World Cup 2019: अंपायर के सामने हाथ जोड़कर खड़े थे Virat Kohli, लोगों ने ऐसे लिए मजे
ICC World Cup 2019 India Afghanistan Match विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है जिसमें वो अंपायर के सामने हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप में शनिवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मैच यादगार मैच रहेगा। मैच में कई ऐसे पल आए, जो हमेशा याद रखे जाएंगे। वहीं मैच के बीच एक वक्त ऐसा आया, जब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने परिचित अंदाज से अलग नजर आए और वो तस्वीर कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को लेकर मजाक बना रहे हैं।
दरअसल अक्सर गुस्से और आक्रामक रवैये में दिखने वाले विराट कोहली इस फोटो में अंपायर के सामने हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं। विराट कोहली की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और इस तस्वीर को लेकर अलग अलग मीम बना रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ऐसे दिखाई दे रहे थे।
World Cup 2019: विराट को आक्रामक तेवर दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने लगा दिया जुर्माना
शनिवार को मैच के दौरान विराट कोहली, मोहम्मद शमी की गेंद पर हजरत उल्लाह जजाई को एलबीडब्ल्यू आउट देने की मांग के लिए डीआरएस की मांग करने गए थे। उसी वक्त कोहली दोनों हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दिए। अब इस फोटो का मजाक बनाते हुए लोग कह रहे हैं कि कोहली अंपायर के सामने हाथ जोड़कर खड़े थे। हालांकि डीआरएस में जजाई आउट नहीं हुए और भारत का एक रिव्यू खराब हो गया।
अब इस फोटो को लोग अलग अलग कमेंट के साथ शेयर कर रहे हैं। कोई इसे कोहली में बदलाव बता रहा है तो कोई कह रहा है कि कोहली अंपायर से विनती कर रहे थे। वहीं यूजर फोटो एडिट कर इसका मजाक भी मना रहे हैं।
Virat Kohli from the Umpire in a last match. pic.twitter.com/lszHPX9JwT— Neeraj🌬️ (@happyTempered) June 23, 2019
*3rd Umpire Gives Not out*
Virat Kohli: pic.twitter.com/qLw5bhTwrN — Hiddden_Feeelings 💞 (@darsh_mody) June 23, 2019
Virat Kohli @imVkohli requesting umpire to help India to win this match #CWC19 #INDvAFG pic.twitter.com/7JYnApwQJq— A. #UnlessOfCourse (@its__aayan) June 22, 2019
Me on the last day or exam vs me on the result day #INDvAFG #CWC19 pic.twitter.com/c7pQxRh8VO — sweety (@piggy_chopps) June 22, 2019
Sir muje Pass Kardo is baar, agli bar pakka Padhai Karunga ....😋 pic.twitter.com/R1xsjgyxBI— Subodh Agarwal🏏 (@SubodhAgarwal1) June 22, 2019
इसके अलावा आप लाइव अपडेट और मैच से जुड़ी रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।
जागरण ऐप पर शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कांटेस्ट । रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।
Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप