Move to Jagran APP

शोएब मलिक ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा ये मैच शोएब मलिक के लिए बेहद खास बन गया।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 02:36 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 06:04 PM (IST)
शोएब मलिक ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी
शोएब मलिक ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। ज़िम्बाब्वे में खेली जा रही टी-20 ट्राईसीरीज़ का दूसरा मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। ये इस सीरीज़ का दूसरा मैच है। इस सीरीज़ का पहला मैच पाकिस्तान और ज़िम्बाब्वे के बीच खेला गया था, जिसे पाक की टीम ने 74 रन से जीता था। इस सीरीज़ के पहले मैच में शोएब मलिक ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी और अब दूसरे मैच में भी उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं बना सका था।

loksabha election banner

मलिक ने बनाया ये रिकॉर्ड 

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा ये मैच शोएब मलिक के लिए बेहद खास बन गया। क्योंकि ये इस खिलाड़ी का 100वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच जो है। इससे पहले सबसे ज़्यादा टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम था। अफरीदी ने 99 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले थे। लेकिन मलिक ने सौंवें टी-20 शिरकत कर अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।   

सौवें मैच में मलिक ने किया निराश

अपने 100वें इंटरनेशनल टी-20 मैच में शोएब मलिक ने अपने फैंस को निराश किया। मलिक इस खास मैच में 16 गेंदों पर 13 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस पारी में उनके बल्ले से सिर्फ एक ही चौका निकला। 

सबसे ज़्यादा टी-20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी                                   मैच

शोएब मलिक (पाकिस्तान)        100

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)      99

एम एस धौनी (भारत)                90

मोहम्मद हफीज़ (पाकिस्तान)     83

उमर अकमल (पाकिस्तान)         82

 

फीफा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

मलिक ने दो मैच में हासिल की दो उपलब्धि

शोएब मलिक ने सौ टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड तो अपने नाम किया है। इसके साथ ही साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की थी। वो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने भारतीय क्प्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया था। कोहली के अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में 1992 रन हैं जबकि इस पारी के बाद शोएब मलिक के 2026 रन हो गए थे। 

टी-20 में सबसे ज़्यादा रन 

खिलाड़ी                              मैच         रन

मार्टिन गप्टिल (न्यूज़ीलैंड)    75          2271

ब्रेंडन मैक्कलम (न्यूज़ीलैंड)    71         2140

शोएब मलिक (पाकिस्तान)    100        2039

विराट कोहली (भारत)           59         1992 

रोहित शर्मा  (भारत)             81         1949

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.