Move to Jagran APP

Ind vs Eng: भारतीय गेंदबाज़ों ने इंग्लैंड का किया बुरा हाल, इतने रन में ही गंवा दिए सात विकेट

पहली पारी में इंग्लैंड को धराशाई करने में आर अश्विन ने सबसे बड़ा योगदान दिया।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Thu, 02 Aug 2018 04:17 PM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 12:12 PM (IST)
Ind vs Eng: भारतीय गेंदबाज़ों ने इंग्लैंड का किया बुरा हाल, इतने रन में ही गंवा दिए सात विकेट
Ind vs Eng: भारतीय गेंदबाज़ों ने इंग्लैंड का किया बुरा हाल, इतने रन में ही गंवा दिए सात विकेट

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 287 रन बनाकर सिमट गई। भारतीय गेंदबाज़ों के दमदार प्रदर्शन के चलते इंग्लैंड की टीम का पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने का सपना टूट गया। इंग्लैंड ने पहले दिन के खेल में सिर्फ दो ही रन जोड़े थे और दूसरे दिन की 10वीं गेंद पर मोहम्मद शमी ने सैम कुर्रन (24) को कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाकर इंग्लैंड की पारी खत्म कर दी।

loksabha election banner

ताश के पत्तों तरह ढह गई इंग्लैंड की इनिंग 

पहले दिन इंग्लैंड की टीम ने तीसरा विकेट 112 रन के स्कोर पर खोया था। इसके बाद जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड की पारी को संभाला। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे करते हुए सौ रन की साझेदारी भी पूरी कर ली। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। रूट 80 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी वो दो रन लेने की कोशिश में विराट कोहली के थ्रो पर रन आउट हो गए और यहीं से इंग्लैंड की पारी का पासा पलट गया। रूट आउट हुए तो तब इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 216 रन था। इंग्लैंड की पहली पारी 287 रन पर सिमटी यानि की इंग्लैंड की टीम ने 71 रन बनाने में सात विकेट गंवा दिए।

 

ऐसे गंवाए 71 रनों में सात विकेट

चौथा विकेट- जो रूट- 80 रन,  इंग्लैंड का स्कोर 216/4

पांचवां विकेट- जॉनी बेयरस्टो- 70 रन, इंग्लैंड का स्कोर 223/5

छठा विकेट- जोस बटलर-00, इंग्लैंड का स्कोर 224/6

सातवां विकेट- बेन स्टोक्स- 21 रन, इंग्लैंड का स्कोर 243/7

आठवां विकेट- राशिद- 13 रन, इंग्लैंड का स्कोर 278/8

नौवां विकेट- स्टूअर्ड ब्रॉड-01 रन,  इंग्लैंड का स्कोर 283/9

दसवां विकेट- सैम कुर्रन-24, इंग्लैंड का स्कोर 287/10

अश्विन ने दिखाया असर

पहली पारी में इंग्लैंड को धराशाई करने में आर अश्विन ने सबसे बड़ा योगदान दिया। इंग्लैंड के पहले तीन विकेट में से अश्विन को सिर्फ एक ही विकेट मिला था। लेकिन रूट के रन आउट होने के बाद अश्विन ने अपना असर दिखाया। 71 रन पर गिरे सात विकेट में से अश्विन ने तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं इशांत, शमी और उमेश ने एक-एक विकेट लिया। 

हाल के समय में इंग्लैंंड की टीम का बुरा हाल

विरोधी              रनों का अंतर                  मैदान        

भारत               216/3- 287 (71/3)        एजबेस्टन

पाकिस्तान        149/4- 184 (35/6)         लार्ड्स 

न्यूज़ीलैंड           58 रन पर ऑलआउट     ऑकलैंड

ऑस्ट्रेलिया       228/3- 246 (118/7)       सिडनी

ऑस्ट्रेलिया       368/4- 403 (35/6)          पर्थ

ऑस्ट्रेलिया       169/3- 233 (64/7)        एडिलेड

ऑस्ट्रेलिया       246/4- 302 (56/6)        ब्रिस्बेन

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.