दिल्ली कैपिटल्स, पहली पारी
(15 | 12)*
(0 | 0)
(3.4|0|53|2)
4
18.4
चौका और इसी के साथ दिल्ली ने चेन्नई को 7 विकटों से मात दे दी| कप्तान पन्त के बल्ले से आये विनिंग रन्स| फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में हीव करते हुए पन्त ने बाउंड्री हासिल की और टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचाया|
0
18.3
आउट!! कैच आउट!! अब इसका क्या फायदा लेकिन शार्दुल के लिए ये अच्छी बात है कि उनके खाते में ये दूसरी विकेट गई| 14 रन बनाकर मार्कस लौट गए पवेलियन| लक्ष्य से महज़ 3 रन दूर है दिल्ली| छोटी लेंथ की गेंद को पुल लगाने गए थे| गेंद बल्ले पर तो आई लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| डीप में फील्डर सैम तैनात जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| 186/3 दिल्ली|
0
18.2
फुल टॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने यहाँ पर उसे डिफेंड कर दिया|
4
18.1
चौका!!! जीत से महज़ 3 रन दूर दिल्ली| पैरों पर डाली गई गेंद को फ्लिक कर दिया और फाइन लेग पर गैप हासिल करते हुए अपने खाते में चार बहुमूल्य रन हासिल किया|
18 ओवर की समाप्ति : 182 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 182/2 | रन रेट : 10.11
1
17.6
इस बार सिंगल से ही काम चलाया| कवर्स पर खेला और रन हासिल किया| 12 गेंद 7 रनों की दरकार|
4
17.5
चौका!!! गोली की रफ़्तार से गेंद निकल गई मिड ऑफ़ फील्डर को भेदती हुई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| क्या कड़क शॉट लगाया है की सभी देखते ही रह गए| अपने मसल का पॉवर दिखाया हो जैसे|
1
17.4
ड्राइव किया कवर्स की दिशा में गेंद को जहाँ से सिंगल ही मिल पायेगा|
2
17.3
पैरों पर डाली गई गेंद को पन्त ने मिड विकेट की दिशा में खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और हासिल कर लिया|
1
17.2
धीमी गति की गेंद को हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
1
17.1
स्लाइस किया थर्ड मैन की तरफ गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 17 गेंद 16 रन की दरकार|
17 ओवर की समाप्ति : 172 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 172/2 | रन रेट : 10.12
0
16.8
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला रन नही मिल सका|
0
16.7
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद जिसको अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4
16.6
चौका!!! अच्छा प्रयास ज़रूर था डीप पॉइंट की दिशा में जडेजा का लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक सके| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर जडेजा गेंद को पकड़ने आये| लेकिन गेंद उनके हाथ में जब आई तो जडेजा का पैर बाउंड्री रोप को जा लगी थी| जिसके बाद अम्पायर ने चार रनों का इशारा किया|
0
16.5
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
0
16.4
आउट!! एलबीडबल्यू!!! अपने शतक से चूक गए धवन| अब काफी देर हो गई लेकिन क्या चेन्नई यहाँ से भी मुकाबले को खींच सकती है ये कुछ ही देर में पता चल जाएगा| 85 रन बनाकर धवन लौट गए पवेलियन| शार्दुल को मिली उनकी पहली विकेट| विकेट लाइन पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को क्रॉस मारने गए लेकिन गेंद की लाइन और गति से पूरी तरह से बीट हुए| बॉल जाकर फ्रंट पैड्स से टकराई जिसके बाद एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई| अम्पायर ने उसे प्लम्ब पाते हुए आउट करार दिया| कोई बात नहीं, धवन आपने अपना काम कर दिया है| 167/2 दिल्ली|
0
16.3
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4
16.2
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री!!! इस बार छठे स्टम्प पर जाकर धवन ने गेंद को ऑफ़ स्टम्प से फाइन लेग की दिशा में स्वीप कर दिया| गेंद बल्ले से लगने के बाद गोली की तरह फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
4
16.1
चौका!!! फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई गेंद फील्डर के पास कोई मौका नही बन सका उसे रोकने का और बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
16 ओवर की समाप्ति : 158 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 158/1 | रन रेट : 9.88
0
15.7
फुल टॉस गेंद को पूरे पॉवर के साथ सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने हाथ लगने का प्रयास किया| लेकिन गेंद को हाथ में नही लगा सके| बॉल सीधे नॉन स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स को जा लगी| बाल बाल बचे धवन यहाँ पर अगर बॉल गेंदबाज़ के हाथ को लग के स्टंप को लगती तो धवन को पवेलियन की ओर लौटना पर सकता था |
0
15.6
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1
15.5
फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की ओर स्वीप करते हुए सिंगल लिया|
0
15.4
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए धवन| लेकिन बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
4
15.3
चौका!!! एक और बार हाई फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में हीव कर दिया या यूँ कहिये कि दिशा दिखाई| गेंद बल्ले से लगने के बाद गोली की तरह से मिड विकेट की तरफ गई जहाँ जडेजा भी उसे रोक नहीं पाए| गब्बर दहाड़ता हुआ!!
1
15.2
पुल लगाने गए इस गेंद को लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|
0
15.1
हाई फुल टॉस गेंद को कवर्स फील्डर की दिशा में खेल दिया, रन का मौका नहीं बन पाया|
15 ओवर की समाप्ति : 151 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 151/1 | रन रेट : 10.07
1
14.6
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
1
14.5
सिंगल!!! इसी के साथ दिल्ली का 150 रन पूरा हुआ| लो फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर 1 रन लिया|
1
14.4
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया जहाँ से सिंगल आया|
4
14.3
चौका!!! एक और नौन्दरी लेकिन इस बार पन्त के बल्ले से आती हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की थी गेंद जिसे कट लगाकर सीमा रेखा के पार भेज दिया| फील्डर महज़ दर्शक बनकर रह गए|
1
14.2
गैप में गेंद को पंच करते हुए रन हासिल किया|
4
14.1
चौका!!! चाहर की पहली ही गेंद पर धवन का शानदार स्वीप शॉट जिसने दिलाया दिल्ली को चौका| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को स्वीप कर दिया था स्क्वायर लेग की दिशा में जहाँ किसी भी फील्डर के पास उसे रोकने का कोई मौका नहीं| गेंद एक टप्पे के बाद फेंस पार कर गई|
14 ओवर की समाप्ति : 139 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 139/1 | रन रेट : 9.93
0
13.6
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| यॉर्कर डाली गई गेंद को पन्त ने डिफेंड किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही पकड़ा|
0
13.5
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| लेकिन गेंद को बल्ले पर नही खेल सके और पैड्स पर खा बैठे|
1
13.4
कवर्स की ओर खेलकर सिंगल पूरा किया|
0
13.3
आउट!!! कैच आउट!!! ब्रावो ने दिलाई अपनी टीम को पहली सफलता लेकिन क्या अब काफी देर हो गई है ये तो वक़्त ही बताएगा| 72 रन बनाकर शॉ लौट गए पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को स्लाइस किया पॉइंट बाउंड्री की तरफ| शॉट लगाते समय गिर भी गए थे इस वजह से बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आई गेंद और हवा में खिल गई| मोइन अली ने गेंद के नीचे आते हुए एक आसान सा कैच लपक लिया| क्या चेन्नई यहाँ से वापसी कर पाएगी? 138/1 दिल्ली, लक्ष्य से भी भी 51 रन दूर|
1
13.2
क़दमों का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
1
13.1
नॉट आउट!!! बाल बाल बचे धवन यहाँ पर| काफ़ी नज़दीकी मामला था ये| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट करने गए थे शॉ| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई गेंद एक टप्पा खाकर कीपर की ओर गई| लेकिन इसी बीच धवन रन लेने को भागे| धोनी ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स को लगाया| लेग अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि स्टंप्स को बॉल लगने से पहले धवन क्रीज़ में पहुँच गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
13 ओवर की समाप्ति : 136 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 136/0 | रन रेट : 10.46
1
12.7
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
4
12.6
चौका!!! फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
6
12.5
छक्का!!! ओहोहो, कमाल का शॉट शॉ द्वारा| शरीर की तरफ आई गेंद को बड़ी ताक़त से लेग साइड पर पुल कर दिया| गेंद बल्ले पर ठीक तरह से तो नहीं आई लेकिन सीमा रेखा के पार जाने के लिए काफी थी|
1
12.4
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की दिशा में कट किया| गैप में गई गेंद 1 रन मिला|
1
12.3
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
1
12.2
फ्री हिट बॉल!!! जिसका फ़ायदा नही उठा सके धवन| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
0
12.1
नो बॉल मतलब अगली गेंद धवन के लिए फ्री हिट!!! हाई फुल टॉस गेंद जो बल्लेबाज़ के ऊपर से निकली और धोनी ने उसे कैच करते हुए बेल्स उड़ाई लेकिन धवन क्रीज़ में ही खड़े थे| अम्पायर ने बीमर का इशारा करते हुए उसे नो बॉल करार दिया| ओस के कारण ऐसा कुछ देखने को मिला|
12 ओवर की समाप्ति : 122 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 122/0 | रन रेट : 10.17
1
11.6
फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ के हाथ को लगती हुई गेंद लॉन्ग ऑफ की तरफ गई जहाँ से 1 रन का मौका बन गया| कैच तो नहीं था लेकिन एक टफ चांस ज़रूर था|
1
11.5
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
0
11.4
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पुश किया रन नही हुआ|
1
11.3
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
4
11.2
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को धवन ने फाइन लेग की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद नही गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
1
11.1
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच किया जहाँ से सिंगल मिला|
11 ओवर की समाप्ति : 113 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 113/0 | रन रेट : 10.27
4
10.6
चौके के साथ हुई एक सफ़ल और बड़े ओवर की समाप्ति| इस बार अपने लिए रूम बनाकर कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच से गैप हासिल किया| फील्डर घेरे के अंदर थे जिसे बीट करती हुई गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| 113/0 दिल्ली|
2
10.5
बेहतरीन फील्डिंग अली द्वारा पॉइंट बाउंड्री पर| स्लाइड करते हुए गेंद को रोका और एक चौका बचाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को धवन ने कट लगा दिया था और दो रन हासिल किये|
1
10.4
लेग साइड पर गेंद को फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|
4
10.3
चौका!!! करारा शॉट यहाँ पर शॉ के बल्ले से लगता हुआ| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
1
10.2
सिंगल और इसी के साथ धवन ने अपना अर्धशतक पूरा किया| गब्बर इज़ बैक!!! कमाल की फॉर्म दिखाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल करते हुए स्क्वायर लेग बाउंड्री से सिंगल हासिल हुआ|
2
10.1
दो रनों के साथ दिल्ली का शतक भी पूरा हुआ| लेंथ में छोटी गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ| फील्डर जबतक गेंद को फील्ड करते बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिए|
10 ओवर की समाप्ति : 99 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 99/0 | रन रेट : 9.9
4
9.6
चौका!!! इसी के साथ पृथ्वी शॉ ने अपना अर्धशतक पूरा किया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल करते हुए चार रन अपने खाते में अर्जित किया|
1
9.5
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
0
9.4
एक डॉट बॉल आती हुई वो भी उसे समय पर जब दोनों बल्लेबाज़ बाउंड्री से ही बात कर रहे हैं|
1
9.3
कैच ड्रॉप!!! एक और मौका चेन्नई के फील्डर पृथ्वी को देते हुए| इस बार मिड विकेट बाउंड्री पर गायकवाड़ से हुई एक बड़ी ग़लती| अपने आगे की तरफ भागते हुए कैच को लपकने गए लेकिन चूक गए| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए 1 रन लिया|
1
9.2
लेग साइड की ओर स्वीप करते हुए सिंगल निकाला|
6
9.1
छक्का!!! गब्बर मार रहा है| ओहो!!! क्या शानदार कदमो का इस्तेमाल किया धवन ने यहाँ पर और ओवरपिच गेंद को बनाकर मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
9 ओवर की समाप्ति : 86 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 86/0 | रन रेट : 9.56
0
8.6
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की गेंद को शॉ ने देखा और लीव कर दिया|
6
8.5
छक्का!!! शानदार क़दमों का इस्तेमाल शॉ द्वारा और मैक्सीमम हासिल किया| गेंद तारा मंडल से होती हुई स्टैंड्स में जाकर गिरी| शरीर पर आई थी गेंद जिसे सामने की तरफ मारने में बल्लेबाज़ हुए कामयाब| विकेट के पीछे धोनी के चेहरे पर हलकी सी शिकन भी दिखाई दी|
1
8.4
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को धवन ने लेग साइड पर खेलकर सिंगल लिया|
2
8.3
ऊपर डाली गई गेंद को एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
1
8.2
ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
1
8.1
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|
8 ओवर की समाप्ति : 75 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 75/0 | रन रेट : 9.38
1
7.6
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेलकर सिंगल पूरा किया|
1
7.5
लॉन्ग ऑफ की ओर शॉ ने खेला जहाँ से सिंगल अर्जित हो गया|
1
7.4
आगे डाली गई गेंद को धवन ने मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| फील्डर जडेजा वहां मौजूद, एक रन ही मिल सका|
0
7.3
विकेट लाइन की गेंद को धवन ने डिफेंड कर दिया|
1
7.2
कैच ड्रॉप या एक टफ चांस चेन्नई के फील्डर ने गंवाया!!! मिचेल द्वारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर एक भरसक प्रयास देखा गया| ऊपर डाली गई गेंद को शॉ ने उठा दिया था हवा में| फील्डर सैंटनर उसके नीचे भागते हुए आये लेकिन आगे की तरफ डाईव लगाकर गेंद को लपक नहीं पाए और बल्लेबाज़ को एक मौका दे बैठे| शॉ को इस अवसर को भुनाना होगा|
1
7.1
ओवर थ्रो के रूप में आया सिंगल| रिवर्स स्वीप मारने गए थे लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई गेंद| लेग साइड पर गई जहाँ से फील्डर द्वारा ओवर थ्रो हुआ और एक रन का मौका बन गया|
7 ओवर की समाप्ति : 70 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 70/0 | रन रेट : 10
1
6.6
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए सिंगल निकाला|
1
6.5
लेग साइड पर खेलकर सिंगल हासिल किया|
1
6.4
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर स्वीप करते हुए सिंगल लिया|
0
6.3
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही बन सका|
1
6.2
ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर शॉ ने खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर तक पहुँचने से पहले टप्पा खा गई| बल्लेबाजों ने इसी बीच 1 रन पूरा किया|
1
6.1
मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
6 ओवर की समाप्ति : 65 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 65/0 | रन रेट : 10.83
1
5.6
लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड ऑन की ओर धवन ने पुल किया| फील्डर वहां मौजूद मोइन जिन्होंने अपनी टीम के लिए 3 रन सेफ किया| 6 ओवर के बाद 65 बिना किसी नुकसान के दिल्ली|
0
5.5
विकेट लाइन की गेंद को कवर्स की ओर खेलना चाहते थे धवन| लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई गेंद पैड्स को जा लगी|
1
5.4
थर्ड मैन की ओर खेलकर इस बार सिंगल निकाला|
0
5.3
बाउंसर डाली गई गेंद को शॉ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
4
5.2
चौका!!! ये लीजिए एक और बाउंड्री अब लगा दिया शॉ ने यहाँ पर| ताक़त के साथ साथ नज़ाकत का भी पूरा इस्तेमाल करते हुए शॉ| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद थर्ड मैन की दिशा में खेलकर चार रन अपने खाते में अर्जित किया|
1
5.1
फुल टॉस गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर धवन ने सिंगल लिया|
5 ओवर की समाप्ति : 58 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 58/0 | रन रेट : 11.6
4
4.6
ओहोहो!!! एलीगेंट!! वन बाउंस चौका! जितनी तारीफ की जाए उतनी कम| एक और बार ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा| गेंद बल्ले से लगने के बाद मलाई की तरह बाउंड्री की तरफ ससर गई और चार रन दे गई| 58/0 दिल्ली, एक शानदार रन चेज़ को अंजाम देती हुई|
4
4.5
चौका!!! पहले वाला ताक़त से लगाया गया था तो ये वाला नज़ाकत से शॉ ने खेला| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने समझदारी दिखाते हुए पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बीच से कट किया| गैप में गई बॉल कोई मौका नही किसी भी खिलाड़ी के पास गेंद को फील्ड करने का यहाँ पर| शॉ के खाते में जाता हुआ एक और बाउंड्री|
4
4.4
चौके के साथ टीम के 50 रन पूरे हुए| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी रही है दिल्ली की यहाँ पर| अच्छे फॉर्म में इस प्रतियोगिता में कदम रखा है और उसे दर्शाते हुए भी| ऊपर डाली गई गेंद को बड़े आराम से क्रीज़ में रहकर ड्राइव कर दिया कवर्स की ओर| कोई फील्डर वहां पर मौजूद नहीं जिसकी वजह से चौका मिल गया|
1
4.3
मिड ऑफ़ पर गेंद को ड्राइव करते हुए धवन ने एक क्विक सिंगल हासिल किया|
4
4.2
चौका!!! शिखर ने दिखाया अपना गब्बर वाला रॉला| पहले बैक फूट पर आये फिर ऑफ स्टंप के बाहर खड़े होकर ऑफ स्टंप पर डाली गई यॉर्क लाइन की गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन के फील्डर की बाँए ओर से गाइड किया| गैप में गई गेंद मिला चार रन|
0
4.1
विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
4 ओवर की समाप्ति : 41 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 41/0 | रन रेट : 10.25
4
3.6
चौका!!! फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में गई गेंद फील्डर वहां मौजूद नही बॉल गई सीधे सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1
3.5
लेग स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
6
3.4
छक्का!!! ओहोहो, जितनी तारीफ की जाए उतनी कम!! नज़ाकत भरा शॉर्ट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने| गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| इस शॉट का लुत्फ़ सभी ने उठाया होगा|
4
3.3
चौका!! खराब गेंद यहाँ पर सैम द्वारा जिसका धवन ने पूरा फायदा उठाते हुए फाइन लेग की तरफ फ्लिक कर दिया| फील्डर ब्रावो ने बाएँ ओर डाईव तो लगाई लेकिन गेंद उनसे काफी दूर से निकल गई चार रनों के लिए|
1
3.2
पैरों पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ|
1
3.1
ऑफ़ ड्राइव!! खेलते हुए भाग गए हैं और सिंगल चुरा लिया|
3 ओवर की समाप्ति : 24 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 24/0 | रन रेट : 8
1
2.6
फुल लेंथ की गेंद को ऑफ साइड की तरफ पुश करते हुए धवन ने सिंगल लिया|
1
2.5
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद सर जडेजा जिन्होंने मात्र एक रन ही भागकर बल्लेबाजों को लेने का मौका दिया|
0
2.4
फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
0
2.3
ऑफ स्टंप पर डाली गई नक़ल गेंद को डिफेंड करने गए शॉ| बल्ले पर आई नही बॉल सीधे कीपर के पास टप्पा खाकर गई|
6
2.2
छक्का!!! लेंथ बॉल का पूरा फायदा उठाया और लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार गेंद को भेजने में कामयाब हुए| पटकी हुई थी गेंद जिसके बाउंस को ट्रस्ट करते हुए हवा में मारा और छह रन हासिल किये| एक शानदार रन चेज़ जारी|
0
2.1
ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से कवर्स की दिशा में ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं हासिल हुआ|
2 ओवर की समाप्ति : 16 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 16/0 | रन रेट : 8
1
1.6
आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पंच करते हुए शॉ ने सिंगल हासिल किया|
1
1.5
गुड लेंथ की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर धवन ने सिंगल लिया|
4
1.4
चौका!!! शानदार स्टे्ट ड्राइव धवन के बल्ले से देखने को मिला| फुल लेंथ की बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर ड्राइव किया| गैप में गई बॉल कोई मौका नही किसी भी खिलाडी के लिए गेंद को पकड़ने का यहाँ पर| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
0
1.3
फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑफ की ओर धवन ने खेला| अपने बाँए ओर डाईव लगाकर ऋतुराज ने बॉल को फील्ड किया|
0
1.2
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
1
1.1
फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया|
1 ओवर की समाप्ति : 9 रन | दिल्ली कैपिटल्स : 9/0 | रन रेट : 9
0
0.6
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को धवन ने मिड विकेट की तरफ खेला लेकिन फील्डर ने इस गेंद को फील्ड कर लिया| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| पहले ओवर से आये 9 रन|
0
0.5
कमाल की वापसी दीपक द्वारा| इस बार अपनी स्विंग से बल्लेबाज़ गब्बर को डिफेंड करने पर मजबूर किया|
4
0.4
पहली गेंद पहला चौका!! हवा में थी गेंद लेकिन गैप में मारा| धवन अच्छे फॉर्म में हैं जिसे यहाँ पर दिखाया| शानदार स्कायर ड्राइव के साथ गेंद को गैप में ढकेला और सीमा रेखा के पार मार दिया|
1
0.3
अप पर रहकर ऑफ़ साइड पर ड्राइव किया गेंद को जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|
4
0.2
इस रन चेज़ का पहला चौका पृथ्वी के बल्ले से आता हुआ| पैड्स पर डाली गई गेंद को बड़े आराम से कलाइयों के सहारे स्कावयर लेग की दिशा में फ्लिक किया और गैप हासिल करते हुए चार रन अपने खाते में डाले|
0
0.1
पहली ही गेंद पर स्विंग देखने को मिली चाहर द्वारा जिसे सीधे बल्ले से शॉ ने मिड ऑन की तरफ खेला रन नहीं हुआ|






