IPL 2020: दिल्ली के दीवाने जानें फेवरेट टीम Delhi Capitals का पूरा कार्यक्रम, कब और किससे होगा मैच
कोच रिकी पोंटिंग की इस टीम ने पिछले सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। आप भी जान लीजिए अपनी फेवरेट टीम के लीग मैच का पूरा कार्यक्रम।
नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीरीज के आगाज की तैयारी हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। युवा कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी अपने नए सीजन के लिए तैयार है। कोच रिकी पोंटिंग की इस टीम ने पिछले सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। आप भी जान लीजिए अपनी फेवरेट टीम के लीग मैच का पूरा कार्यक्रम।
नए नाम के साथ कुछ बड़े बदलाव करने वाली दिल्ली की टीम को इसका फायदा पिछले सीजन में देखने को मिला था। टीम एक बार फिर से अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर दावेदारी पेश करने को बेताब है। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होने जा रहा है।
IPL 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के लीग मुकाबले का कार्यक्रम
20 सितंबर - रविवार - दूसरा मैच - दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
25 सितंबर - शुक्रवार - सातवां मैच - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
29 सितंबर - मंगलवार - 11वां मैच - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
3 अक्टूबर - शनिवार - 16वां मैच - दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स
5 अक्टूबर - सोमवार - 19वां मैच - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
9 अक्टूबर - शुक्रवार - 23वां मैच - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
11 अक्टूबर - रविवार - 27वां मैच - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
14 अक्टूबर - बुधवार - 30वां मैच - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
17 अक्टूबर - शनिवार - 34वां मैच - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
20 अक्टूबर - मंगलवार - 38वां मैच - दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
24 अक्टूबर - शनिवार - 42वां मैच - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
27 अक्टूबर - मंगलवार - 47वां मैच - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
31 अक्टूबर - शनिवार - 51वां मैच - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
2 नवंबर - सोमवार - 55वां मैच - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
IPL 2020 Full Schedule पर डालिए एक नजर, जानिए किन दो टीमों के बीच होगा पहला मैच