Move to Jagran APP

IPL 2020 Qualifier1: मुंबई इंडियंस छठी बार पहुंची IPL के फाइनल में, 5वें खिताब पर होगी नजर

पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराया। इस जीत के साथ ही मौजूदा चैंपियन मुंबई ने छठी बार आइपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा चार बार जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के नाम पर ही दर्ज है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 11:53 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 11:53 PM (IST)
IPL 2020 Qualifier1: मुंबई इंडियंस छठी बार पहुंची IPL के फाइनल में, 5वें खिताब पर होगी नजर
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (फोटो पीटीआई)

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हराया। इस जीत के साथ ही मौजूदा चैंपियन मुंबई ने छठी बार आइपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा चार बार जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के नाम पर ही दर्ज है।

prime article banner

गुरुवार (5 नवंबर) को खेले गए 13वें सीजन के पहले क्वालीफायर में मुंबई ने दिल्ली के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना पाई। इस जीत में इशान किशन द्वारा खेली गई 30 गेंद पर 55 रन और हार्दिक पांड्या की 14 गेंद पर 37 रन की पारी अहम रही।

छठी बार आइपीएल फाइनल में मुंबई

यह छठा मौका है जब मुंबई की टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की की है। साल 2010 में टीम ने पहली बार फाइनल खेला था जहां चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों उसे हार मिली थी। इसके बाद साल 2013 में टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची और चेन्नई से हार का बदला चुकता करते हुए अपना पहला खिताब हासिल किया।

MI vs DC: इशान किशन व सूर्यकुमार के अर्धशतक तो हार्दिक की तूफानी पारी ने मुंबई की नैया पार लगाई

2015 में एक बार फिर से मुंबई को फाइनल में खेलने का मौका मिला था जहां उसने अपना दूसरा खिताब हासिल किया। चौथी बार 2017 में भी मुंबई की टीम फाइनल में पहुंची थी। यहां पुणे सुपर जाइंट्स की टीम के खिलाफ बेहद रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल करते हुए तीसरा खिताब जीता। 2019 में भी मुंबई की टीम फाइनल में थी और चेन्नई के खिलाफ 1 रन से मैच जीतकर इतिहास रचा था। चार बार यह खिताब अपने नाम करने वाली मुंबई पहली टीम बनी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK