Move to Jagran APP

अब आया वीडियो, अपने जन्मदिन के जश्न में ये क्या कर गए धौनी, सब हुए हैरान

धौनी तो धौनी है वो हमेशा कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंन अपने 36वें जन्मदिन पर भी कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देख सभी हैरान हो गए।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sun, 09 Jul 2017 01:32 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jul 2017 02:10 PM (IST)
अब आया वीडियो, अपने जन्मदिन के जश्न में ये क्या कर गए धौनी, सब हुए हैरान
अब आया वीडियो, अपने जन्मदिन के जश्न में ये क्या कर गए धौनी, सब हुए हैरान

नई दिल्ली, जेएनएन। 7 जुलाई को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का जन्मदिन था। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ और धौनी के जन्मदिन का जश्न एक साथ मनाया। इस मौके पर धौनी ने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी के साथ अपना 36वां बर्थडे को सेलिब्रेट किया। लेकिन इस जश्न के दौरान माही ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

loksabha election banner

धौनी ने ऐसा कर सबको हंसाया

इस जश्न के मौके पर धौनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा के साथ-साथ युवराज का वाइफ हेजल कीच भी मौजूद थी। धौनी के जन्मदिन पर दो केक लाए गए थे। एक केक उनके जन्मदिन की खुशी में तो दूसरा भारतीय टीम की जीत के लिए। लेकिन धौनी ने केक काटने के बाद खुद ही अपना मुंह दूसरे केक में अंदर घुसा दिया। क्योंकि धौनी जानते थे कि थोड़ी ही देर के बाद उनके टीम मेट्स उनके मुंह पर खूब केक लगाने वाले है और धौनी तो धौनी है उन्हें हमेशा ही कुछ अलग करने में मज़ा आता है तो इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया।

देखें वीडियो

इसके बाद भी नहीं बचे धौनी

धौनी ने अपने मुंह पर खुद केक लगा लिया लेकिन इसके बाद भी वो टीम इंडिया के खिलाड़ियों से नहीं बच पाए। केक काटने के बाद युवराज सिंह ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और फिर शिखर धवन और रिषभ पंत ने उनके मुंह और सिर पर केक लगाया। इसके बाद खुद युवराज ने भी ढेर सारा केक धौनी के मुंह पर लगाकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने धौनी के साथ अपनी जीभ निकालकर सेल्फी ली।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.