Move to Jagran APP

IPL की हर टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट, जानिए कौन है नंबर वन

IPL 2021 आइपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा नहीं बल्कि किरोन पोलार्ड हैं। वहीं सीएसके की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड एम एस धौनी के नाम पर है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 02:19 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 05:35 PM (IST)
IPL की हर टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट, जानिए कौन है नंबर वन
सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (एपी फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 2021 में एक बार फिर से क्रिकेट फैंस का जमकर मनोरंजन होने वाला है। एक बार फिर से इस लीग में खेलने वाले बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाते नजर आएंगे। दनादन क्रिकेट की सबसे बड़ी खासियत बड़े-बड़े शॉट्स हैं और इस बार भी ये देखने को मिलेगा। आइपीएल में अगर एक टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो यहां क्रिस गेल बाजी मारते नजर आते हैं। वैसे क्रिस गेल आइपीेएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले पायदान पर हैं। 

loksabha election banner

आइपीएल में एक टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से कुल 239 छक्के लगाए थे जो अभी रिकॉर्ड है। हालांकि गेल अब आरसीबी का हिस्सा नहीं है, लेकिन उन्होंने इस टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। वहीं आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं और उन्होंने कुल 222 छक्के लगाए थे तो वहीं विराट कोहली 201 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

आइपीएल में किसी एक टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज किरोन पोलार्ड हैं। पोलार्ड ने मुंबई के लिए अब तक 198 छक्के लगाए हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के महेंद्र सिंह धौनी ने लगाए हैं। हैदराबाद की तरफ से डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 137 छक्के लगाए हैं तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 126 छक्के लगाए हैं। 

आइपीएल की हर टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-

क्रिस गेल- आरसीबी- 239 छक्के

किरोन  पोलार्ड- मुंबई इंडियंस- 198 छक्के

महेंद्र सिंह धौनी- सीएसके- 186 छक्के

डेविड वार्नर- एसआरएच- 137 छक्के

आंद्रे रसेल- केकेआर- 126 छक्के

शेन वॉटसन- राजस्थान रॉयल्स- 109 छक्के

रिषभ पंत - दिल्ली कैपिटल्स- 103 छक्के

डेविड मिलर- पंजाब किंग्स- 87 छक्के


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.