Move to Jagran APP

विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 72 रन की पारी खेलकर लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 38 गेंदों पर ताबड़तोड़ नाबाद 72 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में छह छक्के लगाए।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Wed, 27 Feb 2019 09:42 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 09:46 AM (IST)
विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 72 रन की पारी खेलकर लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 72 रन की पारी खेलकर लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 38 गेंदों पर नाबाद 72 रन की पारी खेली। विराट ने अपनी पारी में दो चौके और छह शानदार छक्के लगाए। विराट ने अपनी इस पारी के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया तो दो विश्व रिकॉर्ड्स की बराबरी भी कर ली। विराट की इस शानदार पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 190 रन का मजबूत स्कोर बनाया। विराट ने इस मैच में धौनी के साथ 100 रन की बेहतरीन साझेदारी भी की। 

loksabha election banner

विराट ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट ने दूसरे टी20 मैच के दौरान क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपने 2200 रन पूरे कर लिया। उन्होंने सिर्फ 67वें मैच में ये उपलब्धि हासिल कर ली। विराट क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे कम पारियों में 2200 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि विराट दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 2200 रन का आंकड़ा छूआ है। उनसे पहले रोहित शर्मा, मार्टिन गप्टिल व शोएब मलिक ये कमाल कर चुके हैं। रोहित शर्मा के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक 2331 रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने ये रन बनाने के लिए 94 मैच खेले हैं। मार्टिन गप्टिल ने 76 मैच में 2272 रन बनाए हैं। शोएब मलिक ने 111 मैचों में 2263 रन बनाए हैं। इस मैच के बाद विराट के नाम 67 मैचों में 2263 रन हो गए हैं। उन्होंने अब मलिक की बराबरी कर ली है। 

विराट ने दिलशान की बराबरी की

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौका लगाने का रिकॉर्ड तिलकरत्ने दिलशान के नाम पर था। विराट ने अब उनकी बराबरी कर ली है। विराट ने 67 मैचों में 223 चौके लगाए हैं वहीं दिलशान ने भी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 223 चौके लगाए थे। अब अंतरराष्ट्रीय टी 20 मैचों में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में दोनों संयुक्त रूप से एक साथ आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज- 

विराट व दिलशान- 223 चौके

मो. शहजाद- 218 चौके

रोहित शर्मा- 207 चौके

मार्टिन गप्टिल- 200 चौके

विराट ने रोहित की बराबरी की

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर था। रोहित ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 20 अर्धशतक लगाए थे। अब विराट रोहित की बराबरी पर आ गए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर मार्टिन गप्टिल हैं। अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज ये हैं- 

विराट व रोहित- 20 बार

मार्टिन गप्टिल- 16 बार

क्रिस गेल व ब्रैंडन मैकुलम- 15 बार

तिलकरत्ने दिलशान- 14 बार

टी20 क्रिकेट में चिन्नास्वामी स्टेडियम में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी- 

क्रिस गेल- 150 छक्के

विराट कोहली- 105 छक्के 

एबी डिविलियर्स- 102 छक्के 

सबसे अधिक औसत

विराट कोहली ने टी20 करियर में 50.28 की औसत से रन बनाए हैं। यह औसत 1500 से अधिक रन बनाने वाले क्रिकेटरों में सबसे अधिक हैं। एक हजार से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे अधिक औसत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम (53.72 की औसत से 1182 रन) के नाम है। 

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक

विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाकर श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल परेरा का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। परेरा ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 में पांच अर्धशतक जड़े हैं। विराट के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 अर्धशतक हो गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय टी-20 में छक्कों का अर्धशतक

विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पारी में 6 छ्क्के लगाकर टी-20 में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया। विराट के 67 टी-20 मैचों में 54 छक्के हो गए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में वो चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। विराट के अलावा अंतरारष्ट्रीय टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा(102), युवराज सिंह(74), सुरेश रैना(58), विराट कोहली(54) और महेंद्र सिंह धौनी( 52) ने लगाए हैं। धौनी ने भी इसी मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय टी-20 में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.