IND vs ENG: दूसरी ही गेंद पर पंत ने किया कुछ ऐसा कि आज से पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया
रिषभ पंत टेस्ट इतिहास में छक्का लगाकर अपना पहला रन बनाने वाले दुनिया के 12वें खिलाड़ी बने
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम टेस्ट के पहले दिन भारत ने अपनी पिछली गलतियों से सबक लेकर अपनी बल्लेबाजी में सुधार किए। इस मैच में तूफानी बल्लेबाज रिषभ पंत को भी दिनेश कार्तिक की जगह शामिल किया गया। विराट कोहली के 97 रन के आउट होने पर भारतीय फैंस दुखी ही थे कि इतने में ही इस युवा बल्लेबाज ने एक बार फिर फैंस को झूमने का मौका दे दिया।
दरअसल रिषभ पंत जब पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे तो उनके सामने थे लेग स्पिनर आदिल राशिद। आदिल की पहली गेंद को उन्होंने आसानी से डिफेंड किया। इसके बाद जो हुआ उसका विश्वास तो खुद राशिद को नहीं हुआ।
He got his Test cap in the morning and now becomes the first Indian batsman to open his account with a six!
Oh hello @RishabPant777!#ENGvIND pic.twitter.com/DhU9EF1fMb — BCCI (@BCCI) August 18, 2018
दूसरी गेंद पर एक बल्लेबाज ने गेंदबाज के ऊपर शॉट खेलकर छक्का लगाया। अपने टेस्ट करियर की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाने वाले पंत ने अपने टेस्ट करियर का आगाज ही छक्के से किया। मतलब उनका पहला रन छक्के द्वारा आया।
रिषभ पंत टेस्ट इतिहास में छक्का लगाकर अपना पहला रन बनाने वाले दुनिया के 12वें खिलाड़ी और भारत के पहले खिलाडी हैं। सबसे पहले ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के एरिक फ्रीमैन ने किया था। इसके बाद कार्लिसले बेस्ट, केथ डाबेंगवा, डेल रिचर्डसन, शैफुल इस्लाम, जहूरुल इस्लाम, अल अमीन हुसैन, मार्क क्रेग, धनजंय डिसिल्वा, कैमरुल इस्लाम, सुनील एमब्रिस और अब रिषभ पंत ने या कारनामा किया।
Rishabh Pant..
in 23 fc matches - 75 sixes
1st Test (2nd ball) - 1 six!#EngvInd— Mohandas Menon (@mohanstatsman) August 18, 2018
शतक से चूके विराट
इसके अलावा विराट कोहली अपने सीरीज के दूसरे शतक से चूक गए और 97 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बन गए। अगर कोहली केवल 3 रन और बना लेते तो वह अपना 23वां टेस्ट शतक पूरा कर लेते लेकिन शायद किस्मत उनके साथ नहीं थी। इस पारी में विराट ने 11 चौके लगाए।