Move to Jagran APP

IPL 2022 में RCB के खिलाफ लगे सबसे ज्यादा छक्के, जानिए अन्य टीमों ने खाए कितने सिक्स

Most sixes conceded by a team in IPL2022 आइपीएल 2022 में अब तक फाइनल से पहले कुल 73 मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान कुल 1054 छक्के लगे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 147 छक्के रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लगे हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 04:16 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 04:16 PM (IST)
IPL 2022 में RCB के खिलाफ लगे सबसे ज्यादा छक्के, जानिए अन्य टीमों ने खाए कितने सिक्स
आरसीबी टीम के खिलाड़ी मैदान पर (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। आइपीएल 2022 में क्वालीफायर 2 तक हुए मैच में जमकर छक्के लगे हैं। इस लीग में अब तक कुल 1054 छक्के लगे हैं। वैसे तो इस सीजन में हर टीम के खिलाफ जमकर छक्के लगाए गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा छक्के आरसीबी के खिलाफ लगे हैं। इस सीजन में अब तक आरसीबी के गेंदबाजों सबसे ज्यादा छक्के खाए हैं। 

loksabha election banner

आरसीबी ने खाए 147 छक्के 

आइपीएल 2022 में अब तक फाइनल से पहले कुल 73 मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान कुल 1054 छक्के लगे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 147 छक्के रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लगे हैं। दूसरे स्थान पर हैदराबाद की टीम हैं जिनके खिलाफ इस सीजन में कुल 112 छक्के लगे हैं। मुंबई की टीम के खिलाफ 111 छक्के लगे हैं और वो तीसरे नंबर पर है। वहीं 109 छक्के के साथ राजस्थान की टीम चौथे जबकि 104 छक्के के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवें स्थान पर है। इस सीजन में जिस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं वो सीएसके है। इस टीम के खिलाफ कुल 86 छक्के लगे हैं। 

आइपीएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के खाने वाली टीम-

147 छक्के - RCB

112 छक्के - SRH

111 छक्के - MI

109 छक्के - RR

104 छक्के - KKR

103 छक्के - DC

97 छक्के - GT

94 छक्के - LSG

91 छक्के - PBKS

86 छक्के - CSK

जोस बटलर ने लगाए हैं इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

राजस्थान रायल्स के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने आइपीएल सीजन 2022 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। जोस बटलर ने पिछले 16 मैचों में 45 छक्के लगाए हैं तो वहीं पंजाब किंग्स के बल्लेबाज लियामलिविंग स्टोन इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं और उन्होंने 14 मैचों में 34 छक्के लगाए हैं। केकेआर के बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं और उन्होंने 14 मैचों में 32 छक्के लगाए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.