Move to Jagran APP

आज से शुरू होंगे टी20 विश्व कप के मुख्य मुकाबले, ये रहा टीम इंडिया का पूरा शिड्यूल

ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की 6-6 टीमों के बीच अब मुकाबला होगा। भारतीय टीम ग्रुप 2 में है जहां उसका सामना बाकी की पांच टीमों के साथ होगा। चलिए जान लेते हैं इस विश्व कप में कब और किस टीम के साथ टीम इंडिया का सामना होना है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 09:09 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 10:18 AM (IST)
आज से शुरू होंगे टी20 विश्व कप के मुख्य मुकाबले, ये रहा टीम इंडिया का पूरा शिड्यूल
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आइसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 तय हो गए हैं और इसी के साथ सभी टीमों के मुकाबले भी पक्के हो चुके हैं। पहले राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका, बांग्लादेश, स्काटलैंड और नामिबिया ने विश्व कप के मुख्य मुकाबलों में जगह बनाई। ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की 6-6 टीमों के बीच अब टूर्नामेंट के अपने नाम करने की होड़ मचेगी। भारतीय टीम ग्रुप 2 में है जहां उसका सामना बाकी की पांच टीमों के साथ होगा। चलिए जान लेते हैं इस विश्व कप में कब और किस टीम के साथ टीम इंडिया का सामना होना है।

prime article banner

टी20 विश्व कप को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करने वाली है। भारत ग्रुप 2 में है जहां पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड के साथ स्काटलैंड और नामिबिया की टीम होगी। इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान दो ऐसी टीमें हैं जिसने पहले टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। न्यूजीलैंड की टीम को अंडरडाग माना जा रहा है जबकि अफगानिस्तान के साथ सुपर 12 में पहुंची स्काटलैंड और नामिबिया भी कड़ी टक्कर देगी।

भारतीय टीम का कार्यक्रम

टीम इंडिया का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर रविवार को पाकिस्तान के साथ शाम साढे सात बजे शुरू होगा। 31 अक्टूबर को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम के साथ होना है। वहीं अफगानिस्तान और भारत 3 नवंबर को आमने सामने होंगे। 5 अक्टूबर को स्काटलैंड की टीम भारत के खिलाफ खेलने उतरेगी। आखिरी लीग मैच में नीमिबिया की टीम 8 नवंबर को टीम इंडिया से खेलेगी।

भारत बनाम पाकिस्तान 24 अक्टूबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)

भारत बनाम न्यूजीलैंड 31 अक्टूबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)

भारत बनाम अफगानिस्तान 3 नंबबर (अबु धाबी, शाम 7.30 बजे)

भारत बनाम स्काटलैंड 5 नवंबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)

भारत बनाम नामिबिया 8 नवंबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.