Move to Jagran APP

आज T20 में छक्कों का तिहरा शतक लगा सकते हैं महेंद्र सिंह धौनी, दो भारतीय पहले से लिस्ट में शामिल

IPL 2020 आज चेन्नई की टीम राजस्थान के खिलाफ मुकाबला खेलने वाली है। धौनी अगर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरे को छक्का लगाने वालों की खास लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। राजस्थान के खिलाफ 5 छक्का लगाते ही धौनी टी20 में 300 छक्के का आंकड़ा छू लेंगे।

By Viplove KumarEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 04:02 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 04:02 PM (IST)
आज T20 में छक्कों का तिहरा शतक लगा सकते हैं महेंद्र सिंह धौनी, दो भारतीय पहले से लिस्ट में शामिल
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ( फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को इस इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते देखने को पूरी दुनिया बेकरार थी। एक साल के बाद मैदान पर बल्ला थामे उतरे धौनी से दमदार छक्कों की उम्मीद थी मुंबई के खिलाफ वह नीचले क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे। अपने से पहले कप्तान ने रवींद्र जडेजा और फिर सैम कुर्रन को बल्लेबाजी के लिए भेजा।

loksabha election banner

आज चेन्नई की टीम राजस्थान के खिलाफ मुकाबला खेलने वाली है। धौनी अगर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरे को छक्का लगाने वालों की खास लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। राजस्थान के खिलाफ 5 छक्का लगाते ही धौनी टी20 में 300 छक्के का आंकड़ा छू लेंगे।

रैना और रोहित की क्लब में शामिल होंगे धौनी

टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से 300 छक्का लगाने वालों कि लिस्ट में शामिल होने से धौनी महज 5 शॉट दूर हैं। 318 टी20 मैच खेलने के बाद चेन्नई के कप्तान ने कुल 295 छक्के लगाए हैं और 5 छक्के लगाने के साथ वह अपना नाम 300 के क्लब में लिखवा लेंगे। इस लिस्ट में रोहित शर्मा और सुरेश रैना का नाम पहले से दर्ज है।

IPL 2020 की फुल कवरेज के लिए क्लिक करें

भारत की तरफ से टी20 में छक्का लगाने के मामले में रोहित सबसे आगे हैं। 329 मैच में उनके बल्ले से अब तक कुल 361 छक्के देखने को मिले हैं। वहीं सुरेश रैना ने अब तक कुल 319 मैच खेलकर कुल 311 छक्के लगाए हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा छक्के

सबसे ज्यादा टी20 छक्कों की बात करें तो क्रिस गेल पहले नंबर पर काबिज हैं। 404 मैच खेलकर इस तूफानी बल्लेबाज ने कुल 978 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर भी वेस्टइंडीज के ही बल्लेबाज हैं। कीरोन पोलार्ड 513 टी20 मैच में 673 छक्के लगा चुके हैं। तीसरे नंबर पर 485 छक्कों के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स के मुख्य कोच न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम हैं।

यह भी देखें: चेन्नई और राजस्थान में किसका पलड़ा भारी, यह है रिकॉर्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.