एंजेलो मैथ्यूज का कमाल, ऐसा कारनामा करने वाले श्रीलंका के 9वें क्रिकेटर बने
साल 2009 में टेस्ट करियर का आगाज करने वाले मैथ्यूज ने 75 टेस्ट में 5000 रन पूरे किए
नई दिल्ली, जेएनएन। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और इस समय श्रीलंकन टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। मैथ्यूज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 8 रन बनाते ही ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। मैथ्यूज ने तेज गेंदबाज के लुंगी नगिडी की गेंद पर चौका मारकर ये कारनामा किया।
साल 2009 में टेस्ट करियर का आगाज करने वाले मैथ्यूज ने 75 टेस्ट में 5000 रन पूरे किए। अब तक के अपने टेस्ट करियर में 8 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं। 5000 रन बनाने वाले मैथ्यूज श्रीलंका के 9वें बल्लेबाज है।
इस बल्लेबाज से पहले महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा, महेला जयवर्धने, सनथ जयसूर्या, अरविंद डी सिल्वा, मरवन अट्टापट्टू, तिलकरत्ने दिलशान, थिलन समरवीरा और अर्जुन राणातुंगा इस आंकड़े तक पहुंच चुके हैं। श्रीलंका की तरफ से संगाकारा ने सबसे ज्यादा 12,400 रन बनाए हैं। जयवर्धने भी 11 हजार से ज्यादा रन बनाकर रिटायर हुए हैं।
मैथ्यूज ये उपलब्धि हासिल करने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और 10 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बन गए। दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की तरफ से ओपनर दानुष्का गुणाथिलाका और दिमुथ दिमुथ करुणारत्ने ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 116 रन जोड़े। हालांकि ये दोनों बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए और अर्धशतक बना कर केशव महाराज का शिकार बन गए।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें