Ind vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को दी ‘नामुमकिन’ चुनौती, आजतक कोई टीम नहीं कर पाई ऐसा
भारत ने पहली पारी 502 रन पर जबकि दूसरी पारी को 323 रन बनाकर घोषित की। मेहमान टीम को जीत के लिए 395 रन बनाना है भारत में खेलते हुए कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में 394 रन की चुनौती रखी है। तीन मैचों की सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के दम पर विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने पहली पारी 502 रन पर जबकि दूसरी पारी को 323 रन बनाकर घोषित की। मैच को जीतने के लिए मेहमान टीम को भारत हराने के लिए अब तक के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करना होगा।
भारतीय टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी 4 विकेट पर 323 रन बनाकर घोषित की। इसमें ओपनर रोहित शर्मा की रिकॉर्ड पारी शामिल रही। रोहित ने पहली पारी में 176 जबकि दूसरी में 127 रन बनाए। रोहित ने बतौर ओपनर दोनों पारी में शतक बनाया। ऐसा करने वाली वह दुनिया के पहले ओपनर बन गए हैं।
साउथ अफ्रीका के सामने भारत में सबसे बड़ी चुनौती
भारत में अब तक किसी भी टीम ने 395 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल नहीं की है। साउथ अफ्रीका को अगर जीत हासिल करनी है तो उनको भारत में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़े स्कोर को हासिल करना होगा। साल 2008 में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 387 रन बनाकर जीत हासिल की थी।
रोहित और मयंक अग्रवाल रहो हीरो
पहली पारी में मयंक अग्रवाल ने 215 रन बनाए थे जबकि रोहित ने 176 रन की पारी खेली थी। दूसरी पारी में रोहित ने 127 रन बनाए जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 81 रन की पारी खेली।