This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
19.6: आदिल रशीद को कगिसो रबाडा, सिंगल इसी के साथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 10 रनों से शिकस्त देते दिया| हालाँकि फिर भी अफ्रीका इस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई और सेमी फ़ाइनल में इंग्लैंड के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमी फ़ाइनल में पहुँच गई| इस मुकाबले को जीत लिया| क्या कमाल का प्रदर्शन किया है जाते-जाते इंग्लैंड ने यहाँ पर|
19.51
19.5: मार्क वुड को कगिसो रबाडा, सिंगल!! लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन ही मिल सका| इंग्लैंड को अब जीत के लिए 1 गेंद 12 रन चाहिए|
19.41
19.4: आदिल रशीद को कगिसो रबाडा, इस बार गेंद को क्रीज़ में रहकर सामने की तरफ खेला, सिंगल ही मिला,यानी अब 2 गेंदों पर 13 रनों की दरकार|
19.30
19.3: क्रिस जॉर्डन को कगिसो रबाडा, आउट!!! कैच आउट!!! ओहो!!! हैट्रिक यहाँ पर होता हुआ| अफ्रीका टीम के लिए रबाडा पहले गेंदबाज़ बने जिन्होंने टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लिया हैं| एक और झटका यहाँ पर इंग्लिश टीम को लगता हुआ| कगिसो रबाडा के हाथ आई तीसरी विकेट| क्रिस जॉर्डन बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड ऑफ की दिशा में उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का उतना बेहतर ताल मेल हुआ नहीं| गेंद हवा मे गई सीधे मिड ऑफ पर खड़े फील्डर डेविड मिलर के हाथ में जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 176/8 इंग्लैंड|
19.20
19.2: इयोन मॉर्गन को कगिसो रबाडा, आउट!! कैच आउट!!! 17 रन बनाकर मॉर्गन भी लौटे पवेलियन| हैट्रिक पर रबाडा!! कॉट केशव महाराज बोल्ड कगिसो रबाडा| लेंथ गेंद जिसे मॉर्गन ने लेग साइड पर मोड़ा, फ्लैट गई गेंद और सीधा फील्डर की गोद में चली गई जहाँ से एक आसान सा कैच हासिल हो गया| अब यहाँ से इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले को जीतना काफी मुश्किल हो गया| 176/7 इंग्लैंड, क्या यहाँ पर हैट्रिक हो पाएगी?
19.10
19.1: क्रिस वोक्स को कगिसो रबाडा, आउट!!! कैच आउट!!! एक और झटका यहाँ पर इंग्लिश टीम को लगता हुआ| कगिसो रबाडा के हाथ आई पहली विकेट| क्रिस वोक्स 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का उतना बेहतर ताल मेल हुआ नहीं| गेंद हवा मे गई सीधे मिड विकेट पर खड़े फील्डर एनरिक नॉर्तजे के हाथ में जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 176/6 इंग्लैंड, जीत के लिए 5 गेंदों पर 14 रन चाहिए|
18.6: इयोन मॉर्गन को ड्वेन प्रिटोरियस, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप में गई जहाँ से 2 रन मिल गया| इंग्लैंड को जीत के लिए 6 गेंदों पर 14 रन चाहिए|
18.60
18.5: इयोन मॉर्गन को ड्वेन प्रिटोरियस, कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
18.51
18.4: क्रिस वोक्स को ड्वेन प्रिटोरियस, लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
18.46
18.3: क्रिस वोक्स को ड्वेन प्रिटोरियस, छक्का!!! फ्री हिट का पूरा फ़ायदा उठाते हुए यहाँ पर क्रिस वोक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर डकी ओर शॉट खेला, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स| इंग्लैंड को जीत के लिए 9 गेंदों पर 17 रन चाहिए अब|
18.31
18.3: इयोन मॉर्गन को ड्वेन प्रिटोरियस, नो बॉल!! ओह ये तो दिक्कत है अफ्रीका के लिए, सामने अब होंगे वोक्स क्योंकि सिंगल लिया गया था इस वजह से स्ट्राइक चेंज हो गया है|
18.20
18.2: इयोन मॉर्गन को ड्वेन प्रिटोरियस, जड़ में डाली गई गेंद जिसपर मॉर्गन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं|
18.10
18.1: लियाम लिविंगस्टोन को ड्वेन प्रिटोरियस, आउट!!! कैच आउट!!! एक और झटका यहाँ पर इंग्लिश टीम को लगता हुआ| ड्वेन प्रिटोरियस के हाथ आई दूसरी विकेट| लियाम लिविंगस्टोन 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में उड़ाकर खेला| बल्ले और गेंद का उतना बेहतर ताल मेल हुआ नहीं| गेंद हवा मे गई सीधे कवर्स पर खड़े फील्डर डेविड मिलर के हाथ में जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 165/5 इंग्लैंड, जीत के लिए 11 गेंदों पर 25 रन चाहिए|
17.6: इयोन मॉर्गन को एनरिक नॉर्तजे, कोई रन नहीं| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| इंग्लैंड को जीत के लिए 12 गेंद में 25 रन चाहिए|
17.54
17.5: इयोन मॉर्गन को एनरिक नॉर्तजे, बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई चार रनों के लिए|
17.40
17.4: इयोन मॉर्गन को एनरिक नॉर्तजे, कोई रन नहीं, पॉइंट की दिशा में खेला जहाँ से रन नहीं आ सका|
17.34
17.3: इयोन मॉर्गन को एनरिक नॉर्तजे, चौका!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर कवर्स और मिड ऑफ के बीच में खेला| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
17.21
17.2: लियाम लिविंगस्टोन को एनरिक नॉर्तजे, जड़ में डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
17.11
17.1: इयोन मॉर्गन को एनरिक नॉर्तजे, डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट करते हुए सिंगल हासिल किया|
16.6: लियाम लिविंगस्टोन को ड्वेन प्रिटोरियस, बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया, बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया, गेंद फील्डर के ऊपर से तेज़ी से निकल गई, डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| इंग्लैंड को जीत के लिए 18 गेंदों पर 35 रन चाहिए|
16.51
16.5: इयोन मॉर्गन को ड्वेन प्रिटोरियस, बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की ओर गेंद गई जहाँ से एक रन मिला|
16.44
16.4: इयोन मॉर्गन को ड्वेन प्रिटोरियस, चौका! बाउंड्री के साथ कप्तान ने खाता खोला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ घसीटा| फील्डर अंदर था जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
16.31
16.3: लियाम लिविंगस्टोन को ड्वेन प्रिटोरियस, लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
16.20
16.2: डेविड मलान को ड्वेन प्रिटोरियस, आउट!! कैच आउट!!! चौथा विकेट यहाँ पर इंग्लिश टीम का गिरता हुआ| ड्वेन प्रिटोरियस के हाथ लगी पहली विकेट| डेविड मलान 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बड़ा शॉट खेलने गए कवर्स के ऊपर से यहाँ पर मलान| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद सीधे थर्ड मैन की ओर हवा में गई| शॉर्ट थर्ड मैन से भागकर रबाडा ने शानदार कैच पकड़ा| 145/4 इंग्लैंड|
16.11
16.1: लियाम लिविंगस्टोन को ड्वेन प्रिटोरियस, कवर्स की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
15.6: लियाम लिविंगस्टोन को कगिसो रबाडा, मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला, एक ही रन से संतुष्ट हुए बल्लेबाज़| 24 गेंदों पर 46 रनों की दरकार|
15.50
15.5: लियाम लिविंगस्टोन को कगिसो रबाडा, कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.40
15.4: लियाम लिविंगस्टोन को कगिसो रबाडा, इस बार धीमी गति की गेंद को लेग साइड पर खेला, गैप नहीं मिला|
15.36
15.3: लियाम लिविंगस्टोन को कगिसो रबाडा, हैट्रिक छक्का! लिविंग स्टोन ऑन फायर!!! सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| ये गेंद तो साईट स्क्रीन के काफी पीछे चली गई|
15.26
15.2: लियाम लिविंगस्टोन को कगिसो रबाडा, छक्का!!! दूसरा बड़ा सिक्स यहाँ पर लियाम लिविंगस्टोन के बल्ले से आती हुई| इसी के साथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई और इंग्लैंड के साथ-साथ अब ऑस्ट्रेलिया सेमी फ़ाइनल में पहुँच गई| ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड ऑन की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
15.16
15.1: लियाम लिविंगस्टोन को कगिसो रबाडा, छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 112 मीटर का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे लम्बा सिक्स यहाँ पर लियाम लिविंगस्टोन में लगाया, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, सीधे शारजाह के मैदान से बाहर, मिला सिक्स|
14.6: डेविड मलान को ड्वेन प्रिटोरियस, छक्का! दिमाग लगाया और सामने की मार दिया गेंद को जहाँ से पोरोए छह रन मिल गए| लगातार ऑफ़ स्टम्प पर गेंदबाजी हो रही थी इसलिए दिमाग लगाकर शफल करते हुए वहीँ चले गए और सामने की तरफ छक्का जड़ दिया|
14.51
14.5: लियाम लिविंगस्टोन को ड्वेन प्रिटोरियस, आगे आकर गेंद को खेला, कम गति के चलते लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
14.40
14.4: लियाम लिविंगस्टोन को ड्वेन प्रिटोरियस, एक बार फिर से कम गति की गेंद, कवर्स फील्डर की तरफ पंच कर दिया| रंका मौका नहीं बन सका|
14.31
14.3: डेविड मलान को ड्वेन प्रिटोरियस, आउट साइड ऑफ़!! मलान ने उसे लॉन्ग ऑफ़ की तरफ पुश किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
14.20
14.2: डेविड मलान को ड्वेन प्रिटोरियस, एक बार फिर से बड़ा शॉट लगाने गए और बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं|
14.10
14.1: डेविड मलान को ड्वेन प्रिटोरियस, धीमी गति की गेंद के साथ प्रिटोरियस ने की है शुरुआत| बल्ला तो चलाया लेकिन बीट हुए|
13.6: लियाम लिविंगस्टोन को एनरिक नॉर्तजे, कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.51
13.5: डेविड मलान को एनरिक नॉर्तजे, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|
13.40
13.4: डेविड मलान को एनरिक नॉर्तजे, कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
13.34
13.3: डेविड मलान को एनरिक नॉर्तजे, चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
13.20
13.2: डेविड मलान को एनरिक नॉर्तजे, कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
13.10
13.1: डेविड मलान को एनरिक नॉर्तजे, प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
12.6: डेविड मलान को तबरेज शम्सी, ओह!! बेहतरीन गेंद, बल्लेबाज़ पूरी तरह से चकमा खा गए थे लेकिन अंत में कैसे भी करके उसपर बल्ला लगाया और सामने की तरफ खेल दिया| शम्सी ने तो अपना सर ही पकड़ लिया था मानो उन्हें पता था कि इस गेंद पर विकेट मिल जाता| 112/3 इंग्लैंड|
12.51
12.5: लियाम लिविंगस्टोन को तबरेज शम्सी, एक बार फिर से अंदर की तरफ आई गेंद को लेग साइड पर मोड़ते हुए सिंगल बटोरा|
12.40
12.4: लियाम लिविंगस्टोन को तबरेज शम्सी, गुगली!!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
12.30
12.3: लियाम लिविंगस्टोन को तबरेज शम्सी, इस गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला| गैप नहीं मिला|
12.20
12.2: मोइन अली को तबरेज शम्सी, आउट!!! कैच आउट!!! इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका!!! मोईन अली 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे| तबरेज शम्सी के हाथ लगी दूसरी विकेट| पिछली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाया था जिसके बाद इस बार भी बड़ा शॉट लगाने गए मोईन अली और अपना विकेट दे बैठे| ऊपर डाली गई गेंद को एक बार फिर से आगे निकालकर लॉन्ग ऑन की दिशा में उठाकर खेला| बल्ले और गेंद का सही ताल मेल हुआ नहीं और गेंद सीधे लॉन्ग ऑन पर खड़े फील्डर डेविड मिलर के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 110/3 इंग्लैंड|
12.16
12.1: मोइन अली को तबरेज शम्सी, छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 102 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई,सीधे ग्राउंड के बाहर और मिला सिक्स|
11.6: मोइन अली को एडेन मार्करम, लेग साइड पर गेंद को मोड़ा, सिंगल से ओवर समाप्त किया, इस ओवर से 15 रन आये| 104/2 इंग्लैंड, 48 गेंदों पर 86 रनों की दरकार| अब अफ्रीका सेमी फाइनल में क्वालीफाई करने से दूर होती जा रही है|
11.71
11.5: डेविड मलान को एडेन मार्करम, आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला, एक ही रन मिल पाया|
11.61
11.4: मोइन अली को एडेन मार्करम, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.50
11.4: मोइन अली को एडेन मार्करम, वाइड! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
11.40
11.4: मोइन अली को एडेन मार्करम, वाइड! इसबार लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने उस वाइड करार दिया|
11.34
11.3: मोइन अली को एडेन मार्करम, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल फील्डर के दाँए ओर से तेज़ी के साथ गई| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
11.26
11.2: मोइन अली को एडेन मार्करम, सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| ये शॉट काफी अच्छा लगाते हैं मोईन| इसी के साथ 95 रन इंग्लैंड का हो गया और अब वो बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से सेमी फाइनल में प्रवेश कर गए हैं| यानी अब ऑस्ट्रेलिया या फिर अफ्रीका होगी अगली टीम जो सेमी में जा पाएगी| देखना हा कौन जाता है|
11.10
11.1: मोइन अली को एडेन मार्करम, सामने की तरफ गेंद को खेला लेकिन सीधा गेंदबाज़ की तरफ गई| कोई रन नहीं हुआ|
10.6: डेविड मलान को तबरेज शम्सी, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किये|
10.50
10.5: डेविड मलान को तबरेज शम्सी, कोई रन नहीं, ओहो!!! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर|
10.41
10.4: मोइन अली को तबरेज शम्सी, लेग साइड की और गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
10.30
10.3: मोइन अली को तबरेज शम्सी, कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला| रन नहीं मिल सका|
10.23
10.2: डेविड मलान को तबरेज शम्सी, ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए| बॉल टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से 3 रन मिल गया|
10.12
10.1: डेविड मलान को तबरेज शम्सी, इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में दो रन डाले|
9.6: डेविड मलान को कगिसो रबाडा, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 10 के बाद 81/2 इंग्लैंड|
9.50
9.5: डेविड मलान को कगिसो रबाडा, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
9.44
9.4: डेविड मलान को कगिसो रबाडा, शानदार कवर ड्राइव!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, ड्राइव किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
9.34
9.3: डेविड मलान को कगिसो रबाडा, बाउंड्री!!! बाहरी किनारा और उसपर लग गया चौका! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद जिसपर ड्राइव मारने गए और बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री को निकल गई गेंद|
9.21
9.2: मोइन अली को कगिसो रबाडा, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया, सिंगल हासिल किया|
9.11
9.1: डेविड मलान को कगिसो रबाडा, गुड लेंथ गेंद को हलके हाथों से गैप में पुश करते हुए एक रन बटोरा|
6.6: डेविड मलान को तबरेज शम्सी, एक और प्ले एंड मिस!! फिर से टर्न के साथ ड्राइव लगाने गए लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| 61/2 इंग्लैंड| 78 गेंदों पर 129 रनों की दरकार|
6.51
6.5: मोइन अली को तबरेज शम्सी, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.40
6.4: मोइन अली को तबरेज शम्सी, ओह इस बार टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़| ऑफ़ स्टम्प के काफी पास से कीपर के दस्तानों में गई गेंद|
6.31
6.3: डेविड मलान को तबरेज शम्सी, सिंगल यहाँ पर आता हुआ| कवर्स की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
6.20
6.2: जॉनी बेयरस्टो को तबरेज शम्सी, आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका!! जॉनी बेयरस्टो 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| तबरेज शम्सी के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने समय लेकर आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद सीधे लेग स्टंप्स को जाकर लग रही थी| अम्पायर कॉल हो गया| जिसके कारण थर्ड अम्पायर ने भी आउट करार दिया| 59/2 इंग्लैंड|
6.10
6.1: जॉनी बेयरस्टो को तबरेज शम्सी, कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
5.6: मोइन अली को एनरिक नॉर्तजे, ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन का मौका नहीं मिल सका|
5.50
5.5: मोइन अली को एनरिक नॉर्तजे, कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
5.41
5.4: जॉनी बेयरस्टो को एनरिक नॉर्तजे, लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
5.30
5.3: जोस बटलर को एनरिक नॉर्तजे, आउट!!! कैच आउट!! 26 रन बनाकर बटलर पवेलियन लौट गए| कॉट टेम्बा बवुमा बोल्ड एनरिक नॉर्तजे| बड़ी विकेट नॉर्तजे के खाते में गई| एक आसान सा कैच मिड ऑफ़ पर कप्तान बवुमा द्वारा पकड़ा गया| रूम बनाकर ऊपर की गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर मारने गए थे| एलिवेशन नहीं मिल पाया, फ्लैट गई गेंद जहाँ से फील्डर ने उसे अपनी गोद में लपक लिया और ख़ुशी का जश्न मनाने लगे| 58/1 इंग्लैंड|
5.22
5.2: जोस बटलर को एनरिक नॉर्तजे, आगे डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
5.16
5.1: जोस बटलर को एनरिक नॉर्तजे, छक्का! स्वागत है आपका नोकिया क्योंकि बटलर ने यहाँ पर एस किया| लेंथ गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया| बल्ले पर लगने के बाद गेंद हवाई यात्रा पर निकल गई और पूरे आधा दर्जन रन दे गई|
4.6: मोइन अली को केशव महाराज, फ्री हिट गेंद!!! बड़ा शॉट लगाने गए मोईन अली| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद पॉइंट की ओर हवा में गई जहाँ से फील्डर ने कैच टपकाया और दो रन भी दे दिया|
4.74
4.6: मोइन अली को केशव महाराज, नो बॉल और चौका!! यानी अगली गेंद फ्री हिट होने वाली है| लेग साइड पर इस गेंद को हीव कर दिया जहाँ से चार रन मिल गया|
4.61
4.5: जोस बटलर को केशव महाराज, लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल निकाला|
4.51
4.4: मोइन अली को केशव महाराज, मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से सिंगल मिला|
4.40
4.4: मोइन अली को केशव महाराज, वाइड!!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4.30
4.3: मोइन अली को केशव महाराज, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
4.21
4.2: जेसन रॉय को केशव महाराज, ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
4.11
4.1: जोस बटलर को केशव महाराज, आगे आकर इस गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर मोड़ा और गैप से रन हासिल किया|
3.6: जोस बटलर को कगिसो रबाडा, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
3.51
3.5: जेसन रॉय को कगिसो रबाडा, लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
3.44
3.4: जेसन रॉय को कगिसो रबाडा, चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3.31
3.3: जोस बटलर को कगिसो रबाडा, इस गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की दिशा में खेला|
3.24
3.2: जोस बटलर को कगिसो रबाडा, बैक टू बैक चौका! इस गेंद को लेग साइड पर हीव कर दिया| मिड ऑन और मिड विकेट के बीच से ये गेंद निकल गई गैप से सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3.14
3.1: जोस बटलर को कगिसो रबाडा, बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
2.6: जोस बटलर को केशव महाराज, आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
2.51
2.5: जेसन रॉय को केशव महाराज, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2.44
2.4: जेसन रॉय को केशव महाराज, चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
2.30
2.3: जेसन रॉय को केशव महाराज, ओह!! इस बार बिना पैर निकाले गेंद को खेला, बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लगने के बाद गेंद पैड्स से टकराई और ऑफ़ साइड पर गई|
2.20
2.2: जेसन रॉय को केशव महाराज, कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
2.14
2.1: जेसन रॉय को केशव महाराज, चौका!!! जेसन रॉय के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर| आगे आकर ओवर पिच गेंद को मिड विकेट की दिशा में उड़ाकर खेला| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
1.6: जोस बटलर को एनरिक नॉर्तजे, चौका! एक और बाउंड्री इस ओवर से आई, इस बार बटलर ने सामने की तरफ किया प्रहार और चौका बटोरा| ऐसी आगे गेंद अगर आप बटलर को देंगे तो चौका खाते जायेंगे| 12/0 इंग्लैंड|
1.51
1.5: जेसन रॉय को एनरिक नॉर्तजे, फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन पूरा किया|
1.44
1.4: जेसन रॉय को एनरिक नॉर्तजे, चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| आगे आकर इस गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर थोड़ा वाइड थे जिस वजह से गेंद निकल गई लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ और मिला चौका|
1.30
1.3: जेसन रॉय को एनरिक नॉर्तजे, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रह कर सिंगल लिया|
1.20
1.2: जेसन रॉय को एनरिक नॉर्तजे, नॉट आउट!! अफ्रीका टीम का पहला रिव्यु बर्बाद हो गया!! जिस लाक की इंग्लैंड को दरकार थी वो फिलहाल उनके साथ मेंहोता दिख रहा है| अब उनके पास एक ही रिव्यु बचा है| बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| हाईट ने बचा लिया उन्हें| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद विकेट के ऊपर से निकल जा रही थी इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए|
1.11
1.1: जोस बटलर को एनरिक नॉर्तजे, कवर्स की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
19.6: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 189 रन का विशाल स्कोर बोर्ड पर अफ्रीका ने लगा दिया| अब इंग्लैंड के सामने 190 रनों का लक्ष्य| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला, एक ही रन मिला| मुकाबला अब रोमांचक होगा| एक बढ़िया रन चेज़ हमें देखने को मिलेगा|
19.56
19.5: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, छक्का! एक और बिगी!!! डुसेन का छठा छक्का!! लिविंगस्टन ने गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे| लेंथ बॉल पर कमाल का शॉट लगाया और आधा दर्जन रन हासिल किया, शाताकिये साझेदारी पूरी हुई|
19.41
19.4: एडेन मार्करम को क्रिस जॉर्डन, जड़ में डाली गई गेंद, खोदकर उसे सामने की तरफ मारा, एक ही रन मिला|
19.36
19.3: एडेन मार्करम को क्रिस जॉर्डन, सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| एक बड़े स्कोर पर अफ्रीका|
19.21
19.2: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई गेंद, सिंगल ही मिल पाया, दूसरे रन के चक्कर में स्लिप कर गए थे डुसेन|
19.11
19.1: एडेन मार्करम को क्रिस जॉर्डन, जड़ में डाली गई गेंद, हीव करने गए, अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद, एक ही रन मिला|
19 ओवर की समाप्ति : 173 रन | दक्षिण अफ्रीका : 173/2 | रन रेट : 9.11
18.62
18.6: रैसी वैन डर डुसेन को मार्क वुड, दुग्गी!!! 13 रन इस ओवर से आये| हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर टहलाया और गैप से दो रन बटोर लिए|
18.52
18.5: रैसी वैन डर डुसेन को मार्क वुड, लेग साइड पर इस गेंद को खेला, दो रन बटोर लिए|
18.41
18.4: एडेन मार्करम को मार्क वुड, लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ|
18.36
18.3: एडेन मार्करम को मार्क वुड, छक्का! कमाल का पुल शॉट! जैसे ही छोटी गेंद देख रहे हैं बल्लेबाज़ उसपर जमकर प्रहार कर दे रहे और सिक्स हासिल कर ले रहे हैं| अफ्रीका को जिस शॉट की दरकार वो मिलता हुआ|
18.22
18.2: एडेन मार्करम को मार्क वुड, नॉट आउट!! सही समय पर क्रीज़ में एंट्री कर ली| दो रन हासिल हुए| कवर्स की तरफ गेंद को खेला था जहाँ से दो रन बटोरे|
18.10
18.1: एडेन मार्करम को मार्क वुड, लैप शॉट लगाने गए थे लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हुआ|
18 ओवर की समाप्ति : 160 रन | दक्षिण अफ्रीका : 160/2 | रन रेट : 8.89
17.64
17.6: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, चौका! रिवर्स लैप!! ये बल्लेबाज़ तो एक से एक रचनात्मक शॉट खेलता जा रहा है| इस बार थर्ड मैन के ऊपर से खेला और बाउंड्री हासिल कर ली| 160/2 अफ्रीका|
17.51
17.5: एडेन मार्करम को क्रिस जॉर्डन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
17.40
17.4: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, बाई, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| इसी बीच बल्लेबाजों ने भगाकर एक रन ले लिया|
17.30
17.3: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.23
17.2: एडेन मार्करम को क्रिस जॉर्डन, फुलटॉस डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, गैप में गई गेंद 2 रन बल्लेबाजों ने पहले भागकर लिया| लेकिन जैसे ही फील्डर ने थ्रो किया वैसे ही बल्लेबाज़ ने ओवर थ्रो का फ़ायदा उठाते हुए एक रन और ले लिया| यानी 3 रन आये इस गेंद से यहाँ पर|
17.11
17.1: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
17 ओवर की समाप्ति : 150 रन | दक्षिण अफ्रीका : 150/2 | रन रेट : 8.82
16.64
16.6: एडेन मार्करम को मार्क वुड, चौका! बाउंड्री के साथ 150 भी पूरे हुए स्फ्रीका के, क्या कमाल की बल्लेबाज़ी की है यहाँ पर| रूम बनाकर इस गेंद को कवर्स के ऊपर से खेल दिया जहाँ से चार रन मिले| एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर|
16.52
16.5: एडेन मार्करम को मार्क वुड, मिस टाइम पुल शॉट!! घेरे के अंदर थी गेंद, तेज़ी से भागकर दो रन पूरे किये|
16.40
16.4: एडेन मार्करम को मार्क वुड, इस बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| शरीर पर खा बैठे, कोई रन नहीं हुआ|
16.34
16.3: एडेन मार्करम को मार्क वुड, चौका! ये तो गजब शॉट है, टेबल टेनिस टाइप!! अपने आप को काफी ज्यादा रूम दिया, स्लाइस किया थे गेंद को थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से और बाउंड्री बटोर लिया| बेमिसाल शॉट है, मैं भी इसका ट्राई करूँगा|
16.21
16.2: रैसी वैन डर डुसेन को मार्क वुड, लो फुल टॉस!! लेग साइड पर खेला, एक ही रन मिल पाया|
16.10
16.1: रैसी वैन डर डुसेन को मार्क वुड, गुड लेंथ गेंद, पुल लगाने गये, शरीर से लगकर कीपर तक गई गेंद| उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़|
16 ओवर की समाप्ति : 139 रन | दक्षिण अफ्रीका : 139/2 | रन रेट : 8.69
15.60
15.6: एडेन मार्करम को क्रिस वोक्स, डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई 21 रनों के ओवर की समाप्ती| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट शॉट खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर की ओर एक टप्पा खाकर गई| 16 ओवर के बाद 139/2 अफ्रीका|
15.56
15.5: एडेन मार्करम को क्रिस वोक्स, छक्का!! इस ओवर का तीसरा सिक्स लगता हुआ| इसी के साथ अर्धशाकीय साझेदारी दोनों ही बल्लेबाजों के बीच में होती हुई| फुलटॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में बल्लेबाज़ ने खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
15.41
15.4: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
15.32
15.3: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, बैक फुट से गेंद को पंच किया, दो रन मिल गया|
15.26
15.2: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर रैसी वैन डर डुसेन के बल्ले से आती हुई| बेहतरीन फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड की दिशा में फ्लिक किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स|
15.16
15.1: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई|
15 ओवर की समाप्ति : 118 रन | दक्षिण अफ्रीका : 118/2 | रन रेट : 7.87
14.61
14.6: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, सिंगल के साथ जॉर्डन के एक बेहतरीन ओवर की हुई समाप्ति| दो बड़े ओवर थे जिसके बाद अपनी टीम के लिए अच्छी वापसी करते हुए महज़ 4 ही रन दिए| 118/2 अफ्रीका|
14.50
14.5: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, दूसरी बार इस ओवर में रैम शॉट का इस्तेमाल लेकिन संपर्क नहीं हुआ| पैड्स से लगकर कीपर की ओर गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|
14.41
14.4: एडेन मार्करम को क्रिस जॉर्डन, बैकफुट पंच कवर्स की तरफ, सिंगल ही मिलेगा|
14.31
14.3: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, लेग बाई के रूप में आया रन!! शरीर पर लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
14.20
14.2: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, ओह!! रिवर्स लैप का प्रयास, गेंद ने यहाँ पर बल्ले और विकेट दोनों को बीट कर दिया और कीपर तक गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़|
14.11
14.1: एडेन मार्करम को क्रिस जॉर्डन, गुड लेंथ गेंद को आगे आकर कवर्स की दिशा में पंच कर दिया, सिंगल मिला|
14 ओवर की समाप्ति : 114 रन | दक्षिण अफ्रीका : 114/2 | रन रेट : 8.14
13.61
13.6: एडेन मार्करम को आदिल रशीद, ऊपर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल निकाला|
13.56
13.5: एडेन मार्करम को आदिल रशीद, छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
13.41
13.4: रैसी वैन डर डुसेन को आदिल रशीद, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
13.31
13.3: एडेन मार्करम को आदिल रशीद, लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
13.21
13.2: रैसी वैन डर डुसेन को आदिल रशीद, एक रन लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ ने खेलकर लिया|
13.11
13.1: एडेन मार्करम को आदिल रशीद, लेग साइड की ओर गेंद को स्वीप किया, एक रन मिला|
13 ओवर की समाप्ति : 103 रन | दक्षिण अफ्रीका : 103/2 | रन रेट : 7.92
12.66
12.6: रैसी वैन डर डुसेन को मार्क वुड, छक्का! शॉर्ट आर्म जैब!! शॉटपिच डाली गई गेंद को पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
12.51
12.5: एडेन मार्करम को मार्क वुड, पटकी हुई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में पुल तो किया, एक ही रन मिल पाया|
12.42
12.4: एडेन मार्करम को मार्क वुड, गुड लेंथ गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल किया|
12.31
12.3: रैसी वैन डर डुसेन को मार्क वुड, फाइन लेग की दिशा में पुल करते हुए एक रन हासिल किया|
12.20
12.2: एडेन मार्करम को मार्क वुड, लेग बाई के रूप में आया रन| लेग साइड पर खेलना छाते थे लेकिन पैड्स पर लगी और वहीँ रुक गई| बल्लेबाजों ने रन की मांग की गेंदबाज़ के आगे से रन चुरा लिया|
12.11
12.1: रैसी वैन डर डुसेन को मार्क वुड, सिंगल!!! इसी के साथ रैसी वैन डर डुसेन ने अपने टी20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया| क्या कमाल की पारी एक महत्वपूर्ण समय पर अपनी टीम के लिए खेलते हुए| यहाँ उनसे काफी उम्मीद भी थी और उसपर खरे भी उतर रहे दिग्गज| ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
12 ओवर की समाप्ति : 91 रन | दक्षिण अफ्रीका : 91/2 | रन रेट : 7.58
11.61
11.6: रैसी वैन डर डुसेन को आदिल रशीद, पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल हासिल किया|
11.51
11.5: एडेन मार्करम को आदिल रशीद, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
11.41
11.4: रैसी वैन डर डुसेन को आदिल रशीद, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.32
11.3: रैसी वैन डर डुसेन को आदिल रशीद, कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए 2 रन लिया|
11.20
11.2: क्विंटन डी कॉक को आदिल रशीद, आउट!! कैच आउट!!! कॉट जेसन रॉय बोल्ड आदिल रशीद| 71 रनों की बेमिसाल साझेदारी का हुआ अंत| रशीद को जिस काम के लिए लाया गे था वही करते हुए रशीद| लेग स्पिन गेंद थी बल्लेबाज़ ने उसे सामने की तरफ उठाकर मार दिया| बल्ले पर तो आई लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया और सीधा फील्डर के हाथों में चली गई गेंद| डी कॉक अपने इस शॉट से काफी निराश हुए| 86/2 अफ्रीका|
11.11
11.1: रैसी वैन डर डुसेन को आदिल रशीद, लेग स्पिन!! फ्लिक किया लेग साइड पर, सिंगल मिला|
11 ओवर की समाप्ति : 85 रन | दक्षिण अफ्रीका : 85/1 | रन रेट : 7.73
10.71
10.6: रैसी वैन डर डुसेन को मार्क वुड, ओह!!! कैच का मौका लेकिन गेंद काफी पहले फील्डर से जा गिरी!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर ऑफ साइड की ओर हवा में गई| फील्डर ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बॉल पहले टप्पा खाकर गई में आई| इसी बीच एक रन मिल गया|
10.60
10.6: रैसी वैन डर डुसेन को मार्क वुड, वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| लेग अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
10.51
10.5: क्विंटन डी कॉक को मार्क वुड, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
10.41
10.4: रैसी वैन डर डुसेन को मार्क वुड, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.36
10.3: रैसी वैन डर डुसेन को मार्क वुड, छक्का!! शानदार शॉट यहाँ पर रैसी वैन डर डुसेन के बल्ले से देखने को मिली| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को ऑफ स्टंप्स के बाहर जाकर कीपर के ऊपर से स्कूप शॉट खेला| कीपर के ऊपर से गेंद गई सीधे फाइन लेग बाउंड्री के बाहर मिला सिक्स|
10.21
10.2: क्विंटन डी कॉक को मार्क वुड, पॉइंट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
10.11
10.1: रैसी वैन डर डुसेन को मार्क वुड, गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
10 ओवर की समाप्ति : 73 रन | दक्षिण अफ्रीका : 73/1 | रन रेट : 7.3
9.61
9.6: रैसी वैन डर डुसेन को आदिल रशीद, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 73/1 अफ्रीका|
9.50
9.5: रैसी वैन डर डुसेन को आदिल रशीद, एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| ऑफ़ स्टम्प को मिस कर रही थी ये गेन्द| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करतेहुए गेंद को क्रॉस खेलने गए थे और पैड्स पर खा बैठे थे|
9.41
9.4: क्विंटन डी कॉक को आदिल रशीद, इस बार सामने की तरफ पंच करते हुए रन हासिल किया|
9.34
9.3: क्विंटन डी कॉक को आदिल रशीद, चौका! ये बढ़िया शॉट है दी कॉक द्वारा, एक सही समय पर अपनी टीम के लिए बेहतरीन पारी खेलते हुए| बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने लेग स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा|
9.21
9.2: रैसी वैन डर डुसेन को आदिल रशीद, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.11
9.1: क्विंटन डी कॉक को आदिल रशीद, लेग स्पिन!! मिड विकेट की तरफ खेला जहाँ से एक रन मिला|
9 ओवर की समाप्ति : 65 रन | दक्षिण अफ्रीका : 65/1 | रन रेट : 7.22
8.64
8.6: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीधे फाइन लेग बाउंड्री के बाहर, मिला चार रन|
8.50
8.5: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, नॉट आउट!!! अम्पायर कॉल हो गया!! इसी बीच लेग बाई के रूप में मिला 2 रन| एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई| बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बॉल बल्ले पर आई नहीं सीधे पैड्स को जा लगी| अपील गेंदबाज़ द्वारा लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद पिचिंग ऑफ साइड ऑफ थी जिसके कारण नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
8.41
8.4: क्विंटन डी कॉक को क्रिस जॉर्डन, लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
8.31
8.3: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
8.20
8.2: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस जॉर्डन, कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
8.11
8.1: क्विंटन डी कॉक को क्रिस जॉर्डन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8 ओवर की समाप्ति : 56 रन | दक्षिण अफ्रीका : 56/1 | रन रेट : 7
7.60
7.6: रैसी वैन डर डुसेन को आदिल रशीद, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गुगली गेंद थी, पढ़ लिया उसे और लेग साइड पर फ्लिक कर दिया, फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन सका| 8 के बाद 56/1 अफ्रीका|
7.51
7.5: क्विंटन डी कॉक को आदिल रशीद, पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
7.41
7.4: रैसी वैन डर डुसेन को आदिल रशीद, क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.30
7.3: रैसी वैन डर डुसेन को आदिल रशीद, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! अब इंग्लैंड के पास एक ही रिव्यु बचा है| बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ डुसेन यहाँ पर| कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ला का कोई संपर्क नहीं हुआ था और ना ही अल्ट्रा एज में कुछ स्पाइक्स दिखा| थर्ड अम्पायर ने भी इसे नॉट आउट करार दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को स्वीप मारने गए थे और बीट हुए जिसके बाद कैच की अपील हुई थी|
7.24
7.2: रैसी वैन डर डुसेन को आदिल रशीद, रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं वैन जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर| केन वो काम करते हुए|
7.11
7.1: क्विंटन डी कॉक को आदिल रशीद, लेग स्पिन!! मिड विकेट की दिशा में उसे हीव करते हुए सिंगल हासिल किया|
7 ओवर की समाप्ति : 49 रन | दक्षिण अफ्रीका : 49/1 | रन रेट : 7
6.61
6.6: क्विंटन डी कॉक को मोइन अली, क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
6.51
6.5: रैसी वैन डर डुसेन को मोइन अली, लेग स्टंप्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
6.41
6.4: क्विंटन डी कॉक को मोइन अली, लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
6.34
6.3: क्विंटन डी कॉक को मोइन अली, स्विच हिट और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं आज कल के बल्लेबाज़ सब यहाँ| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर|
6.21
6.2: रैसी वैन डर डुसेन को मोइन अली, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.11
6.1: क्विंटन डी कॉक को मोइन अली, ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6 ओवर की समाप्ति : 40 रन | दक्षिण अफ्रीका : 40/1 | रन रेट : 6.67
5.61
5.6: क्विंटन डी कॉक को क्रिस वोक्स, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल किया| 40/1 अफ्रीका|
5.51
5.5: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया, एक ही रन मिल पाया|
5.41
5.4: क्विंटन डी कॉक को क्रिस वोक्स, क्विक सिंगल, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन की ओर, सिंगल पूरा किया|
5.31
5.3: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, इस बार समझदारी के साथ गेंद को लेग साइड पर टहलाया, एक ही रन मिल पाया|
5.26
5.2: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
5.14
5.1: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, चौका! लेंथ गेंद को फाइन लेग की दिशा में फ्लिक कर दिया| रशीद थे वहां पर जो गेंद को मिस जज कर बैठे, चार रन मिल गए|
5 ओवर की समाप्ति : 26 रन | दक्षिण अफ्रीका : 26/1 | रन रेट : 5.2
4.61
4.6: रैसी वैन डर डुसेन को मोइन अली, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट खेलकर सिंगल पूरा किया|
4.51
4.5: क्विंटन डी कॉक को मोइन अली, लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
4.41
4.4: रैसी वैन डर डुसेन को मोइन अली, बैकफुट से गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
4.30
4.3: रैसी वैन डर डुसेन को मोइन अली, कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
4.21
4.2: क्विंटन डी कॉक को मोइन अली, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|
4.11
4.1: रैसी वैन डर डुसेन को मोइन अली, विकेट लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
4 ओवर की समाप्ति : 21 रन | दक्षिण अफ्रीका : 21/1 | रन रेट : 5.25
3.61
3.6: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, रन आउट का चांस लेकिन चूक गए फील्डर| एक तो डायरेक्ट हिट नहीं लगी और दूसरा बल्लेबाज़ क्रीज़ में घुस चुके थे| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर खेला और फील्डर के आगे से रन भाग खड़े हुए| 21/1 अफ्रीका|
3.50
3.5: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, बढ़िया गेंदबाजी, विकेट टू विकेट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं|
3.40
3.4: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, इस बार विकेट लाइन के बाहर थी गेंद जिसे डिफेंड कर दिया गया| पेशंस गेम जारी| कोई रन नहीं|
3.30
3.3: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, फुलर लेंथ बॉल, सामने की तरफ खेला, गैप नहीं हासिल हुआ| कोई रन नहीं|
3.20
3.2: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई|
3.14
3.1: रैसी वैन डर डुसेन को क्रिस वोक्स, चौका! रैसी को रासाई पेस!! गति का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग की दिशा में लैप कर दिया| फील्डर से काफी दूर रही और चौका मिल गया|
3 ओवर की समाप्ति : 16 रन | दक्षिण अफ्रीका : 16/1 | रन रेट : 5.33
2.70
2.6: क्विंटन डी कॉक को मोइन अली, डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| 16/1 अफ्रीका|
2.61
2.5: रैसी वैन डर डुसेन को मोइन अली, पहली गेंद पर सिंगल के साथ खोला अपना खाता| लेग साइड पर पुश किया और रन भाग लिया|
2.50
2.4: रीजा हेंड्रिक्स को मोइन अली,आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! अफ्रीका को लगा पहला झटका!!! मोइन अली के खाते में आई पहली विकेट| रीजा हेंड्रिक्स 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप करने गए| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल हुआ नहीं| गेंद बल्लेबाज़ को बीट करती हुई सीधे मिडिल स्टंप्स को जा लगी| बल्ले अपने इस शॉट से काफ़ी निराश दिखाई दिए| 15/1 दक्षिण अफ्रीका|
2.40
2.3: रीजा हेंड्रिक्स को मोइन अली, कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.30
2.2: रीजा हेंड्रिक्स को मोइन अली, कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
2.20
2.2: क्विंटन डी कॉक को मोइन अली, वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में सिंगल भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 2 रन|
2.14
2.1: क्विंटन डी कॉक को मोइन अली, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं| दो टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
2 ओवर की समाप्ति : 9 रन | दक्षिण अफ्रीका : 9/0 | रन रेट : 4.5
1.60
1.6: रीजा हेंड्रिक्स को क्रिस वोक्स, लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 9/0 अफ्रीका|
1.51
1.5: क्विंटन डी कॉक को क्रिस वोक्स, सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला, एक ही रन हासिल हुआ|
1.40
1.4: क्विंटन डी कॉक को क्रिस वोक्स, सीधे बल्ले से इस गेंद को हल्का सा पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
1.31
1.3: रीजा हेंड्रिक्स को क्रिस वोक्स, इस बार गेंद को हलके हाथों से पुश करते हुए रन चुराया|
1.21
1.2: क्विंटन डी कॉक को क्रिस वोक्स, एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!! गैप में गई गेंद जहाँ से एक सिंगल मिल जाएगा|
1.10
1.1: क्विंटन डी कॉक को क्रिस वोक्स, कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|
1 ओवर की समाप्ति : 6 रन | दक्षिण अफ्रीका : 6/0 | रन रेट : 6
0.60
0.6: रीजा हेंड्रिक्स को मोइन अली, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
0.51
0.5: क्विंटन डी कॉक को मोइन अली, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
0.44
0.4: क्विंटन डी कॉक को मोइन अली, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
0.30
0.3: क्विंटन डी कॉक को मोइन अली, एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल सीधे पैड्स जा लगी|
0.21
0.2: रीजा हेंड्रिक्स को मोइन अली, क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
0.10
0.1: रीजा हेंड्रिक्स को मोइन अली, आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से रन का मौका नहीं मिल सका|