ICC World Cup 2019: पंत का हुआ चयन, लोग बोले- 'अब 4D चश्मा ऑर्डर करेंगे रायुडू'
ICC World Cup 2019 अंबाति रायुडू सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। ICC World Cup 2019: शिखर धवन अंगूठे में लगी चोट की वजह से विश्व कप से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम रिषभ पंत का चयन किया गया। इस बात की पुष्टि बीसीसीआइ ने बुधवार को किया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान पैट कमिंस की गेंद पर धवन के अंगूठे में चोट लग गई थी। इसके बाद से पंत को बतौर बैकअप रखा गया था। तमाम विवादों और चर्चाओं के बाद आखिरकार रिषभ पंत टीम का हिस्सा बन ही गई। उनके टीम का हिस्साा बनते ही अंबाति रायुडू सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
ICC World Cup 2019: आंकड़ों से जानिए, धवन के जाने से टीम इंडिया का कितना होगा नुकसान
बता दें कि विश्व कप में चयन के दौरान रायुडू और पंत को लेकर काफी चर्चा हुई थी। चयनकर्ताओं ने इन दोनों की जगह विजय शंकर और दिनेश कार्तिक को मौका दिया था। इस मामले पर सफाई देते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि विजय शंकर एक 3 डाइमेंनशल खिलाड़ी, इसलिए उन्हें मौका दिया जा रहा है। इसके बाद रायुडू ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं अब 3D चश्में खरीद लिए हैं और विश्व कप का मजा लूंगा। इस ट्वीट को एमएसके प्रसाद के बयान का जबाव बताया गया था। अब लोग इसी 3D मामले पर रायुडू के मजे ले रहे हैं। आइए जानते हैं लोगों ने क्या कहा...
Reaction of ambati Rayudu when Rishab pant Replaced Dhawan#rishabpant #Dhawan pic.twitter.com/4DSS8BEI84 — Rishi raj misra 🇮🇳🏏 (@rishi_memes) June 19, 2019
What glasses is ambati Rayudu going to order now ?— Nithin Rao (@nithinrao) June 19, 2019
After #RishabhPant replaced #ShikharDhawan in the #IndianCricketTeam team
Ambati rayudu to selectors : pic.twitter.com/qWcrUtCopW— Priyanshu kumar (@Memer_Launda) June 20, 2019
Ambati Rayudu now praying. Kaun hoga ab injured.. — M@y@Nk (@RealMJMJ) June 19, 2019
Just now #ambatirayudu ordered #4dglasses to watch remaining matches of the #WorldCup2019— HARSHA PAMULAPARTHI (@Harshappawanism) June 19, 2019
इसके अलावा आप लाइव अपडेट और मैच से जुड़ी रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।
जागरण ऐप पर शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कांटेस्ट । रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।
Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप