टेस्ट चैंपियनशिप में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे कप्तान बने जो रूट, भारतीय भी लिस्ट में शामिल
जो रूट आइसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के महज तीसरे कप्तान हैं। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने यह कमाल किया था। विलियमसन ने तो दो बार चैंपियनशिप के दौरान दोहरा शतक बनाया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जमाया। यह रूट के करियर का चौथा जबकि श्रीलंका के खिलाफ दूसरा दोहरा शतक है। इसी के साथ वह आइसीसी की टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे कप्तान भी बन गए हैं।
शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लिश कप्तान रूट ने टेस्ट करियर का चौथा दोहरा शतक बनाया। बतौर कप्तान दो दोहरा शतक बनाने वाले रूट पहले इंग्लिश कप्तान भी बन गए हैं। 291 गेंद पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से रूट ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के स्कोर को पहली पारी में 400 रन के पार पहुंचाया। इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी के दम पर मेजबान श्रीलंका को पहली पारी में महज 135 रन पर ढेर कर दिया था।
टेस्ट चैंपियनशिप में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे कप्तान
जो रूट आइसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के महज तीसरे कप्तान हैं। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने यह कमाल किया था। विलियमसन ने तो दो बार चैंपियनशिप के दौरान दोहरा शतक बनाया है। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए लगातार सीरीज में उन्होंने यह कमाल किया। भारतीय कप्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक बनाया था।
सबसे ज्यादा दोहरा शतक बनाने वाले कप्तान
मौजूदा क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक बनाने वाले कप्तान एक मात्र विराट कोहली ही हैं। उन्होंने अब तक कुल 7 दोहरे शतक बनाए हैं। कमाल की बात यह रही कि सारे ही दोहरे शतक उन्होंने कप्तान बनने के बाद ही जमाया है। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरा शतक बनाने के मामले भी वह सबसे आगे हैं। पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 6 दोहरा शतक जमाया था।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जमाया धमाकेदार दोहरा शतक, एशिया में खेली सबसे बड़ी पारी