Eng vs Aus: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी बल्लेबाजी से तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने पुरुष क्रिकेट में सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए विश्व रिकॉर्ड बना डाला। मैनचेस्टर में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई धुरंधर ने पुरुष क्रिकेट में सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के जोस बटलर को 92 गेंद से पीछे छोड़ते हुए उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया।
इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल हालात में बल्लेबाजी करने उतरे मैक्सवेल ने अपने ही अंदाज में खेलते हुए 3 हजार वनडे रन पूरे किए। सबसे कम गेंद खेल कर इस आंकडे तक पहुंचने वाले अब मैक्सवेल दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 2440 गेंद पर वनडे में 3 हजार रन का आंकड़ा छुआ। 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से ऐसा करने वाले वह दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं।
Glenn Maxwell has become the 23rd player to score 3️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs in men's ODIs for Australia 🙌 #ENGvAUS pic.twitter.com/BhTRc8bJLK— ICC (@ICC) September 16, 2020
सबसे तेज वनडे में 3 हजार रन
अब मैक्सवेल इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। 2440 गेंद पर 3 हजार वनडे रन बनाने के साथ ही उन्होंने तीन इंग्लिश और एक भारतीय दिग्गज कपिल देव को पीछे छोड़ा। इंग्लैंड के बटलर ने 2532 गेंद खेलकर 3 हजार रन पूरे किए थे जबकि जेसन रॉय ने ऐसा करने के लिए 2824 गेंद का सामना किया था।
ये भी पढ़ेंः जोफ्रा आर्चर की ये एक गलती इंग्लैंड को पड़ी बहुत भारी, गंवानी पड़ी वनडे सीरीज
एक अन्य इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो जिन्होंने इस मैच में भी शतक जमाया 3 हजार वनडे रन बनाने के लिए 2842 गेंद खेले थे। पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल ने 2957 गेंद खेलने के बाद वनडे में 3 हजार रन पूरे किए थे।
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) 2440 गेंद
जोस बटलर (इंग्लैंड) 2532 गेंद
जेसन रॉय (इंग्लैंड) 2824 गेंद
जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) 2842 गेंद
कपिल देव (भारत) 2957 गेंद
ये भी पढ़ेंः IPL 2020 में इन 2 चुनौतियों का सामना करेगी मुंबई इडियंस, सुनील गावस्कर ने किया खुलासा
इंग्लैंड की तरफ से बेयरस्टो ने जमाया शतक
मैनचेस्टर वनडे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने 126 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से वनडे करियर का 10वां शतक बनाया।