Move to Jagran APP

U19 World Cup 2020: नोट कर लीजिए, ये है टीम इंडिया के अंडर19 विश्व कप का पूरा कार्यक्रम

U19 World Cup 2020 भारत ने पिछली बार पृथ्वी शॉ की शानदार कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

By Viplove KumarEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 08:07 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 02:21 PM (IST)
U19 World Cup 2020: नोट कर लीजिए, ये है टीम इंडिया के अंडर19 विश्व कप का पूरा कार्यक्रम
U19 World Cup 2020: नोट कर लीजिए, ये है टीम इंडिया के अंडर19 विश्व कप का पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम अंडर19 विश्व कप में जीत की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। बतौर डिफेंडिंग चैंपियन टूर्नामेंट में उतर रही टीम इंडिया की कप्तानी प्रियम गर्ग के हाथों में है। भारत ने पिछली बार पृथ्वी शॉ की शानदार कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया था। भारत अंडर 19 विश्व कप की सबसे सफल टीम है। 

loksabha election banner

भारतीय टीम के नाम अब तक सबसे ज्यादा अंडर 19 विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड है। भारतयी टीम को इस बार भी टूर्नामेंट जीतने का दावेदार माना जा रहा है। टीम इंडिया को इस विश्व कप में ग्रुप ए में रखा गया है। यहां उसका मुकाबला जापान, श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के साथ होना है।

भारतीय टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत पड़ोसी देश श्रीलंका के खिलाफ करेगी। टीम का पहला मुकाबला 19 फरवरी को भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे खेला जाएगा। यह इस टूर्नामेंट में खेला जाने वाला सातवां मुकाबला होगा। भारत का दूसरा ग्रुप मैच जापान के साथ 21 जनवरी को होगा जबकि आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाप 24 जनवरी को खेलने उतरेगी।

भारत के ग्रुप मुकाबले

19 जनवरी भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 1.30 बजे, भारतीय समयानुसार)

21 जनवरी भारत बनाम जापान (दोपहर 1.30 बजे, भारतीय समयानुसार)

24 जनवरी भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1.30 बजे, भारतीय समयानुसार)

सुपर लीग क्वार्टर फाइनल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच खेले जाएंगे

सुपर लीग प्लेऑफ सेमी फाइनल 1 फरवरी और 2 फरवरी को खेला जाएगा

सुपर लीग सेमी फाइनल 4 फवरी और 6 फरवरी को खेला जाएगा। 

9 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 

वर्ल्ड कप के लिए संभावित भारतीय टीम

प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव चंद जुरेल(उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगडे, रवि बिश्वनोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलकर, कुमार कुशाग्र(विकेटकीपर), सुशांत मिश्रा और विद्याधर पाटिल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.