Move to Jagran APP

दिल्ली कैपिटल्स के 12वें कप्तान बने रिषभ पंत, तोड़ सकते हैं IPL का ये रिकॉर्ड

नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हैं और इस साल आइपीएल में नहीं खेल पाएंगे। टीम मैनेजमेंट ने युवा विकेटकीपर रिषभ पंत को टीम का नया कप्तान चुना। इस टूर्नामेंट में दिल्ली की कप्तानी करने वाले वह 12वें कप्तान होंगे।

By Viplove KumarEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 12:58 AM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 06:54 AM (IST)
दिल्ली कैपिटल्स के 12वें कप्तान बने रिषभ पंत, तोड़ सकते हैं IPL का ये रिकॉर्ड
रिषभ पंत को बनाया गया दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को अगले सीजन के लिए कप्तान के नाम का ऐलान किया। नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हैं और इस साल आइपीएल में नहीं खेल पाएंगे। टीम मैनेजमेंट ने युवा विकेटकीपर रिषभ पंत को टीम का नया कप्तान चुना। इस टूर्नामेंट में दिल्ली की कप्तानी करने वाले वह 12वें कप्तान होंगे।

loksabha election banner

साल 2008 में पहली बार आइपीएल खेला गया था तब इस टीम की कप्तानी पूर्व भारतीय ओपनर और दिल्ली के दिलेर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के हाथों में थी। दिल्ली की तरफ से ही घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रिषभ पंत को अब टीम की कमान सौंपी गई है। वह टीम की कप्तानी करने वाले 12वें कप्तान होंगे। सहवाग से लेकर श्रेयस अय्यर तक किसने कब संभाली टीम की कमान चलिए आपको बताते हैं।

दिल्ली की कप्तानी कर चुके 11 खिलाड़ी

सबसे पहले वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली की कप्तानी मिली थी जब टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स रखा गया था। 2008 से लेकर 2012 तक उन्होंने टीम की कमान संभाली थी। इस बीच 2009 और 2018 में गौतम गंभीर को टीम का कप्तान बनाया गया था। दिनेश कार्तिक ने 2010 से 2014 के बीच टीम की कप्तानी की थी। वहीं जेम्स होप्स ने 2011 में टीम की कप्तानी की जिम्मा संभाला था।

महेला जयवर्धने ने 2012 और 2013 में दिल्ली की कप्तानी की थी। 2013 में डेविड वार्नर भी इस टीम की कमान संभाल चुके हैं। अगले साल 2014 में केविन पीटरसन ने भी टीम की कप्तानी की थी। वहीं 2015-16 में साउथ अफ्रीका के जेपी डुमिनी ने टीम की कप्तानी का जिम्मा उठाया था। 2016-17 में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का कप्तान बनाया गया था। करुण नायर भी दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं।

पंत के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका

श्रेयस अय्यर को गंभीर के कप्तान पद छोड़ने के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था। अब रिषभ को उनकी गैरमौजूदगी में यह जिम्मा सौंपा गया है। 26 साल और 27 दिन में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियन को कप्तानी करते हुए खिताब जीताया था। पंत 23 साल के हैं और अगर उनकी कप्तानी में दिल्ली चैंपियन बनी तो वह खिताब जीत ने वाले सबसे युवा कप्तान बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.