Move to Jagran APP

Year Ender 2019: विराट कोहली ने इस साल बना डाले इतने रिकॉर्ड्स, गिनते-गिनते थक जाएंगे

विराट कोहली ने साल 2019 में कप्तान व बल्लेबाज के तौर पर खूब सफल रहे।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 04:20 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 11:56 PM (IST)
Year Ender 2019: विराट कोहली ने इस साल बना डाले इतने रिकॉर्ड्स, गिनते-गिनते थक जाएंगे
Year Ender 2019: विराट कोहली ने इस साल बना डाले इतने रिकॉर्ड्स, गिनते-गिनते थक जाएंगे

नई दिल्ली, जेएनएन। विराट कोहली के लिए साल 2019 ना सिर्फ कप्तान बल्कि बल्लेबाज के तौर पर भी कामयाबियों से भरा रहा। उन्होंने इस साल के दौरान कई ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए जिसे हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी चुनौती होगी। विराट ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम के कद को विश्व में और बढ़ाया और अपनी बल्लेबाजी के दम पर एक से बढ़कर एक कमाल कर डाले। आइए एक नजर डालते हैं विराट की उन कामयाबियों पर जो उन्होंने इस साल हासिल किए। 

loksabha election banner

- वर्ल्ड कप 2019 में विराट कोहली ने पांच मैचों में पांच लगातार अर्धशतक लगाए। कप्तान के तौर पर ये कमाल विश्व कप में किसी भी बल्लेबाज ने इससे पहले नहीं किया था। अब ये अनोखा रिकॉर्ड विराट के नाम पर है। 

- विराट कोहली ने इस साल कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा जो पहले रिकी पोंटिंग के नाम पर था। रिकी ने इंग्लैड के खिलाफ पांच शतक लगाकर ये कमाल किया था। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल नौ शतक लगाए हैं जिसमें उन्होंने सात कप्तान के तौर पर लगाए। 

- विराट कोहली इस साल टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान बने। उन्होंने MS Dhoni को पीछे छोड़ा। भारत के लिए कप्तान के तौर पर विराट कोहली ने कुल 33 टेस्ट मैच जीते हैं जबकि धौनी ने 27 टेस्ट मैच जीते थे। 

- इस साल विराट कोहली ने पुणे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन की पारी खेली थी। वो टेस्ट की एक पारी में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले कप्तान बने। 

- टेस्ट कप्तान के तौर पर पुणे टेस्ट मैच विराट कोहली का 50वां मैच था। कप्तान के तौर पर अपने 50वें मैच में दोहरा शतक लगाने वाले वो दुनिया के दूसरे कप्तान बने। इससे पहले ये कमाल स्टीफन फ्लेमिंग ने साल 2003 में किया था जब उन्होंने नाबाद 274 रन की पारी खेली थी। 

- विराट कोहली इस साल वनडे में सबसे तेज 4000 रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने। कप्तान के तौर पर विराट के अब तक कुल 4889 रन हो चुके हैं। विराट ने अपने ये रन 63 पारियों में पूरे किए थे। उन्होंने एबी को पीछे छोड़ा जिन्होंने कप्तान के तौर पर वनडे में अपने 4000 रन 77 पारियों में पूरे किए थे। 

- टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली इस साल सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने। उन्होंने 86 पारियों में ये कमाल किया। 

- भारत के लिए विराट कोहली पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने वाले कप्तान बने। इस मैच में भारत को पारी से जीत मिली थी। 

- इस साल विराट कोहली पहले ऐसे एशियाई कप्तान बने जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में उसकी धरती पर हराया। भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज 2-1 से जीती। 

- विराट कोहली पहले ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी धरती पर वनडे में चार शतक लगाए। इसमें से तीन शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी धरती पर ही लगाए थे। वो कैरेबियन धरती पर तीन वनडे मैचों में लगातार तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। 

- इस साल रांची वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने अपना छठा शतक रन चेज करते हुए लगाया था। इसके बाद वो किसी भी टीम के खिलाफ रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। इससे पहले सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और विराट ने श्रीलंका के खिलाफ पांच-पांच शतक रन चेज करते हुए लगाए थे। 

- इस साल सचिन ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का 8वां शतक लगाया था। वो सचिन के बाद कंगारू टीम के खिलाफ वनडे में सपबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में कुल 9 शतक लगाए थे। 

- विराट ने इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में अपना सातवां दोहरा शतक लगाया था। विराट ने सचिन व सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा। इन दोनों ने छह-छह बार टेस्ट क्रिकेट में ये कमाल किया था। 

- विराट ने इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में नाबाद 114 रन की पारी खेली। ये कैरेबियाई टीम के खिलाफ उनका 9वां शतक था। इसके साथ ही उन्होंने इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन की बराबरी कर ली। भारत की तरफ से किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम पर है। उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ वनडे में कुल 9 शतक लगाए थे। 

- विराट कोहली भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने इस साल अपनी धरती पर कप्तान के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5000 रन पूरे किए। विराट ने ये कमाल अपनी 84 पारियों में किया। 

- इस साल विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 9000 और 10,000 रन पूरे किए। 

- इस साल विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 11,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने 222 पारियों में ये कमाल किया। उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 276 में ये कमाल किया था। 

- विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 21,000 रन पूरे किए। सबसे कम पारियों में उन्होंने ये कमाल किया। विराट ने 433 पारियों में ये कमाल किया और सचिन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 473 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी। 

- विराट कोहली ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 2455 रन बनाए जिसमें सात शतक शामिल थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.