Move to Jagran APP

टीम इंडिया के इन दो खिलाड़ियों ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं बनाना चाहेगा कोई भी

एक ही मैच में इन दो भारतीय खिलाड़ियों ने बना दिया ये शर्मनाक रिकॉर्ड।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sun, 10 Dec 2017 03:59 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 02:09 PM (IST)
टीम इंडिया के इन दो खिलाड़ियों ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं बनाना चाहेगा कोई भी
टीम इंडिया के इन दो खिलाड़ियों ने बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं बनाना चाहेगा कोई भी

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। भारत और श्रीलंका के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे पहला वनडे मैच में टीम इंडिया सिर्फ 112 रन बनाकर आउट हो गई। धर्मशाला में श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने। एक समय तो टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार होता भी नज़र नहीं आ रहा था। टीम इंडिया की आधी टीम तो सिर्फ 16 रन पर ही पवेलियन लौट गई थी। लेकिन धौनी ने लोअर अार्डर के बल्लेबाज़ों के साथ चतुराई से बल्लेबाज़ी करते हुए 65 रन की पारी खेली। धौनी की इस पारी की बदौलत ही टीम इंडिया का स्कोर 112 रन तक पहुंचा सका। लेकिन इस पारी के दौरान दो भारतीय खिलाड़ियों ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया।

prime article banner

इन दो भारतीय खिलाड़ियों ने बनाया ये रिकॉर्ड 

श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करने आए दिनेश कार्तिक ने इस मैच में 18 गेंदों का सामना किया और वो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कार्तिक लकमल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। अपना विकेट गंवाते ही दिनेश कार्तिक सबसे ज़्यादा गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट होने वाले भारतीयों की लिस्ट में टॉप पर आ गए। कार्तिक से पहले ये रिकॉर्ड ई. सोनकर के नाम था, जो उन्होंने 17 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ 1974 में ओवल में आउट होकर बनाया था।  

 

इसी मुकाबले में टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह 15 गेंदें खेलकर बिना कोई रन नहीं बनाए आउट हो गए। बुमराह को श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज़ पथिराना ने बोल्ड कर दिया था। 15 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट होकर बुमराह ने भी सबसे ज़्यादा गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट होने वाले भारतीयों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज़ करवा लिया है। वो इस सिल्ट में अब पांचवें नंबर पर आ गए।

सबसे ज़्यादा गेंद खेलकर शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी

दिनेश कार्तिक-     18 गेंद-  बनाम श्रीलंका-        धर्मशाला- 2017

ई. सोनकर-          17 गेंद-  बनाम इंग्लैंड-         ओवल- 1974 

डब्ल्यू. वी.रमन-   16 गेंद-  बनाम द. अफ्रीका-    जोहानिसबर्ग- 2002

सौरव गांगुली-      16 गेंद-  बनाम श्रीलंका-         कोलंबो- 2001

जसप्रीत बुमराह-   15 गेंद-  बनाम श्रीलंका-         धर्मशाला- 2017

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.