Move to Jagran APP

भारत या पाकिस्तान? इस सवाल पर सानिया मिर्जा ने कर दिया लोगों का मुंह बंद

सानिया ने भारत-पाकिस्तान करने वालों को दिया करारा जवाब।

By Bharat SinghEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 03:14 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 07:25 PM (IST)
भारत या पाकिस्तान? इस सवाल पर सानिया मिर्जा ने कर दिया लोगों का मुंह बंद
भारत या पाकिस्तान? इस सवाल पर सानिया मिर्जा ने कर दिया लोगों का मुंह बंद

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने उनके देशप्रेम पर सवाल उठाने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। दरअसल कुछ लोग उन्हें ट्विटर पर ट्रोल कर रहे थे। सानिया ने आइसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की हार के बाद एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि अगर क्रिकेट में हारे तो हॉकी में तो जीत मिल गई। 

loksabha election banner

दरअसल, 18 जून को भारत और पाकिस्तान क्रिकेट और हॉकी के मैदान पर भिड़े थे। क्रिकेट में पााकिस्तान को जीत मिली तो हॉकी में भारत को। सानिया ने इसे लेकर ही ट्वीट किया था। 

इस पर कुछ लोगों ने कहा था कि सानिया डिप्लोमैटिक हो रही हैं। कुछ ने कहा था कि वह अंदर से तो खुश हो रही होंगी। सानिया ने इसी मामले पर एक हालिया इंटरव्यू में लोगों को संदेश दिया है कि खेल का मतलब जंग लड़ना नहीं होता। देखिए लोगों ने कैसे ट्वीट किए थे सानिया को लेकर-

सानिया ने कहा है कि वह लोगों का इस तरह का गुस्सा देखकर दंग हैं। उन्होंने कहा, मुझे काफी बुरा लगता है जब लोग मुझे या किसी को भी जाने बिना ऐसी बातें करते हैं। मैं मानती हूं कि केवल 20 फीसदी लोग ही नफरत करने वाले हैं और 80 फीसदी लोग मोहब्बत का पैगाम फैलाते हैं। लेकिन 20 फीसदी भी काफी हैं। मुझे ऐसे लोगों पर दया आती है जो किसी के बारे में अपनी ऐसी राय बना लेते हैं।' 

सानिया ने अपने पति या भारत को समर्थन करने के सवाल पर कहा कि वह अपने पति का समर्थन करती हैं और भारतीय टीम का भी। जब भी भारत-पाक का मैच होता है तो लोगों को लगता है कि जंग हो रही है, हम पति-पत्नी के बीच भी ऐसा ही होता होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। यह केवल खेल ही तो है। इतनी सी बात लोगों को समझ नहीं आती है। यह जीने-मरने का सवाल नहीं है, केवल एक खेल है। 

सानिया ने कहा कि आइसीसी ने भी लोगों को सिखाने की कोशिश की कि खेल क्या होता है। मैच के बाद मेरे पति (शोएब मलिक) की हंसते हुए फोटो युवराज सिंह और विराट कोहली के साथ सामने आई थी। यही असली खेल भावना होती है। 

सानिया ने खेल को युद्धोन्माद तक ले जाने वाले लोगों से कहा है कि भारत और पाकिस्तान में काफी चीजें समान हैं। दोनों देशों में एक सी जबान बोली जाती है, एक सा खाना खाया जाता है। दोनों देशों की संस्कृतियां एक समान हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी कोई खेल नहीं खेला होता है तो उन्हें खेल भी लड़ाई जैसा लगता है। 

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.