Ms Dhoni Gloves Controversy: MS Dhoni से पहले इन खिलाड़ियों ने किया था ऐसा ही काम, मिली थी सजा
Ms Dhoni Gloves Controversy जानते हैं कौन हैं वह खिलाड़ी और उन्होंने क्या किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। ICC World Cup 2019: विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महेंद्र सिंह धौनी अपने ग्लव्स पर बलिदान बैज का चिन्ह लगाकर खेले। इसके बाद कैमरे ने इस निशान को पकड़ लिया। इसके बाद से ही यह मामला तूल पकड़ लिया। पहले पाकिस्तान फिर आइसीसी और फिर बीसीसीआइ ने इस मामले हस्तक्षेप किया। अब तो सोशल मीडिया पर जंग-सी छिड़ गई है। ऐसे में आपको बता दें कि धौनी कोई पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने ऐसा व्यवहार किया हो। क्रिकेट के खेले में ऐसा पहले भी हो चुका है, जब खिलाड़ी कोई धार्मिक या राजनीतिक पहचान वाले सिंबल के साथ मैदान में उतरे हो। तब भी आइसीसी ने उनके खिलाफ एक्शन लिया था। जानते हैं, कौन हैं वह खिलाड़ी और उन्होंने ऐसा क्या किया था।
ICC World Cup 2019: अगर अब भी 'बलिदान बैज' के साथ खेले धौनी, तो मिल सकती है ये सजा
1. मोइन अली का रिस्ट बैंड
बात है साल 2014 की। इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज चल रही थी। तीसरे टेस्ट मैच के दौरान मोइन ने गेंदबाजी करते वक्त रिस्ट बैंड पहन रखा था। इस बैंड पर 'गाजा बचाओ' और 'फलस्तीन को मुक्त करो' लिखा था। इसके बाद मैच रैफरी ने मोइन को चेतानवी दी। रेफरी ने कहा कि वह मैदान के बाहर किसी भी प्रकार के विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं। मैदान में वह ऐसा नहीं कर सकते। उस वक्त आइसीसी के प्रवक्ता ने भी कहा था कि परिषद अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान राजनीतिक, धार्मिक या नस्ली गतिविधियों से संबंधित संदेशों का प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देता।
2. ताहिर की जर्सी
यह मामला है साल 2017 का। दक्षिण अफ्रीका गेंदबाज इमरान ताहिर ने मैदान में एक तस्वीर दिखाई थी। श्रीलंका के खिलाफ एक टी-20 मैच के दौरान उन्होंने ऐसा किया था। ताहिर ने विकेट लेने के बाद अपनी जर्सी ऊपर कर दी थी। जर्सी के नीचे पाकिस्तानी पाकिस्तानी धार्मिक उपदेशक जुनैद जमशेद की तस्वीर छपी थी। बता दें कि उसी समय हवाई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद आइसीसी ने ताहिर को फटकार लगाई थी।
ऐसा क्यों करती है आइसीसी
आइसीसी ही नहीं, तमाम खेल संघ इस नियम का पालन करते हैं। मैदान में किसी भी प्रकार के राजनीतिक, धार्मिक या नस्ली गतिविधियों के प्रदर्शन को रोकते हैं। इसका सीधा-सा मामला है कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाए।
इसके अलावा आप लाइव अपडेट और मैच से जुड़ी रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।
शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।
Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप