क्रिस गेल ने एक ओवर में जड़े 3 चौके और दो छक्के, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जोड़ लिए हाथ
किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक बार फिर से अपना तूफानी अंदाज दिखाया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए गेल ने युवा तुषार पांडे को अपना निशाना बनाया। उनके एक ओवर में तीन चौके और दो चक्के जड़ दिए।
नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 38वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक बार फिर से अपना तूफानी अंदाज दिखाया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए गेल ने युवा तुषार पांडे को अपना निशाना बनाया। उनके एक ओवर में तीन चौके और दो चक्के जड़ दिए। इस महंगे ओवर को देखने के बाद टीम की तरफ से हाथ जोड़ लिया गया।
मंगलवार (20 अक्टूबर) को खेले गए मुकाबले में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ओपनर शिखर धवन टूर्नामेंट में जमाए लगातार दूसरे शतक के दम पर टीम ने 164 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब का पहला विकेट गिरने के बाद मैदान पर क्रिस गेल ने कदम रखा। उन्होंने तुषार के एक ओवर में कुल 25 रन बनाए जबकि एक वाइड से आए।
गेल ने जमाए तीन चौके और दो छक्के
पंजाब की पारी का पांचवां ओवर करने आए युवा तुषार की गेंद को गेल ने जमकर बाउंड्री पार पहुंचाया। पहली दो गेंद पर उन्होंने चौका लगाया फिर तीसरी गेंद पर आसमानी छक्का लगाया। चौथी गेंद पर गेल ने एक और चौका जड़ दिया इसके बाद पांचवीं गेंद को छक्के के लिए मैदान के बाहर भेजा। अगली गेंद वाइड हुई और ओवर की आखिरी गेंद पर तुषार ने एक रन दिया।
Mr. Universe Boss, please 🙏🏻
KXIP - 48/1 (4.5)#RockyAurVicky #KXIPvDC #Dream11IPL #YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/GyA9qXDCKH— Delhi Capitals (Tweeting from 🇦🇪) (@DelhiCapitals) October 20, 2020
गेल की इस तूफानी बल्लेबाजी को देखते हुए ओवर खत्म होने से ही पहले पांचवीं गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स के टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में स्कोर 4.5 ओवर के बाद एक विकेट पर बने 48 रन के बारे में लिखा गया था। साथ ही उपर लिखा गया था, यूनिवर्स बॉस, प्लीज और आगे हाथ जोड़ा हुई इमोजी बना था।