Move to Jagran APP

कोहली को पछाड़कर आगे निकला ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, हासिल की बड़ी उपलब्धि

पाकिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को पहले टी-20 मैच में 74 रन से हराया।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 11:06 AM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 06:04 PM (IST)
कोहली को पछाड़कर आगे निकला ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, हासिल की बड़ी उपलब्धि
कोहली को पछाड़कर आगे निकला ये पाकिस्तानी खिलाड़ी, हासिल की बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। पाकिस्तान, ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 ट्राई सीरीज़ खेली जा रही है। रविवार को इस सीरीज़ का पहला मैच पाकिस्तान और ज़िम्बाब्वे के बीच खेला गया। इस मैच को पाकिस्तान ने 74 रन से जीता। ये मैच पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी शोएब मलिक के लिए बेहद खास साबित हुए क्योंकि उन्होंने एक मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीेछे छोड़ दिया।

loksabha election banner

मलिक ने कोहली को छोड़ा पीछे 

इस मैच में शोएब मलिक ने 24 गेंदों पर नाबाद 37 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 154.16 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए दो चौके और एक छक्का भी जड़ा। इस पारी के दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। मलिक ने टी-20 क्रिकेट में रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़  दिया। कोहली के अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 1992 रन हैं जबकि इस पारी के बाद शोएब मलिक के 2026 रन हो गए हैं।

4 रन बनाते ही कोहली को पछाड़ा

इस मैच से पहले शोएब मलिक के टी-20 इंटरनेशनल में 98 मैचों में 1989 रन थे और उन्हें विराट को पीछे छोड़ने के लिए चार रन की दरकार थी। मलिक ने इस पारी में चार रन बनाते ही विराट को पीछे छोड़ दिया। हालांकि मलिक ने ये उपलब्धि 99 टी-20 मैच खेलकर हासिल की है, वहीं कोहली ने ये 1992 रन सिर्फ 59 मैच खेलकर हासिल की है।

टी-20 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली को पीछे छोड़ते ही मलिक अब टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले अब सिर्फ मार्टिन गप्टिल हैं। जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में अभी कर 2271 रन बनाए हैं। इस मामले अब दूसरे नंबर पर ब्रेंडन मैक्कलम हैं। मैक्कलम के नाम टी-20 क्रिकेट में 2140 रन हैं। वहीं तीसरे नंबर पर अब शोएब मलिक (2026) हैं और चौथे नंबर पर विराट कोहली (1992) हैं। 

फीफा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

इन्होंने बनाए टी-20 में सबसे ज़्यादा रन

खिलाड़ी                              मैच         रन

मार्टिन गप्टिल (न्यूज़ीलैंड)    75          2271

ब्रेंडन मैक्कलम (न्यूज़ीलैंड)    71         2140

शोएब मलिक (पाकिस्तान)    99         2026

विराट कोहली (भारत)           59         1992 

रोहित शर्मा  (भारत)             81         1949

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.