Happy Birthday Dhoni: धौनी के बर्थडे पर रोहित ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो
Happy Birthday Dhoni महेंद्र सिंह धौनी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर धूम मची है। लोगों अपने-अपने तरीके से उन्हें विश कर रहे हैं। इन सबके बीच सबसे मजेदार बधाई रोहित शर्मा ने दी।
नई दिल्ली, जेएनएन। महेंद्र सिंह धौनी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर धूम मची है। लोगों अपने-अपने तरीके से उन्हें विश कर रहे हैं। इन सबके बीच सबसे मजेदार बधाई रोहित शर्मा ने दी। रोहित से जब प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान धौनी के जन्मदिन को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि क्या बोलूं। हैप्पी बर्थडे, यही तो बोला जाता है। रोहित ने यह भारत और श्रीलंका के मैच के बाद बोली। बता दें की लीडस में खेले गए मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत प्वॉइंट टेबल में नंबर एक पर पहुंच गया। अब सेमीफाइन में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।
रोहित से रिपोर्टर ने कहा कि आप धौनी के जन्मदिन पर क्या कहना चाहेंगे। इस पर रोहित ने कहा, ' क्या बोलूं, हैप्पी बर्थडे यही तो बोला जाता है। अभी पता नहीं हम मैनचेस्टर जाएंगे या बर्मिंघम, तो बीच में उस ड्राइव में केक काटिंग होगी, फोटो वोटो हम आपको देंगे।' रोहित इस अपने क्या बोलूं वाले जवाब के लिए जाने जाते हैं। जब उनसे कोई ऐसा सवाल पूछा जाता है, तो वह ऐसा ही जवाब देते हैं। वहीं, इस मैच में एक बार फिर रोहित शतक जड़ा। इस विश्व कप में यह उनका लगातार तीसरा शतक है। वहीं, वह इस टूर्नामेंट में कुल 5 शतक जड़ चुके हैं।
Is there anyone as candid and funny as @ImRo45? Here's what he had to say when asked about a message for Birthday Boy @msdhoni 😄😁 #TeamIndia #CWC19 #SLvIND pic.twitter.com/aCD23hgKts— BCCI (@BCCI) July 6, 2019
बता दें कि धौनी इस जन्म दिन के साथ 38 साल के हो जाएंगे। यह विश्व कप उनका आखिरी माना जा रहा है। इस विश्व कप में धौनी की स्ट्राइक रेट में कमी देखी गई है। इस वजह से उनकी आलोचना भी हो रही है। हालांकि, उनके इस जन्मदिन पर सोशल मीडिया धौनीमय हो गया है। आइसीसी और बीसीसीआइ ने भी ट्वीट कर धौनी को बर्थडे विश किया है।