Move to Jagran APP

सिर्फ मो. शमी ही नहीं इन क्रिकेट सितारों पर भी लगे संगीन आरोप, तीन भारतीय भी हैं शामिल

खेलों की दुनिया की चकाचौंध ने ना जाने कितने पैदा किए। मुहम्मद शमी और उनकी पत्नी से जुड़ा मामला इसी फेहरिस्त की अगली कड़ी है।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sat, 10 Mar 2018 11:00 AM (IST)Updated: Sun, 11 Mar 2018 10:33 AM (IST)
सिर्फ मो. शमी ही नहीं इन क्रिकेट सितारों पर भी लगे संगीन आरोप, तीन भारतीय भी हैं शामिल
सिर्फ मो. शमी ही नहीं इन क्रिकेट सितारों पर भी लगे संगीन आरोप, तीन भारतीय भी हैं शामिल

नई दिल्ली, विकास पांडे। खेल और ग्लैमर एक दूसरे के पूरक हैं। खेलों की दुनिया की चकाचौंध ने ना जाने कितने पैदा किए। मुहम्मद शमी और उनकी पत्नी से जुड़ा मामला इसी फेहरिस्त की अगली कड़ी है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइक गेटिंग्स से लेकर भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा तक महिलाओं के साथ रिश्तों को लेकर फंस चुके हैं।

loksabha election banner

अमित मिश्रा पर लगे थे गंभीर आरोप

भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा पर 2015 में उनकी महिला मित्र ने गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें बेंगलुरु पुलिस के समक्ष पेश होने पर मजबूर कर दिया था। तब उनकी दोस्त बताई जा रही महिला ने मिश्रा पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया था।

बैड बॉय शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न कई महिलाओं के साथ अपनी रिश्तों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। 2006 में ब्रिटेन की एक नर्स ने उन पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। इसके अलावा इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलने गए वॉर्न पर दो महिलाओं से साथ रंगरलियां मनाने के आरोप भी लगे। वर्षो साथ रहने के बाद उन्होंने ब्रिटेन की स्टार मॉडल लिज हर्ले के साथ अपने रिश्ते को खत्म किया।

रंगरलियां मनाते पकड़े गए अफरीदी:

पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज शाहिद अफरीदी और उनके दो साथी खिलाड़ियों को 2000 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कराची के एक होटल के कमरे में कई लड़कियों के साथ देखा गया था। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इन खिलाड़ियों के आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर रोक लगा दी थी।

रऊफ पर लगा यौन शोषण का आरोप

पाकिस्तान के अंपायर असद रऊफ पर भारतीय मूल की एक मॉडल लीना कपूर ने यौन शोषण का आरोप लगाकर खलबली मचा दी थी। लीना ने आरोप लगाए थे कि रऊफ ने उनसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और शादी से मुकर गए। तब लीना और रऊफ की कई आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं।

कार्तिक का अलगाव 

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी निकिता की शादीशुदा जिंदगी खत्म हो चुकी है। निकिता ने बाद में कार्तिक के दोस्त और टीम इंडिया के ओपनर मुरली विजय के साथ शादी कर ली।

सरदार पर भी लगे गंभीर आरोप 

क्रिकेट सितारों के अलावा भारतीय हॉकी टीम के मौजूदा कप्तान सरदार सिंह पर दो साल पहले एक ब्रिटिश मूल की महिला ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। इंग्लिश महिला हॉकी खिलाड़ी ने खुद को सरदार की मंगेतर होने का दावा किया था और सरदार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.