंग चैंपियन द्वारा| अहहाहा!!! मज़ा ही आ गया ये देखकर| पहले बुमराह और अब बोल्ट ने बैक टू बैक को कड़े ओवर डालकर अपनी टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचा दिए|
2
19.5
दुग्गी!!! इसके साथ मुंबई की जीत पक्की| 1 गेंद 11 रनों की दरकार| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| घेरे के अंदर से फील्डर ने उसका पीछा करते हुए रोका और दो ही रन दिए|
0
19.4
बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! मुंबई ने मुकाबले को पूरी तरह से अपनी पकड़ में कर लिया है| बोल्ट हैट्रिक पर| दो गेंदों पर दो बारी सफ़लता हासिल करते हुए बोल्ट यहाँ पर| पैट कमिंस बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| यॉर्कर लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए कमिंस| बल्ले पर गेंद आई नही सीधे ऑफ स्टंप्स को जा लगी| कोलकाता के कप्तान के चेहरे पर निराशा दिखाई देती हुई| 140/7 कोलकाता|
0
19.3
आउट!! कैच आउट!! ट्रेंट बोल्ट यू ब्यूटी!!! द बिग फिश आंद्रे रसेल को इस समय आउट करना मानो मुकाबला आपने अपने हाथ में कर लिया| ओहोहो!! कहाँ से कहाँ ले आई मुंबई ये मुकाबला, वाह जी वाह!!! यूँही ही नहीं इसे डिफेंडिंग चैंपियन कहा गया है| जड़ में डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे और सीधे बल्ले से लगने के बाद हवा में बोल्ट की तरफ गई गेंद जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| अब 3 गेंदों पर 13 रन की दरकार|
1
19.2
एक और सिंगल!!! 4 गेंद 13 रन की दरकार!!! रिवर्स स्वीप किया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद| एक ही रन मिला|
1
19.1
सिंगल!!! 5 गेंद 14 रन की दरकार| धीमी गति की गेंद पर बड़ा हिट लगाने गए और अंदरूनी किनारा लगा| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बना|
19 ओवर की समाप्ति : 138 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 138/5 | रन रेट : 7.26
0
18.6
डॉट बॉल के साथ हुई एक बेहतरीन और लाजवाब ओवर की समाप्ति| बुमराह आप ऐसे ही नहीं दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाज़ हैं| इस ओवर में महज़ 4 रन देकर आपने ये बता भी दिया| अब 6 गेंदों पर 15 रनों की दरकार| बल्लेबाज़ को ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद से छका दिया|
0
18.5
ओहोहो!! एक अहम मोड़ पर महत्वपूर्ण डॉट बॉल!!! आगे आकर मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन बीट हुए|
1
18.4
4 गेंद 4 रन!! बुमराह यू ब्यूटी!!! रसेल जैसे बल्लेबाज़ को शांत करके रखा हुआ है| लॉन्ग ऑन पर खेला जहाँ से सिंगल ही मिल पाया|
1
18.3
कवर्स की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 9 गेंद 16 रनों की दरकार|
1
18.2
फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में हीव किया| बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आई गेंद| एक ही रन मिल पाया|
1
18.1
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दीप पॉइंट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका मिला|
18 ओवर की समाप्ति : 134 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 134/5 | रन रेट : 7.44
0
17.6
एक और डॉट बॉल!! काफी कमाल का ओवर रहा इस गेंदबाज़ द्वारा| दो दिग्गज बल्लेबाज़ को पूरी तरह से बाँध दिया| महज़ 3 ही रन दिए| अब 12 गेंद पर 19 रन की दरकार|
0
17.5
स्वीप करने का प्रयास लेकिन बीट हुए रसेल| कमाल की कसी हुई लाइन पर हो रही है गेंदबाज़ी|
1
17.4
लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद को पुश किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
1
17.3
हवा में थी गेंद| लॉन्ग ऑन पर काफी देर तक हवा में रही| बुमराह उसके नीचे गए लेकिन मिस जज कर बैठे| सिंगल ले लिया इसी बीच बल्लेबाजों ने| इस कैच का काफी महत्व है जो रोहित शर्मा समझ सकते हैं| ऊपर डाली गई थी गेंद जिसपर बड़ा शॉट लगाने गए थे रसेल लेकिन मिस टाइम कर बैठे थे|
0
17.2
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
1
17.1
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|
17 ओवर की समाप्ति : 131 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 131/5 | रन रेट : 7.71
1
16.7
डीप पॉइंट की तरफ खेलकर सिंगल लिया| कोलकाता को जीत के लिए फ़िलहाल 18 गेंदों पर 22 रनों की दरकार|
1
16.6
ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
4
16.5
चौका!!! फ्री हिट का फ़ायदा उठाते हुए रसेल| पैड्स लाइन पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की ओर खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
0
16.4
नों बॉल!!!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके कारन अम्पायर ने नों बॉल करार दिय| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
0
16.3
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
1
16.2
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|
0
16.1
फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
16 ओवर की समाप्ति : 123 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 123/5 | रन रेट : 7.69
0
15.6
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद, रन नही हुआ| 24 गेंदों पर 30 रनों की दरकार|
0
15.5
कैच ड्रॉप!! या एक टफ चांस!!! जो भी हो इस विकेट से सब कुछ बदल जाता| रसेल को मिला बड़ा जीवनदान!!! वैसे देखा जाए तो ये काफी टफ कैच था क्योंकि अपनी ही गेंद पर कैच लपकना वैसे ही मुश्किल होता है और जब आपके सामने नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज़ हो तब तो और भी मुश्किल हो जाता है| इस परिस्थिति में भी गेंदबाज़ के सामने नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज़ था जिसकी वजह से ये गेंद उनकी हथेली में आकर भी निकल गई| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से रसेल ने हवा में खेल दिया था|
0
15.4
पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
1
15.3
फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
0
15.2
आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई ने मुकाबले में वापसी कर लिया है| वाह भाई वाह क्या ज़बर्दस्त गेंदबाज़ी दिखाया राहुल चाहर आप ने सभी फ़ांस के दिल को जीत लिए| शाकिब अल हसन 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| राहुल ने किया अपना फाईफ़ार पूरा| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट फील्डर के ऊपर से खेलने गए| बल्ले और गेंद का सही ताल मेल हुआ नही| हवा में गई बॉल लेग साइड की ओर फील्डर नीचे मौजूद सूर्यकुमार जिन्होंने पकड़ा एक शानदार कैच| 122/5 कोलकाता|
0
15.1
फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
15 ओवर की समाप्ति : 122 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 122/4 | रन रेट : 8.13
0
14.6
आउट!! स्टम्प!!! सेट बल्लेबाज़ नितीश राणा को भी किसने आउट किया, उसी ने जिसने सबको निपटाया| जी हाँ, राहुल चाहर!!! जाते जाते अपने स्पेल की आखिरी गेंद पर भी विकेट दिला गए| चाहर तुस्सी ते छा गए| विकेट के पीछे कीपर डी कॉक की एक बेहतरीन स्टम्पिंग| बल्लेबाज़ को आगे आता देखा तो चालाकी के साथ ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाल दी गेंद और बीट कराया| बल्लेबाज़ आधे पिच पर आ चुके थे इसलिए वापसी करने का कोई मौका नहीं रहा उनके पास| कीपर ने गेंद को लपका और बेल्स उड़ाते हुए बल्लेबाज़ को पवेलियन की राह दिखा दी| 122/4 कोलकाता|
1
14.5
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला| हवा में गई गेंद फील्डर रोहित शर्मा ने अपने दाँए ओर डाईव लगाया| लेकिन गेंद को पकड़ने ने कामयाब नही हो सके| बॉल उंगलियों को लगती हुई लॉन्ग ऑन की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों को 1 रन मिला|
0
14.4
चौका!! बाई के रूप में आई ये बाउंड्री!!! बल्लेबाज़ और कीपर दोनों ही राहुल की इस गेंद से चकमा खा गए| पूरी तरह से टर्न से दोनों को बीट कर दिया था| गेंद कीपर को भी छकाते हुए फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई|
1
14.3
इस बार छोटी लेंथ की गेंद जिसे लेग साइड पर पुल तो किया लेकिन सिंगल ही मिल पाया|
2
14.2
क़दमों का इस्तेमाल!! मिड विकेट की दिशा में गैप में गेंद को डाला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल कर लिया|
1
14.1
स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
14 ओवर की समाप्ति : 113 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 113/3 | रन रेट : 8.07
1
13.6
आगे आकर शाकिब ने गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| जहाँ से बल्लेबाजों ने सिंगल भागकर पूरा कर लिया|
1
13.5
ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की तरफ पुश करते हुए 1 रन निकाला|
1
13.4
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर 1 रन अपने नाम किया|
1
13.3
लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल लिया|
1
13.2
मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
4
13.1
चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर कट करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के पैर की बीच से गई सीधे थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
13 ओवर की समाप्ति : 104 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 104/3 | रन रेट : 8
0
12.6
आगे डाली गई गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
0
12.5
आउट!! कैच आउट!! चाहर के खाते में एक और बड़ी विकेट!! ये खिलाड़ी आज अपनी टीम के लिए कमाल कर रहा है| मुंबई का खैमा खुश| कप्तान मॉर्गन महज़ 7 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए| गेंदबाज़ी टीम को इस विकेट की अहमियत पता थी इसलिए उनके जश्न से उसका मुज़येरा हो रहा है| लेग स्पिन गेंद को स्लॉग करने गए थे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले पर तो लगी लेकिन दूरी नहीं हासिल हुई| हवा में खिली और मिड विकेट पर मार्को ने पकड़ा एक आसान सा कैच| मुंबई धीरे धीरे मुकाबले में वापसी करते हुई| 104/3 कोलकाता, लक्ष्य से अभी भी 49 रन पीछे|
1
12.4
विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
2
12.3
दुगी और इसी के साथ नितीश राणा का बैक टू बैक अर्धशतक!!! ऊपर डाली गई गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में चिप किया| नो मेंस लैंड में जाकर गिरी गेंद| पहला रन तेज़ी से भागे, दूसरे की मांग और उसे हासिल कर लिया| कोलकाता के नज़रिए से उन्हें यहाँ से पूरा अंत तक खेलने की ज़रुरत|
0
12.2
इस बार अपनी टर्न से बल्लेबाज़ को बीट कर दिया|
4
12.1
चौका!!! इसी के साथ कोलकाता की टीम का 100 रन पूरा हुआ| लेग स्टंप के काफी बाहर दल बैठे राहुल गेंद को| बल्लेबाज़ ने उसे स्वीप करने का मन बनाया| बल्ले के पीछे लगती हुई गेंद कीपर के दाँए ओर से गई बॉल फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
12 ओवर की समाप्ति : 97 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 97/2 | रन रेट : 8.08
1
11.6
फुल लेंथ की गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक कर दिया जहाँ से सिंगल हासिल हुआ| 97/2 कोलकाता, लक्ष्य से 56 रन दूर|
1
11.5
बैक फूट से गेंद को पॉइंट की दिशा में पंच करते हुए सिंगल लिया|
4
11.4
चौका!! काफी कम ऐसा देखने को मिलता है कि मॉर्गन अपर कट लगाए लेकिन इस बार लगाया और चौका बटोर लिया| पटकी हुई गेंद को कीपर के ऊपर से चतुराई के साथ खेल दिया| गेंद सरसराते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई|
0
11.3
लेग बाई के रूप में आया सिंगल, पैड्स पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़, बीट हुए, पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिल गया|
0
11.2
लेग बाई के रूप में आया चौका!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ निकल गई गेंद| सीमा रेखा पर फील्डर चाहर ने डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन बीट हुए और चौका दे बैठे|
1
11.1
गैप में गेंद को पंच किया और सिंगल हासिल किया|
11 ओवर की समाप्ति : 85 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 85/2 | रन रेट : 7.73
1
10.6
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
0
10.5
ऊपर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए मॉर्गन| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील लेकिन अम्पायर ने फिर से इनकार किया|
0
10.4
लेग स्टंप स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन बल्ले पर नही आई गेंद और थाई पैड्स को लगती हुई बॉल सीधे शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर के हाथ में गई| कैच आउट की हुई अपील अम्पायर ने नाकारा|
0
10.3
आउट!!! कैच आउट!! शार्प कैच कीपर डी कॉक द्वारा| राहुल ने किया राहुल को चलता| इस बार गेंदबाज़ राहुल की तूती बोलती हुई| मैच को अपने दम पर अपनी टीम की ओर मोड़ते हुए चाहर| एक और विकेट झटककर अपनी टीम को मैच में वापिस ला खड़ा किया है| अपनी लेग ब्रेक से पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| ऑन साइड पर खेलने गए थे लेकिन टर्न से पूरी तरह से बीट हुए| महीन सा किनारा लगा और कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ क्विंटन ने एक शानदार कैच लपक लिया| 84/2 कोलकाता|
2
10.2
स्कूप किया लेग ब्रेक गेंद को कीपर के ऊपर से | फाइन लेग की दिशा में गई गेंद जहाँ से दो रनों का मौका बन गया|
1
10.1
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल पूरा किया|
10 ओवर की समाप्ति : 81 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 81/1 | रन रेट : 8.1
1
9.6
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर 1 रन हासिल किया| 81/1 कोलकाता|
0
9.5
पॉइंट की दिशा में पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
4
9.4
चौका!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को पुल किया मिड विकेट की दिशा में याना ने यहाँ पर| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
1
9.3
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की ओर खेलकर सिंगल लिया|
1
9.2
फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
1
9.1
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की दिशा में गाइड किया और रन हासिल किया|
9 ओवर की समाप्ति : 73 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 73/1 | रन रेट : 8.11
1
8.6
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| ऊपर डाली गई गुगली गेंद को स्वीप किया मिड विकेट की दिशा में राहुल ने यहाँ पर| बल्ले पर ठीक से आई नही गेंद और लेग साइड की ओर गेंद हवा में गई| फील्डर भागकर गेंद तक आये लेकिन गेंद उनसे काफी आगे गिर गई| इसी बीच 1 रन बल्लेबाज़ ने हासिल कर लिया|
0
8.5
आउट!! कैच आउट!!! राहुल चाहर ने छक्का खाने के ठीक बाद अपनी टीम को दिलाया एक अहम ब्रेक थ्रू| जिस विकेट की मुंबई को थी तलाश वो मिल ही गई| अब यहाँ से उनके पास वापसी करने का एक बड़ा मौका| लॉन्ग ऑफ़ पर बिग मैन पोलार्ड ने पकड़ा एक हाई प्रेशर कैच| लगातार सिक्स लगाने के चक्कर में गिल गंवा बैठे अपना विकेट| लालच बुरी बला होती है वो यहाँ दिख गई| सिक्स खाने के बाद भी हिम्मत से चाहर ने ऊपर डाली गेंद और बल्लेबाज़ को फंसाया| बड़े शॉट के लिए गए गिल, मिस टाइम हुआ और लॉन्ग ऑफ़ पर गेंद पोलार्ड के पाले में चली गई| 72/1 कोलकाता|
6
8.4
छक्का!!! इस ओवर से दूसरी बाउंड्री हासिल करते हुए गिल यहाँ पर| फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को गिल ने देखा और पूरे पॉवर के साथ लॉन्ग ऑन फील्डर के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
0
8.3
ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए|
0
8.2
हवा में थी ये गेंद लेकिन फील्डर तक नहीं पहुँच सकी| लेग स्पिन को बैकफुट से पंच करना चाहा था और हवा में खेल बैठे थे| भाग्यशाली रहे कि गेंद मिड विकेट फील्डर तक नहीं गई|
4
8.1
चौका!! छोटी गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ| दो फील्डर के बीच से गई गेंद और मिला चार रन|
8 ओवर की समाप्ति : 62 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 62/0 | रन रेट : 7.75
1
7.6
मिड विकेट की दिशा में पुल किया गेंद को जहाँ फील्डर तैनात थे| एक ही रन मिल पाया| 62/0 कोलकाता|
1
7.5
फुल लेंथ की गेंद को लोंफ ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
4
7.4
चौका!!! दूसरी बाउंड्री पोलार्ड के ओवर से आती हुई| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को राणा ने ऑफ साइड की ओर जगह बनाकर खेला| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
6
7.3
छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री के बाहर जहाँ से मिला सिक्स|
0
7.2
आगे आकर राणा ने गेंद को पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
0
7.1
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को राणा ने रिवर्स स्वीप लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नही आई पर गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
7 ओवर की समाप्ति : 50 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 50/0 | रन रेट : 7.14
1
6.6
सिंगल और इसी के साथ कोलकाता के 50 रन पूरे हुए| एक अच्छी शुरुआत इस रन चेज़ में मॉर्गन एंड आर्मी द्वारा देखने को मिल रही है| इस गेंद पर फ्लिक शॉट का इस्तेमाल किया और रन हासिल किया|
1
6.5
एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| लेग साइड पर गेंद को बड़े आराम से टहलाया और रन हासिल किया|
1
6.4
पैड्स पर थी गेंद जिसे मिड विकेट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
0
6.3
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट लगाने का प्रयास लेकिन बल्ले पर आई नहीं गेंद|
1
6.2
सीधे बल्ले से गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पंच करते हुए रन हासिल किया|
1
6.1
पैड्स लाइन की गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर खेलते हुए सिंगल हासिल किया|
6 ओवर की समाप्ति : 45 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 45/0 | रन रेट : 7.5
4
5.6
चौका!!! इस ओवर से आती हुई तीसरी बाउंड्री| गिल ने कर दिया गेंदबाज़ को यहाँ पर किल| फुल लेंथ की गेंद को पूरे पॉवर से मिड ऑफ की ओर खेला| गैप में गई गेंद फील्डर के पास कोई मौका नही गेंद को रोकने का गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
0
5.5
एक अहम डॉट बॉल!! चतुराई भरी गेंदबाज़ी बोल्ट द्वारा| बल्लेबाज़ को रूम बनाते हुए देखा तो उनकी रीच से बाहर डाल दी गेंद|
4
5.4
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री गिल के बल्ले से आती हुई| शॉटपिच गेंद को गिल ने देखा और मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| एक टप्पा खाकर बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
4
5.3
चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
0
5.2
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
1
5.1
विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से वहीँ पर डिफेंड करते हुए तेज़ी से सिंगल हासिल कर लिया|
5 ओवर की समाप्ति : 32 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 32/0 | रन रेट : 6.4
0
4.7
डॉट बॉल के साथ क्रुणाल के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति| महज़ 2 रन इस ओवर से आये| कुछ इसी प्रकार के ओवरों की मुंबई को दरकार| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा और एक बार फिर से बुमराह की अच्छी फील्डिंग दिखी|
0
4.6
एक और अहम डॉट बॉल!!! इस बार गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया लेकिन कसी हुई फील्डिंग की वजह से रन नहीं मिला|
0
4.5
लेग साइड पर इस गेंद को खेला ज़रूर लेकिन बुमराह ने तेज़ी से गेंद पर आकर सिंगल लेने से रोक दिया|
0
4.4
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
1
4.3
टैप किया गेंद को पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
1
4.2
स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
0
4.1
वाइड और साथ में एक बाई के रूप में सिंगल!! लेग स्टम्प के बाहर थी गेंद जिसे कीपर लपक नहीं पाए| फाइन लेग पर गई गेंद जहाँ से सिंगल भी मिल गया|
4 ओवर की समाप्ति : 30 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 30/0 | रन रेट : 7.5
4
3.6
ओहोहोहो!!! बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया मिड ऑफ़ की तरफ| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ और फील्डर के पास| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1
3.5
शॉटपिच बॉल को फैद लेग की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
0
3.4
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को डिफेंड करने गए बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और ऑफ साइड की तरफ निकाल गई|
0
3.3
फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
4
3.2
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद नही गैप में गई बॉल जहाँ से मिला चार रन|
0
3.1
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेला| फील्डर वह मौजूद, रन नही हुआ|
3 ओवर की समाप्ति : 19 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 19/0 | रन रेट : 6.33
1
2.6
लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को लेग साइड की ओर राणा ने पुल करते हुए सिंगल लिया|
0
2.5
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
0
2.4
मिड ऑफ की ओर पंच किया| फील्डर के पास गई गेंद, रन नही हो सका|
4
2.3
चौका!!! इस ओवर से आती हुई दूसरी बाउंड्री| आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद टप्पा खाकर सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
0
2.2
ऑफ साइड की तरफ गेंद को पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
6
2.1
छक्का!!! कमल का शॉट यहाँ पर राणा के बल्ले से देखने को मिला| फुल लेंथ की गेंद को आगे आकर कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
2 ओवर की समाप्ति : 8 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 8/0 | रन रेट : 4
0
1.6
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| 8/0 कोलकाता|
1
1.5
छोटी लेंथ की गेंद| पुल मारने गए, ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद, मिस टाइम हुए| लेग साइड पर गई जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
1
1.4
सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
0
1.3
पंच तो किया गेंद को लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया|
0
1.2
कट किया पॉइंट की दिशा में गेंद को लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
2
1.1
पहली गेंद पर गिल ने दो रनों के साथ अपना खाता खोला| पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला जहां से दो रन मिल गए|
1 ओवर की समाप्ति : 4 रन | कोलकाता नाइट राइडर्स : 4/0 | रन रेट : 4
0
0.6
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हो सका|
0
0.5
ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
0
0.4
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डक कर दिया|
0
0.3
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
0
0.2
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्लिप की ओर कट किया| एक टप्पा खाकर गेंद फील्डर के हाथ में गई, रन लेने का कोई मौका नही बन सका|
4
0.1
चौका!!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को राणा ने कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क| गैप में गई गेंद फील्डर के पास कोई मौका नही बॉल को रोकने का गेंद गई सीधे सीम आरेख के बाहर, मिला चार रन|






