This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK

भारत VS स्कॉटलैंड क्रिकेट कमेंट्री Live Commentry

भारत, पहली पारी

6.36
6.3: सूर्यकुमार यादव को क्रिस ग्रीव्स, सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! इसी के साथ भारत ने स्कॉटलैंड को 82 गेंदों पहले ही 8 विकटों से शिकस्त देते हुए मुकाबले को जीत लिया और 2 अहम पॉइंट्स के साथ साथ अपना रनरेट अफानिस्तान और न्यूज़ीलैंड की टीम से बेहतर कर लिया| झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई|
6.20
6.2: सूर्यकुमार यादव को क्रिस ग्रीव्स, टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
6.11
6.1: विराट कोहली को क्रिस ग्रीव्स, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| भारत जीत से 3 रन दूर|
6 ओवर की समाप्ति : 82 रन | भारत : 82/2 | रन रेट : 13.67
5.60
5.6: लोकेश राहुल को मार्क वाट, आउट!!! कैच आउट!!! भारत को लगा दूसरा झटका| केएल राहुल 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मार्क वाट के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेलने गए| बल्ले के नीचले हिस्से को लगकर गेंद सीधे हवा में ऊँची गई| फील्डर वहां नीचे मौजूद कैलम मैकलॉड जिन्होंने पकड़ा कैच| 82/2 भारत, जीत के लिए 4 रन चाहिए|
5.51
5.5: विराट कोहली को मार्क वाट, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| भरत को अब जीत के लिए 4 रन चाहिए|
5.41
5.4: लोकेश राहुल को मार्क वाट, सिंगल!!! इसी के साथ केएल राहुल ने अपना अर्धशतक तूफ़ानी अंदाज़ में पूरा किया| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| भारत को जीत के लिए अब 5 रन चाहिए|
5.36
5.3: लोकेश राहुल को मार्क वाट, सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाज़ द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| भारत को अब जीत के लिए 6 रन चाहिए|
5.20
5.2: लोकेश राहुल को मार्क वाट, आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला, रन नहीं मिल सका|
5.14
5.1: लोकेश राहुल को मार्क वाट, चौका! बाउंड्री के साथ हुआ स्वागत| मिड ऑफ़ फील्डर को यहाँ पर बीट कर दिया और चार रन अपने और टीम के खाते में बटोर लिए|
5 ओवर की समाप्ति : 70 रन | भारत : 70/1 | रन रेट : 14
4.60
4.6: रोहित शर्मा को ब्रैडली व्हील, आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! भारत को लगा पहला झटका| रोहित शर्मा 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ब्रैडली व्हील के हाथ लगी पहली विकेट| यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैकफुट से थर्ड मैन की ओर गाइड करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे पैर को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| 70/1 भारत, जीत के लिए 16 रन अब चाहिए|
4.54
4.5: रोहित शर्मा को ब्रैडली व्हील, चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| भारत को अब जीत के लिए 16 रन चाहिए|
4.41
4.4: लोकेश राहुल को ब्रैडली व्हील, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
4.36
4.3: लोकेश राहुल को ब्रैडली व्हील, छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
4.24
4.2: लोकेश राहुल को ब्रैडली व्हील, चौका!!! शानदार कवर्स ड्राइव!!! आगे डाली हुई बॉल को बल्लेबाज़ ने इस बार गैप में खेला, ख़राब गेंद को सही अंजाम तक पहुंचाते हुए, कवर्स की दिशा में ड्राइव किया गैप में गई बॉल, कोई मौका नही किसी भी खिलाड़ी के पास उसे रोकने का गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
4.12
4.1: लोकेश राहुल को ब्रैडली व्हील, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में उड़ाकर खेला| फील्डर उसके पीछे गए| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|
4 ओवर की समाप्ति : 53 रन | भारत : 53/0 | रन रेट : 13.25
3.60
3.6: रोहित शर्मा को साफयान शरीफ, बाउंसर गेंद!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर, शायद ये वाइड हो सकती थी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| 53/0 भारत| अब 19 पर 33
3.54
3.5: रोहित शर्मा को साफयान शरीफ, चौका! इसी के साथ भारत का 50 रन भी पूरा हुआ है यहाँ पर| कमाल की बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है| पैरों पर डाली गई गेंद को मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से चौका हासिल हुआ|
3.40
3.4: रोहित शर्मा को साफयान शरीफ, पॉइंट की दिशा में गेंद को कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
3.34
3.3: रोहित शर्मा को साफयान शरीफ, चौका!!! एक तरफ कुआँ है तो दूसरी ओर खाई!! किससे बचेंगे गेंदबाज, दोनों ही कर रहे पिटाई| ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
3.20
3.2: रोहित शर्मा को साफयान शरीफ, कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
3.16
3.1: रोहित शर्मा को साफयान शरीफ, छक्का! गेंदबाज़ थे शरीफ लेकिन रोहित ने उनके सामने गुंडागर्दी दिखाई और पहली ही गेंद पर छक्के के साथ किया उनका स्वागत| कमाल की बल्लेबाज़ी हिट मैन द्वारा| गेंद मिड विकेट बाउंड्री के काफी पार जाकर गिरी|
3 ओवर की समाप्ति : 39 रन | भारत : 39/0 | रन रेट : 13
2.61
2.6: रोहित शर्मा को ऐलेसडेयर इवांस, लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को आगे आकर रोहित ने मिड ऑन की ओर खेला, एक रन मिला| 3 ओवर की समाप्ति के बाद 39 बिना किसी नुकसान के भारत|
2.54
2.5: रोहित शर्मा को ऐलेसडेयर इवांस, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
2.40
2.4: रोहित शर्मा को ऐलेसडेयर इवांस, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
2.31
2.3: लोकेश राहुल को ऐलेसडेयर इवांस, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
2.26
2.2: लोकेश राहुल को ऐलेसडेयर इवांस, छक्का! स्टैंड एंड डेलिवर!! कमाल लाजवाब राहुल के द्वारा देखा गया| ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे काफी नजाकत के साथ शॉट लगाया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
2.14
2.1: लोकेश राहुल को ऐलेसडेयर इवांस, चौका! राहुल ऑन फायर!!! चौकों में डील कर रहे हैं फिलहाल!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2 ओवर की समाप्ति : 23 रन | भारत : 23/0 | रन रेट : 11.5
1.71
1.6: लोकेश राहुल को ब्रैडली व्हील, मिड ऑफ़ से सिंगल हासिल किया| इस ओवर से आये 15 रन| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला और रन भाग लिया| 2 के बाद 23/0 भारत| नेट रन रेट बेहतर करने के लिए अब 31 गेंदों पर 63 रनों की दरकार है|
1.64
1.5: लोकेश राहुल को ब्रैडली व्हील, तीसरा चौका इस ओवर से आते हुआ| शानदार पिक अप शॉट!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 
1.50
1.4: लोकेश राहुल को ब्रैडली व्हील, कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
1.40
1.4: लोकेश राहुल को ब्रैडली व्हील, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.34
1.3: लोकेश राहुल को ब्रैडली व्हील, चौका! बैक टू बैक बाउंड्री!! मारना कहीं और चाहते थे लेकिन गई कहीं और लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता| बाउंड्री आणि चाहिए बस| बल्ले का टो एंड लेकर मिड विकेट की दिशा में निकल गई गेंद जहाँ से चार रन मिला|
1.24
1.2: लोकेश राहुल को ब्रैडली व्हील, चौका! चलिए अब व्हील का चक्का जाम होने लगा है!! नज़ाकत भरा शॉट राहुल द्वारा!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.11
1.1: रोहित शर्मा को ब्रैडली व्हील, सिंगल!!! लेग साइड की ओर गेंद को फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया|
1 ओवर की समाप्ति : 8 रन | भारत : 8/0 | रन रेट : 8
0.61
0.6: रोहित शर्मा को मार्क वाट, लेग साइड की ओर गेंद को फ्लिक किया जहाँ से एक रन मिला|
0.54
0.5: रोहित शर्मा को मार्क वाट, चौका!!! भारत के लिए रन चेज़ का पहला बाउंड्री रोहित शर्मा के बल्ले से आती हुई| ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
0.41
0.4: लोकेश राहुल को मार्क वाट, पौड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
0.31
0.3: रोहित शर्मा को मार्क वाट, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
0.20
0.2: रोहित शर्मा को मार्क वाट, कवर्स की दिशा में आगे की बॉल को खेला, गैप नहीं मिल सका|
0.11
0.1: लोकेश राहुल को मार्क वाट, आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|

स्कॉटलैंड, पहली पारी

17.40
17.4: मार्क वाट को जसप्रीत बुमराह, आउट!!! एक और क्लीन बोल्ड!!! पहले शमी और अब जसप्रीत बुमराह| क्या कमाल की यॉर्कर मारी, बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| रैम शॉट का प्रयास था लेकिन असफल और और डंडा उड़ गया| महज़ 85 रनों पर सिमट गई स्कॉटलैंड की टीम यानी अब भारत के सामने 86 रनों का लक्ष्य| इसे जल्द से जल्द हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया|
17.31
17.3: ब्रैडली व्हील को जसप्रीत बुमराह, यॉर्कर, ऑफ़ साइड पर गई गेंद को ब्लॉक करने के बाद, एक ही रन मिला|
17.20
17.2: ब्रैडली व्हील को जसप्रीत बुमराह, प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
17.11
17.1: मार्क वाट को जसप्रीत बुमराह, सिंगल यहाँ पर आता हुआ, मिड विकेट की दिशा में खेला और रन भाग लिया|
17 ओवर की समाप्ति : 83 रन | स्कॉटलैंड : 83/9 | रन रेट : 4.88
16.60
16.6: ब्रैडली व्हील को मोहम्मद शमी, डॉट बॉल के साथ एक लाजवाब ओवर की हुई समाप्ति, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई| 83/9 स्कॉटलैंड|
16.51
16.5: मार्क वाट को मोहम्मद शमी, कवर्स की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
16.41
16.4: ब्रैडली व्हील को मोहम्मद शमी, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
16.30
16.3: ऐलेसडेयर इवांस को मोहम्मद शमी, आउट!!! बोल्ड!! मोहम्मद शमी| टीम इंडिया की हैट्रिक!!! कमाल की वापसी शमी द्वारा| पूरी तरह से बल्लेबाजों को एक के बाद एक तकलीफ में डाल दिया| अब भारत इस मुकाबले में जिस तरह से जाना चाहता था वैसा ही कुछ कारनामा अंजाम देता हुआ| 
16.20
16.2: साफयान शरीफ को मोहम्मद शमी, आउट!!! रन आउट!!! दो गेंदों पर दो विकेट यहाँ पर स्कॉटलैंड गंवाती हुई| साफयान शरीफ बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| पैड्स को लगकर गेंद लेग साइड की ओर गई| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| इसी बीच बल्लेबाज़ रन लेने भागे| तभी शॉर्ट लेग से भागकर इशान किशन आये और गेंद को स्ट्राइकर एंड की ओर भागकर गेंद को स्टंप्स पर लगाया| 81/8 स्कॉटलैंड|
16.10
16.1: कैलम मैकलॉड को मोहम्मद शमी, आउट!!! क्लीन बोल्ड! मोहम्मद शमी के नाम दूसरी सफलता!! बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| जड़ में डाली थी गेंद जिसका बल्लेबाज़ के पास कोई जवाब नहीं था और बॉल जाकर मिडिल स्टम्प्स उड़ा गई| भारत पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाता हुआ| स्कॉटलैंड बैकफुट पर| 81/7 स्कॉटलैंड|
16 ओवर की समाप्ति : 81 रन | स्कॉटलैंड : 81/7 | रन रेट : 5.06
15.71
15.6: कैलम मैकलॉड को रविचंद्रन अश्विन, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा| 81/6 स्कॉटलैंड|
15.60
15.6: मार्क वाट को रविचंद्रन अश्विन, स्टम्पिंग का मौका लेकिन चूक गए पन्त!! ओह!! इस बार आगे आकर खेलने गए थे बल्लेबाज़ इसे देखते हुए अश्विन ने वाइड डाल दी| पन्त उसे कलेक्ट नहीं कर पाए और स्टम्प का मौका चूक गए| वाइड हुई और बाई का रन भी आया|
15.52
15.5: मार्क वाट को रविचंद्रन अश्विन, रिवर्स स्वीप!! टॉप एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद, दो रन मिल गए|
15.40
15.4: मार्क वाट को रविचंद्रन अश्विन, कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
15.31
15.3: कैलम मैकलॉड को रविचंद्रन अश्विन, स्वीप किया इस गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ, एक ही रन मिला|
15.21
15.2: मार्क वाट को रविचंद्रन अश्विन, सामने की तरफ गेंद को खेला, एक ही रन मिला|
15.14
15.1: मार्क वाट को रविचंद्रन अश्विन, बाहरी किनारा और चौका! कवर्स के ऊपर से मारने गए| टर्न होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
15 ओवर की समाप्ति : 70 रन | स्कॉटलैंड : 70/6 | रन रेट : 4.67
14.61
14.6: मार्क वाट को रवींद्र जडेजा, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
14.50
14.5: मार्क वाट को रवींद्र जडेजा, कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
14.44
14.4: मार्क वाट को रवींद्र जडेजा, चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप क्व्ट्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां भागकर आये लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
14.30
14.3: मार्क वाट को रवींद्र जडेजा, कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
14.20
14.2: मार्क वाट को रवींद्र जडेजा, कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
14.11
14.1: कैलम मैकलॉड को रवींद्र जडेजा, डीप पॉइंट की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
14 ओवर की समाप्ति : 64 रन | स्कॉटलैंड : 64/6 | रन रेट : 4.57
13.70
13.6: मार्क वाट को रविचंद्रन अश्विन, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|  64/6 स्कॉटलैंड|
13.61
13.5: कैलम मैकलॉड को रविचंद्रन अश्विन, सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेला, एक ही रन मिला|
13.50
13.4: क्रिस ग्रीव्स को रविचंद्रन अश्विन, आउट!!! कैच आउट!!! स्कॉटलैंड को लगता हुआ एक और झटका| रविचंद्रन अश्विन के हाथ लगी पहली विकेट| क्रिस ग्रीव्स 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद को निकालकर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेलने गए| बल्ले के नीचले हिस्से को लगकर गेंद सीधे लॉन्ग ऑफ पर खड़े फील्डर हार्दिक पंड्या के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 63/6 स्कॉटलैंड|
13.40
13.4: क्रिस ग्रीव्स को रविचंद्रन अश्विन, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
13.30
13.3: क्रिस ग्रीव्स को रविचंद्रन अश्विन, कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
13.20
13.2: क्रिस ग्रीव्स को रविचंद्रन अश्विन, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! अब भारत के पास एक ही रिव्यु बचा है| बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद विकेट के ऊपर से निकल जा रही थी इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए|
13.11
13.1: कैलम मैकलॉड को रविचंद्रन अश्विन, पॉइंट की दिशा में इस गेंद को खेला और गैप से सिंगल हासिल किया|
13 ओवर की समाप्ति : 61 रन | स्कॉटलैंड : 61/5 | रन रेट : 4.69
12.60
12.6: क्रिस ग्रीव्स को जसप्रीत बुमराह, कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
12.50
12.5: क्रिस ग्रीव्स को जसप्रीत बुमराह, बाउंसर डाली गई गेंद को पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
12.40
12.4: क्रिस ग्रीव्स को जसप्रीत बुमराह, कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
12.31
12.3: कैलम मैकलॉड को जसप्रीत बुमराह, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
12.20
12.2: कैलम मैकलॉड को जसप्रीत बुमराह, कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
12.10
12.1: कैलम मैकलॉड को जसप्रीत बुमराह, कोई रन नहीं| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
12 ओवर की समाप्ति : 60 रन | स्कॉटलैंड : 60/5 | रन रेट : 5
11.61
11.6: कैलम मैकलॉड को रवींद्र जडेजा, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| 12 ओवर के बाद 60/5 स्कॉटलैंड|
11.50
11.5: कैलम मैकलॉड को रवींद्र जडेजा, कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
11.40
11.4: कैलम मैकलॉड को रवींद्र जडेजा, कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
11.31
11.3: क्रिस ग्रीव्स को रवींद्र जडेजा, मिड विकेट की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
11.20
11.2: माइकल लीस्क को रवींद्र जडेजा, आउट!! एलबीडबल्यू!! रवींद्र जडेजा ने एक और सफलता हासिल की है यहाँ पर| क्या कमाल की गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं सर!!! 21 रन बनाकर लीस्क भी लौट गए पवेलियन| विकेट लाइन की गेंद को एक बार फिर से स्वीप मारने गए| इस गेंद लेंथ को परख नहीं पाए और गेंद जाकर बैक पैड्स पर लगी| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई जिसके बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| तीन स्टम्प्स के सामने पाए गए जिसके बाद रिव्यु लेने का भी नहीं सोचा और वापिस लौट गए| 58/5 
11.11
11.1: कैलम मैकलॉड को रवींद्र जडेजा, मिड ऑन की तरफ इस गेंद को सीधे बल्ले से खेला, एक ही रन मिला|
11 ओवर की समाप्ति : 57 रन | स्कॉटलैंड : 57/4 | रन रेट : 5.18
10.61
10.6: कैलम मैकलॉड को मोहम्मद शमी, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
10.50
10.5: कैलम मैकलॉड को मोहम्मद शमी, एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल सीधे पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिला|
10.41
10.4: माइकल लीस्क को मोहम्मद शमी, मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
10.34
10.3: माइकल लीस्क को मोहम्मद शमी, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| गैप में गई फील्डर वहां मौजूद नहीं| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
10.26
10.2: माइकल लीस्क को मोहम्मद शमी, छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पूरे पॉवर के साथ पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतरीन ताल मेल, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
10.11
10.1: कैलम मैकलॉड को मोहम्मद शमी, विकेट लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
10 ओवर की समाप्ति : 44 रन | स्कॉटलैंड : 44/4 | रन रेट : 4.4
9.61
9.6: कैलम मैकलॉड को वरुण चक्रवर्ती, फुलटॉस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेलकर सिंगल निकाला|
9.50
9.5: कैलम मैकलॉड को वरुण चक्रवर्ती, आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेला, रन नहीं आ सका|
9.41
9.4: माइकल लीस्क को वरुण चक्रवर्ती, पॉइंट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
9.34
9.3: माइकल लीस्क को वरुण चक्रवर्ती, चौका! गेंदबाज़ पर आक्रमण| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप किया और चौका बटोरा|
9.22
9.2: माइकल लीस्क को वरुण चक्रवर्ती, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट शॉट खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद फाइन लेग की ओर गई जहाँ से 2 रन मिल गया 
9.10
9.1: माइकल लीस्क को वरुण चक्रवर्ती, मिड ऑन की ओर गेंद को खेला, रन नहीं आया|
9 ओवर की समाप्ति : 36 रन | स्कॉटलैंड : 36/4 | रन रेट : 4
8.61
8.6: माइकल लीस्क को रवींद्र जडेजा, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.51
8.5: कैलम मैकलॉड को रवींद्र जडेजा, स्वीप शॉट आगे की गेंद पर खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद शॉर्ट कवर्स की ओर नो मैन लैंड पर जा गिरी| एक रन हो गया|
8.40
8.4: कैलम मैकलॉड को रवींद्र जडेजा, कोई रन नहीं| सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
8.31
8.3: माइकल लीस्क को रवींद्र जडेजा, लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.21
8.2: कैलम मैकलॉड को रवींद्र जडेजा, रिवर्स स्वीप खेलकर थर्ड मैन की ओर से एक रन लिया|
8.10
8.1: कैलम मैकलॉड को रवींद्र जडेजा, कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
8 ओवर की समाप्ति : 32 रन | स्कॉटलैंड : 32/4 | रन रेट : 4
7.60
7.6: माइकल लीस्क को रविचंद्रन अश्विन, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| 32/4 स्कॉटलैंड|
7.51
7.5: कैलम मैकलॉड को रविचंद्रन अश्विन, लीडिंग एज!! पॉइंट की तरफ गई गेंद जहाँ से एक सिंगल मिल गया| लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन बल्लेका मुंह जल्दी बंद कर बैठे थे जिसके बाद लीडिंग एज लग गया|
7.40
7.4: कैलम मैकलॉड को रविचंद्रन अश्विन, लेग स्पिन, बल्लेबाज़ ने उसे लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
7.31
7.3: माइकल लीस्क को रविचंद्रन अश्विन, कवर्स की तरफ इस गेंद को खेला, गैप से सिंगल मिला|
7.21
7.2: कैलम मैकलॉड को रविचंद्रन अश्विन, ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को स्वीप कर दिया लेग साइड पर, एक ही रन मिला|
7.10
7.1: कैलम मैकलॉड को रविचंद्रन अश्विन, कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
7 ओवर की समाप्ति : 29 रन | स्कॉटलैंड : 29/4 | रन रेट : 4.14
6.60
6.6: मैथ्यू क्रॉस को रवींद्र जडेजा, आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! स्कॉटलैंड ने अपना चौथा विकेट भी गंवाया और साथ ही रिव्यु भी बेकार कर दिया| एक ही ओवर में रवींद्र जडेजा ने किया दो बड़ा शिकार| मैथ्यू क्रॉस 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बैकफुट से फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद सीधे मिडिल स्टंप्स को जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 29/4 स्कॉटलैंड|
6.51
6.5: कैलम मैकलॉड को रवींद्र जडेजा, लेग साइड की ओर गेंद| शानदार तरीके से उसे पैडल किया एक रन के लिए|
6.40
6.4: कैलम मैकलॉड को रवींद्र जडेजा, कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
6.30
6.3: रिची बेरिंगटन को रवींद्र जडेजा, आउट!! क्लीन बोल्ड!! रवींद्र जडेजा ने आते ही कमाल कर दिया| अपनी टर्न से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| अंदर की गेंद समझकर उसे डिफेंड करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन रॉंग लाइन को परख गए| बॉल पड़कर बाहर निकली और डिफेंड को बीट करते हुई जाकर मिडिल स्टम्प उड़ा गई| आउट साइड एज को बीट किया ये कमाल था जड्डू का यहाँ पर| कमाल की गेंदबाजी जडेजा द्वारा देखने को मिल रही है| भारत फ्रंटफुट पर चला गया है| 27/3 स्कॉटलैंड| 
6.21
6.2: मैथ्यू क्रॉस को रवींद्र जडेजा, सिंगल यहाँ पर आता हुआ, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने फाइन लेग से एक रन हासिल किया|
6.10
6.1: मैथ्यू क्रॉस को रवींद्र जडेजा, कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
6 ओवर की समाप्ति : 27 रन | स्कॉटलैंड : 27/2 | रन रेट : 4.5
5.60
5.6: रिची बेरिंगटन को मोहम्मद शमी, डॉट गेंद के साथ हुई विकेट मेडेन ओवर की समाप्ति!!! यॉर्कर लाइन की गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद सीधे विकेट के करीब से कीपर की ओर गई, रन नहीं आ सका| 6 ओवर के बाद 27/2 स्कॉटलैंड|
5.50
5.5: रिची बेरिंगटन को मोहम्मद शमी, बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डाक करने का प्रयास किया| लेकिन गेंद सीधे उसके शरीर को जा लगी|
5.40
5.4: रिची बेरिंगटन को मोहम्मद शमी, शानदार इनस्विंग!! बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| पड़ने के बाद अंदर आई और पैड्स को जा लगी गेंद| पॉइंट पर गई गेंद पैड्स पर लगने के बाद|
5.30
5.3: रिची बेरिंगटन को मोहम्मद शमी, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
5.20
5.2: जॉर्ज मुन्से को मोहम्मद शमी, आउट!!! कैच आउट!!! भारत के हाथ लगती हुई दूसरी विकेट| गेंदबाज़ी में बदलाव किया कप्तान कोहली ने और नतीजा सफ़लता हाथ लगी| मोहम्मद शमी ने अपने पहले ही ओवर में बड़ा शिकार किया| जॉर्ज मुन्से 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड ऑन ऊपर से खेलने गए| बल्ले के नीचे हिस्से को लगकर गेंद सीधे मिड ऑन की ओर गई जहाँ से हार्दिक पंड्या ने आसान सा कैच पकड़ा| 27/2 स्कॉटलैंड|
5.10
5.1: जॉर्ज मुन्से को मोहम्मद शमी, जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला, रन नहीं हो सका|
5 ओवर की समाप्ति : 27 रन | स्कॉटलैंड : 27/1 | रन रेट : 5.4
4.60
4.6: मैथ्यू क्रॉस को वरुण चक्रवर्ती, आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 27/1 स्कॉटलैंड|
4.51
4.5: जॉर्ज मुन्से को वरुण चक्रवर्ती, एक और बार रूम बनाया| मिड ऑफ़ की दिशा में खेला, राहुल ने उसे फील्ड किया, एक ही रन मिला|
4.40
4.4: जॉर्ज मुन्से को वरुण चक्रवर्ती, कोई रन नहीं, ओहो!!! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर|
4.30
4.3: जॉर्ज मुन्से को वरुण चक्रवर्ती, फुलर लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला, गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
4.21
4.2: मैथ्यू क्रॉस को वरुण चक्रवर्ती, आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
4.10
4.1: मैथ्यू क्रॉस को वरुण चक्रवर्ती, ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं हासिल हो सका|
4 ओवर की समाप्ति : 25 रन | स्कॉटलैंड : 25/1 | रन रेट : 6.25
3.64
3.6: जॉर्ज मुन्से को रविचंद्रन अश्विन, एक और रिवर्स स्वीप एक और चौका! क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए स्कॉटिश बल्लेबाज़| लगातार रिवर्स खेले जा रहे हैं और सफल भी हो रहे| थर्ड मैन की दिशा में खेला और बाउंड्री हासिल की| 4 के बाद 25/1 स्कॉटलैंड|
3.54
3.5: जॉर्ज मुन्से को रविचंद्रन अश्विन, स्विच हिट और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं आज कल के बल्लेबाज़ सब यहाँ| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर|
3.44
3.4: जॉर्ज मुन्से को रविचंद्रन अश्विन, शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर|
3.30
3.3: जॉर्ज मुन्से को रविचंद्रन अश्विन, कोई रन नहीं, स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
3.20
3.2: जॉर्ज मुन्से को रविचंद्रन अश्विन, कोई रन नहीं, मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद रन नहीं आया|
3.10
3.1: जॉर्ज मुन्से को रविचंद्रन अश्विन, कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
3 ओवर की समाप्ति : 13 रन | स्कॉटलैंड : 13/1 | रन रेट : 4.33
2.60
2.6: मैथ्यू क्रॉस को जसप्रीत बुमराह, कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| 13/1 स्कॉटलैंड|
2.50
2.5: मैथ्यू क्रॉस को जसप्रीत बुमराह, कैच का मौका!!! लेकिन गेंद एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को डिफेंड करने गए बल्लेबाज़| गेंद बल्ले के स्टीकर के पास लगकर कवर्स की ओर हवा में गई| सूर्यकुमार यादव ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ने के प्रयास किया| गेंद उनके पहले ही टप्पा खाकर गई| बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर|
2.40
2.4: मैथ्यू क्रॉस को जसप्रीत बुमराह, फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला, रन नहीं मिला|
2.30
2.3: काइल कोएट्ज़र को जसप्रीत बुमराह, आउट!! बोल्ड!! जसप्रीत बुमराह ने खोल लिया है अपना खाता| कप्तान कोएटजर को पूरी तरह से अपनी स्लोवर बॉल से चकमा दे दिया| परख ही नहीं पाए गेंद को और बल्ला लगाने गए लेकिन बीट हुए| बॉल जाकर सीधा ऑफ़ स्टम्प को उड़ा गई| पड़ने के बाद अंदर की तरफ भी आई थी गेंद लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर विकेट्स उड़ा गई गेंद| भारत को जिस तरह की शुरुआत की दरकार थी वो यहाँ पर मिलती है, जस्सी जैसा कोई नहीं| 13/1 भारत|
2.20
2.2: काइल कोएट्ज़र को जसप्रीत बुमराह, हवा में थी गेंद लेकिन मिड ऑन की तरफ गई, फील्डर से काफी दूर, नो मेंस लैंड में गिरी| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था|
2.10
2.1: काइल कोएट्ज़र को जसप्रीत बुमराह, एक बार फिर से जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ को पता था की ऐसी गेंद आने वाली हा इस वजह से उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं|
2 ओवर की समाप्ति : 13 रन | स्कॉटलैंड : 13/0 | रन रेट : 6.5
1.60
1.6: जॉर्ज मुन्से को वरुण चक्रवर्ती, कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
1.54
1.5: जॉर्ज मुन्से को वरुण चक्रवर्ती, स्विच हिट और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं आज कल के बल्लेबाज़ सब यहाँ| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर|
1.40
1.4: जॉर्ज मुन्से को वरुण चक्रवर्ती, कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
1.31
1.3: काइल कोएट्ज़र को वरुण चक्रवर्ती, शॉर्ट मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
1.20
1.2: काइल कोएट्ज़र को वरुण चक्रवर्ती, कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
1.10
1.1: काइल कोएट्ज़र को वरुण चक्रवर्ती, विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर खेला, रन का मौका नहीं मिल सका|
1 ओवर की समाप्ति : 8 रन | स्कॉटलैंड : 8/0 | रन रेट : 8
0.66
0.6: जॉर्ज मुन्से को जसप्रीत बुमराह, छक्का! अरे वाह!!! बुमराह को इस तरह का सिक्स लगाना, काबिले तारीफ है| दर्शकों को फील्डर में किया तब्दील इस मुकाबले का पहला मैक्सिमम लगाकर| शानदार पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| 
0.50
0.5: जॉर्ज मुन्से को जसप्रीत बुमराह, एक और डॉट बॉल, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
0.40
0.4: काइल कोएट्ज़र को जसप्रीत बुमराह, लेग बाई| एक सौर यॉर्कर, एक बार फिर से पैड्स पर खाए बल्लेबाज़, गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
0.31
0.3: जॉर्ज मुन्से को जसप्रीत बुमराह, पहला रन बोर्ड पर लगता हुआ| आउट साइड ऑफ़ फुलर लेंथ, कवर्स की दिशा में उसे खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
0.20
0.2: जॉर्ज मुन्से को जसप्रीत बुमराह, इस बार ऊपर डाली गेंद, बल्लेबाज़ ने उसे ड्राइव किया मिड ऑफ़ की तरफ लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
0.10
0.1: जॉर्ज मुन्से को जसप्रीत बुमराह, यॉर्कर के साथ एक बार फिर से बुमराह ने की है शुरुआत!! एक दम जड़ में डाली गई थी गेंद जिसे लेग साइड पर खेलने गए और पैड्स पर खा बैठे बल्लेबाज़|
राज्य चुनें Jagran Local News
  • उत्तर प्रदेश
  • पंजाब
  • दिल्ली
  • बिहार
  • उत्तराखंड
  • हरियाणा
  • मध्य प्रदेश
  • झारखण्ड
  • राजस्थान
  • जम्मू-कश्मीर
  • हिमाचल प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा
  • महाराष्ट्र
  • गुजरात
आपका राज्य