Move to Jagran APP

Ind vs NZ: महेंद्र सिंह धौनी का सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली, विलियमसन भी रेस में

India vs New Zealand न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में विराट छक्कों का अर्धशतक बनाने के साथ ही रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को पीछे छोड़ सकते हैं।

By Viplove KumarEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 09:16 PM (IST)
Ind vs NZ: महेंद्र सिंह धौनी का सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली, विलियमसन भी रेस में
Ind vs NZ: महेंद्र सिंह धौनी का सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली, विलियमसन भी रेस में

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में 24 जनवरी से अपने दौरे की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस दौरे पर भी धमाल मचाने को तैयार हैं। कोहली जब मैदान पर उतरते हैं तो शायद ही ऐसा होता है जब कोई ना कोई रिकॉर्ड उनका इंतजार नहीं कर रहा हो। न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में विराट छक्कों का अर्धशतक बनाने के साथ ही रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को पीछे छोड़ सकते हैं।

loksabha election banner

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टी20 सीरीज के दौरान की रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। कोहली के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे टी20 कप्तान बनने का मौका होगा। वहीं वो सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भी बन सकते हैं।

विराट के नाम होगा छक्कों का खास रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में विराट अपने छक्कों की संख्या 50 के पार पहुंचा सकते हैं। कोहली ने अब तक टी20 क्रिकेट में कुल 49 छक्के लगाए हैं। 50वां छक्का लगाते ही भारतीय कप्तान ऐसा करने वाली दुनिया के दूसरे टी20 कप्तान बन जाएंगे। इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन ने सबसे ज्यादा 62 छक्के लगाए हैं। कोहली छक्कों का अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के मात्र दूसरे कप्तान होंगे।

कोहली तोड़ सकते हैं महेंद्र सिंह धौनी का रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में कोहली ने नाम बतौर कप्तान अब तक 1032 रन बनाए हैं। बतौर कप्तान भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 रन महेंद्र सिंह धौनी ने बनाए हैं। पूर्व कप्तान के नाम 1112 रन हैं और कोहली इस वक्त उनसे 80 रन पीछे हैं। कोहली पांच मैचों की सीरीज में धौनी के आगे निकल सकते हैं। वैसे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी इस रेस में शामिल हैं। केन ने 1083 रन बनाए हैं और वो धौनी से 29 रन पीछे हैं।

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 रन

पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस का नाम है। डु प्लेसिस ने 1273 रन बनाए है दूसरे नंबर पर 1112 रन के साथ महेंद्र सिंह धौनी का नाम है। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैं और चौथा नंबर विराट कोहली का आता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.