Move to Jagran APP

21 गेंद पर सेंचुरी ठोक चुके ध्रुव जुरैल ने टीम इंडिया को बनाया U-19 Asia Cup चैंपियन

अंडर 19 एशिया कप में भारत की कप्तान ध्रुव जुरैल के हाथों में थी। फाइनल में ध्रुव ने 33 रन की पारी खेली। उनके नाम 21 गेंद पर शतक बनाने का कारनामा दर्ज है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 05:26 PM (IST)
21 गेंद पर सेंचुरी ठोक चुके ध्रुव जुरैल ने टीम इंडिया को बनाया U-19 Asia Cup चैंपियन
21 गेंद पर सेंचुरी ठोक चुके ध्रुव जुरैल ने टीम इंडिया को बनाया U-19 Asia Cup चैंपियन

नई दिल्ली, जेएनएन। अंडर 19 एशिया कप में भारतीय टीम ने सातवीं बार चैंपियन बनने का कारनामा कर दिखाया है। भारत एक मात्र ऐसी टीम है, जिसने अब तक इसे सात बार जीत है। भारत को सातवीं बार विजेता बनाने वाले कप्तान का नाम ध्रुव जुरैल हैं। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले ध्रुव ने शानदार कप्तानी से फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 106 रन के लक्ष्य का बचाव किया।

loksabha election banner

टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे ध्रुव जुरैल ने साल 2018 में गाजियाबाद और आगरा के बीच खेले गए एक मुकाबले में आतिशी शतक जड़ा था। दिल्ली के हिंदुस्तान कॉलेज में खेले एक लोकल टी20 टूर्नामेंट में ध्रुव ने महज 21 गेंद पर तूफानी शतक बना डाला था।

ये भी पढ़ें: 106 रन बनाकर भी भारतीय टीम बनी चैंपियन, सातवीं बार जीता U19 एशिया कप

12 छक्के जमा बनाया था शतक

सुपर क्रिकेट ट्राई स्टेट चैंपियनशिप 2018 में गाजियाबाद के खिलाफ ध्रुव ने 21 गेंद पर शतक जमाया था। इस पारी में उनके बल्ले से कुल 12 छक्के और 4 चौके निकले थे। आगरा की टीम ने ध्रुव की इस पारी के दम पर 20 ओवर में 227 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गाजियाबाद की टीम महज 73 रन पर ढेर हो गई थी।

भारत सातवीं बार बना अंडर 19 एशिया कप विजेता

साल 2019 का अंडर 19 एशिया कप जीतने के साथ ही भारत ने इसकी संख्या सात कर ली है। इससे पहले टीम ने साल 1989, 2003, 2012 , 2013-14, 2016 और 2018 में यह खिताब जीता था। पाकिस्तान के खिलाफ साल 2012 में खेला गया फाइनल टाई हुआ था जिसके बाद दोनों टीमों के संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.