Move to Jagran APP

ICC World Cup 2019: इंग्लैंड के पास है दुनिया का बेस्ट ग्राउंड कवर सिस्टम, फिर क्यों नहीं हो रहा इस्तेमाल?

ICC World Cup 2019 इंग्लैंड के पास बेस्ट ग्राउंड कवर सिस्टम हैं लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इसका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा है?

By Rajat SinghEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 01:46 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 01:48 PM (IST)
ICC World Cup 2019: इंग्लैंड के पास है दुनिया का बेस्ट ग्राउंड कवर सिस्टम, फिर क्यों नहीं हो रहा इस्तेमाल?
ICC World Cup 2019: इंग्लैंड के पास है दुनिया का बेस्ट ग्राउंड कवर सिस्टम, फिर क्यों नहीं हो रहा इस्तेमाल?

नई दिल्ली, जेएनएन। ICC World Cup 2019: विश्व कप पर बारिश का साया मंडरा रहा है। इंग्लैंड में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से चार मैच रद्द हो चुके हैं। ऐसा पहली बार है, जब किसी विश्व कप में इतने मैच रद्द हुए हों। अभी यह कहा नहीं जा सकता कि आगे कोई मैच रद्द होगा या नहीं। इस बारिश को लेकर आइसीसी और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड दोनों की आलोचना हो रही है। यह आलोचना काफी हदतक सही भी नजर आती है। इंग्लैंड के पास बेस्ट ग्राउंड कवर सिस्टम हैं, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इसका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा है?

loksabha election banner

क्या है ये सिस्टम
इस सिस्टम में एक बेहतरीन कवर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे 'Protection Sleeve' कहते हैं। इससे न सिर्फ पिच को ढक सकते हैं, बल्कि पूरा मैदान कवर किया जा सकता है। यह एक प्रकार के पॉलिएस्टर से बनी होती है, जो इसे पारदर्शी बनाता है। इसकी सबसे खास बात है कि इससे रोशनी आर-पार हो जाती है। जब सामान्य कवर का इस्तेमाल किया जाता है, तो मैदान की घास भूरी हो जाती है। मैदान को सुखाने में समय भी लगता है। इस कवर से रोशनी पार हो जाती है, जिससे घास की ग्रोथ होती रहती है। रोशनी की वजह से मैदान में ज्यादा नमी नहीं आती है। इससे मैदान को सुखाने में भी मदद मिलती है। इस सिस्टम का इस्तेमाल लंदन के लॉर्ड्स ग्राउंड में किया जाता है।

ICC World Cup 2019: बारिश को लेकर ICC पर बरसे गांगुली, भारत से सीखने की दी सलाह

समय की बचत
विश्व कप में देखने को मिला है कि पूरा मैदान नहीं ढका जा रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है, समय और मानव संसाधन की कमी। इस कवर सिस्टम में कम लोगों की आवश्यकता होती है। इसे फैलाने और लपेटने में भी कम समय लगता है। इसके बाद सुखाने में भी समय की बचत होती है। ऐसे में पूरा मैदान ढक पाना आसान होता है। भारत के ईडन गार्डेंस में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

ICC World Cup 2019: केदार जाधव ने बादलों से की महाराष्ट्र जाने की अपील, देखें Video

गांगुली ने दी सलाह
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रद्द हुए मुकाबले के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली नाराज नजर आए। उन्होंने आइसीसी को सलाह देते हुए कहा कि ईडन गार्डेंस में हम पूरे मैदान को कवर से ढकने का काम करते हैं। ये कवर इंग्लैंड से ही लाए गए हैं। भारत में हम सभी मैचों में उसका इस्तेमाल करते हैं। जिससे जैसे ही बारिश रुके तो 10 मिनट में मैच शुरू किया जा सकता है। इंग्लैंड के मैदानों में भी उसी का इस्तेमाल होना चाहिए, जबकि उन्हें लिए यह आधी कीमत पर मिलता है।

आखिर क्यों नहीं हो रहा इस्तेमाल
विश्व कप, क्रिकेट का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। उसके आयोजन में तमाम बातों का ध्यान दिया जाता है। ऐसे में यह सवाल उठाना लाजिमी है कि आखिर इंग्लैंड क्रिकेट इस कवर सिस्टम का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहा? आइसीसी ने कहा है कि बारिश पर किसी का नियंत्रण नहीं है। फिर भी सवाल है कि कम से कम मैदान को ढककर मैच कराने का प्रयास किया जा सकता है। चार मैच जो रद्द हुए हैं, उनमें से एक या दो मैचों को ओवर कम कराके भी पूरा किया जा सकता था। बारिश की वजह से हालात यह हैं कि कई टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं पर झटका भी लग सकता है। अगर ऐसा कुछ होता है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा, आइसीसी या इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड? यह सवाल तो रहेगा ही, आखिर क्यों?

इसके अलावा आप वर्ल्ड कप से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।  

शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप। 

Andrioid  फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें। 
Iphone  पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.