Move to Jagran APP

Ind vs SA: विराट कोहली ने इन 6 देशों के खिलाफ ठोका है दोहरा शतक, बने पहले भारतीय

पुणे में लगाया दोहरा शतक कोहली के टेस्ट करियर का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा साथ ही उन्होंने भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक बनाने का कमाल किया।

By Viplove KumarEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 10:35 AM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 10:35 AM (IST)
Ind vs SA: विराट कोहली ने इन 6 देशों के खिलाफ ठोका है दोहरा शतक, बने पहले भारतीय
Ind vs SA: विराट कोहली ने इन 6 देशों के खिलाफ ठोका है दोहरा शतक, बने पहले भारतीय

नई दिल्ली, जेएनएन। पुणे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से विराट पारी देखने को मिली। कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन की पारी खेलकर अपने टेस्ट करियर में नया आयाम जोड़ा। कोहली के टेस्ट करियर का यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा साथ ही उन्होंने भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक बनाने का कमाल किया।

prime article banner

विराट कोहली ने पुणे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में 336 गेंद पर 33 चौके और 2 छक्के की मदद से 254 रन की नाबाद पारी खेली। विराट की इस पारी की बदौलत टीम इंडिया 601 रन तक पहुंच पाई। विराट का यह टेस्ट में लगाया गया 7वां दोहरा शतक था। उन्होंने अब तक छह अलग अलग टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ दोहरा शतक बनाया है।

6 टेस्ट खेलने वाली टीम के खिलाफ दोहरा शतक

विराट कोहली ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में सात बार दोहरा शतक बनाया है। विराट के इन सात शतक में छह अलग अलग टीमों के नाम शामिल है। श्रीलंका एक मात्र टीम है जिसके खिलाफ विराट के बल्ले से दो दोहरे शतक निकले हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक बनाया है।

विराट की सबसे बड़ी पारी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन की पारी उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी थी। इससे पहले कोहला का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 243 रन का था जो उन्होंने 2016 में दिल्ली में खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। मुंबई में खेलते हुए भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2016 में 235 रन की पारी खेली थी।

50वां टेस्ट खेल रहे हैं कप्तान कोहली

विराट कोहली बतौर कप्तान अपना 50वां टेस्ट मैच खेलने उतरे हैं। विराट के नाम 29 टेस्ट जीत है जो किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा हासिल की गई सबसे ज्यादा टेस्ट जीत है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK