Move to Jagran APP

मुशफिकुर रहीम का World Record, दोहरा शतक जड़कर धौनी-संगकारा को भी छोड़ा पीछे

मुशफिकुर रहीम ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 219 रन की पारी खेली। ये रहीम के टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक भी रहा।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 03:29 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 10:39 AM (IST)
मुशफिकुर रहीम का World Record, दोहरा शतक जड़कर धौनी-संगकारा को भी छोड़ा पीछे
मुशफिकुर रहीम का World Record, दोहरा शतक जड़कर धौनी-संगकारा को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के बीच ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम ने इतिहास रच दिया। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में रहीम ने नाबाद 219 रन की पारी खेली। रहीम के साथ-साथ मोमिनुल हक ने भी 161 रन बनाए। इन दोनों की पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी 522/7 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। अपनी इस पारी के दौरान  मुशफिकुर रहीम ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने एक ऐसा काम कर दिया जो दुनियाभर में कोई भी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ नही कर सका था।

loksabha election banner

रहीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

मुशफिकुर के अलावा दुनिया के किसी भी विकेटकीपर ने एक से ज्यादा दोहरे शतक नहीं लगाए हैं। अब तक दुनियाभर में सिर्फ 7 विकेटकीपर बल्लेबाजों ने 1-1 दोहरा शतक लगाया है लेकिन किसी ने भी एक से ज्यादा दोहरे शतक नहीं लगाए थे।

रहीम ने ऐसे रचा इतिहास

मुशफिकुर रहीम ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 219 रन की पारी खेली। ये रहीम के टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक भी रहा। रहीम इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी एक दोहरा शतक जमा चुके हैं। रहीम ने इस पारी के दौरान 421 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके और एक शानदार छक्का भी जड़ा। इस पारी की बदौलत ही रहीम बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रहीम से पहले ये रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम था। हसन ने 2017 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 217 रन की पारी खेली थी।

बांग्लादेश के लिए एक पारी में सबसे ज़्यादा रन (टेस्ट) 

219* रन- मुशफिकुर रहीम- ज़िम्बाब्वे- 2018

217 रन- शाकिब अल हसन- न्यूज़ीलैंड- 2017

206 रन- तमीम इकबाल- पाकिस्तान- 2015

200 रन- मुशफिकुर रहीम- श्रीलंका- 2013

190 रन- मोहम्मद अशरफुल- श्रीलंका- 2013

टेस्ट क्रिकेट में दोहरे शतक लगाने वाले विकेटकीपर

इम्तियाज़ अहमद (पाकिस्तान)- 209 रन- 1955

तसलीम आरिफ (पाकिस्तान)- 210 रन- 1980

ब्रेंडन कुरुप्पु (श्रीलंका)- 201 रन- 1987

एंडी फ्लावर (ज़िंबाब्वे)- 232 रन- 2000

एड्म गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)- 204 रन- 2002

कुमार संगकारा (श्रीलंका)- 230 रन- 2002

एम एस धौनी (भारत)- 224 रन- 2013

मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)- 200 रन- 2013

मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)- 219* रन- 2018

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.