Move to Jagran APP

Ind vs SA: 27 साल में पहली बार साउथ अफ्रीका 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर, कोहली ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान

विराट पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका की टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया।

By Viplove KumarEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 09:25 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 10:20 AM (IST)
Ind vs SA: 27 साल में पहली बार साउथ अफ्रीका 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर, कोहली ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान
Ind vs SA: 27 साल में पहली बार साउथ अफ्रीका 'फॉलोऑन' खेलने पर मजबूर, कोहली ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विराट पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका की टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। पुणे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने कप्तान विराट के दोहरे शतक के दम पर 601 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद पारी घोषित की। इसके बाद साउथ अफ्रीका की पहली पारी को महज 275 रन पर समेट उन्हें फॉलाऑन देने का फैसला लिया।

loksabha election banner

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पुणे में खेला जा रहा है। विराट कोहली की बतौर कप्तान यह 50 टेस्ट मैच है। कोहली ने इस मैच को पहले ही अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी खेल कर यादगार बना लिया है और अब साउथ अफ्रीका को फॉलोऑन देकर उन्होंने इतिहास रच दिया। विराट प्रोटियाज टीम के ऑलोऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

 

विराट ने रचा इतिहास

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबलों में यह पहला मौका है जब किसी भारतीय कप्तान ने मेहमान टीम को फॉलोऑन दिया है। विराट साउथ अफ्रीका को ऑलाऑन देने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों में शुमार मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धौनी भी ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने सिर्फ एक मर्तबा पारी से जीत हासिल की है। महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पारी और 57 रन से हराया था लेकिन उनको फॉलाऑन देने का मौका नहीं मिल पाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.